इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में बाकी टीमों की तरह आज दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जॉयंट्स (LSG vs DC) घरेलू मैदान पर कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की कप्तानी फिर से चुनौतीपूर्ण अभियान का आगाज करेगी. पिछले साल लखनऊ की टीम 14 मैचों में 6 जीत और 8 हार के सातवें नंबर पर रही थी. और अगर उसका ऐसा हाल हुआ था, तो इसके पीछे करीब 27 करोड़ी कप्तान ऋषभ पंत की विफलता को एक बड़ी वजह माना गया था. पंत से तब उम्मीदें बहुत थीं, लेकिन वह 14 मैचों में 24.45 के औसत से 269 रन ही बना सके थे. उम्मीदें इस बार भी लखनऊ कप्तान से बहुत ही ज्यादा हैं. पंत टूर्नामेंट के आगाज से कई दिन पहले ही सबसे ज्यादा चृर्चा का विषय बने हुए थे. अब जबकि सफर खासा लंबा है, चुनती बड़ी है, तो उनके लिए सुझाव भी आ रहे हैं. महान रविचंद्नन अश्विन ने दिल्ली के खिलाफ XI का चयन करते हुए पंत के लिए रचनात्मक और साहसी सुझाव दिया है.
अपने चैनल एश की बात में अश्विन ने कहा, 'आपको इस तरह पंत को ऊपर भेजना चाहिए जिससे वह पूरी तरह स्वतंत्र हो कर खेल सके. जब पंत बैटिंग ककरते हैं, तो वह कप्तान नहीं होते. जब वह विकेटकीपिंग करते हैं, तभी वह कप्तान होते हैं.'
पांच बार कर चुके हैं पंत ऐसा
अश्विन ने कहा है कि लखनऊ को टूर्नामेंट में अपना सर्वश्रेष्ठ संतुलन हासिल करने के लिए पंत को बतौर ओपनर बल्लेबाज के रूप में खिलाना चाहिए.फिलहाल लखनऊ के पास एडेन मार्करम और मिचेल मार्श के रूप में दो विदेशी ओपनर हैं, लेकिन इन दिग्गजों का पारी शुरू करना टीम के संतुलन पर असर डालता है. वैसे पंत ने पूर्व में भी आईपीएल और टीम इंडिया के लिए भी इस फॉर्मेट में पारी की शुरुआत की है. पिछले साल को मिलाकर पंत पांच पर आईपीएल में बतौर ओपनर खेल चुके हैं. चार बार उन्होंने ऐसा साल 2016 में किया था. वहीं, अश्विन ने अपनी इलेवन से भारतीय पेसर आवेश खान को बाहर रखा है.
रविचंद्रन अश्विन की लखनऊ XI
1. ऋषभ पंत 2. मिचेल मार्श 3. आयुष बडोनी 4. निकोलस पूरन 5. अब्दुल समद 6. शाहबाज अहमद 7. मोहम्मद शमी 8. मयंक यादव 9. एनरिच नॉर्किया 10. दिग्वेश राठी 11. अर्शिन कुलकर्णी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं