- लखनऊ की भिड़ंत आज बेंगलोर से
- जो आज हारेगा, वह घर जाएगा
- केएल राहुल पर बहुत निर्भर है लखनऊ
आज जबकि लखनऊ की टीम इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) के तहत करो या मरो के मुकाबले में आरसीबी से भिड़ने जा रही है, तो पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने एलएसजी के कप्तान केएल राहुल को लेकर अहम बात की है. कैफ ने कहा कि केएल मुकाबले में कप्तानी पारी खेलना चाहते हैं. और ऐसे में जाहिर है कि वह खुद पर दबाव बना लेते हैं. उन्होंने कहा कि अब जबकि आप फॉर्म में हैं, तो लक्ष्य का पीछा करते हुए ठीक वैसे ही बैटिंग करनी चाहिए जैसी आप पहले बल्लेबाजी के दौरान करते हैं. केएल के साथ डिकॉक हैं और वह आक्रामक बल्लेबाजी करना पसंद करते हैं, लेकिन केएल को आखिरी ओवर तक खेलने की जरूरत है.
यह भी पढे़ं: "हार्दिक पंड्या का नाम हमेशा बिकता है और मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है"
अपने समय के बेहतरीन फील्डर कैफ ने स्टार-स्पोर्टस से बातचीत में कहा कि लक्ष्य का पीछा करते हुए केएल राहुल दबाव में दिखायी पड़ते हैं और वह इस प्रक्रिया में कई बार आउट हो चुके हैं. कैफ ने कहा कि उनके खाते में रन हैं, फॉर्म उनके साथ है, उनके पास टेम्प्रामेंट है और वह आखिर तक खेलना जानते हैं. वह हर दिशा में शॉट खेलते हैं. वह शुरुआत में समय लेते हैं, लेकिन वह मैच को खत्म करना जानते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढे़ं: "हार्दिक पंड्या का नाम हमेशा बिकता है और मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है"
पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि अगर आईपीएल में एलएजी को आगे बढ़ना है, तो इसका बहुत ज्यादा रिश्ता उनके कप्तान की फॉर्म से जुड़ा है. उन्होंने कहा कि अगर हम आज के मैच की बात करते हैं, तो लखनऊ की टीम उतार-चढ़ाव से गुजरती हुई यहां तक पहुंची है. ये पहली बार आईपीएल में खेल रहे हैं. केएल प्ले-ऑफ तक लखनऊ को लेकर आए हैं और वह अपनी कप्तानी और बल्लेबाजी को लेकर शानदार रहे हैं. वास्तव में, उनकी फॉर्म की असल परीक्षा आज होगी क्योंकि आप आज के मैच में कोई गलत नहीं करना चाहते. कैफ ने कहा कि केएल को आज ज्यादा दबाव नहीं लेना चाहिए और डिकॉक को शॉट लगाने की इजाजत देनी चाहिए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं