Lucknow Super Giants vs Chennai Super Kings LIVE Score, IPL 2026: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में हो रहे आईपीएल 2026 के 59वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया. दोनों ही टीमें इस मुकाबले में दो-दो बदलाव के साथ उतरी हैं. लखनऊ पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर है और उसके पास खोने को कुछ नहीं है. दूसरी तरफ चेन्नई सुपर किंग्स है, जो प्लेऑफ की रेस में तो है, लेकिन उसके लिए हर मुकाबला करो या मरो का है. ऐसे में लखनऊ की नजरें पिछली मैच की हार का बदला लेने और चेन्नई सुपर किंग्स के समीकरण को खराब करने की होगी. इस मुकाबले से पहले चेन्नई को बड़ा झटका लगा है और जेमी ओवरटन जांघ की चोट के कारण बाकी टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह डियान फॉरेस्टर को शामिल किया गया है. (Live Scorecard)
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेट कीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी
लखनऊ सुपर जायंट्स: मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), मुकुल चौधरी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, मयंक यादव, आकाश महाराज सिंह, प्रिंस यादव
LSG vs CSK Live Score: पावरप्ले का आखिरी ओवर बाकी
अब पावरप्ले का आखिरी ओवर बाकी है. लखनऊ को विकेट सिर्फ एक मिला है, लेकिन रन भी नहीं लुटाए हैं. अब पावरप्ले का आखिरी ओवर बाकी है और लगता नहीं है कि चेन्नई 50 का स्कोर पार कर पाएगी? बल्लेबाजी इतनी भी आसान नहीं दिख रही है.
5.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 34/1
LSG vs CSK Live Score: ऋतुराज गायकवाड़ आउट
चेन्नई सुपर किंग्स को पहला झटका लगा. आकाश सिंह ने ऋतुराज गायकवाड़ का शिकार किया. निकोलस पूरन ने कैच किया. मिडिल लाइन पर एक बैक ऑफ़ ए लेंथ डिलीवरी. जैसे ही गायकवाड़ पुल शॉट के लिए गए, गेंद उनके पास आई, बॉल बल्ले के ऊपरी हिस्से से लगी और मिड ऑन की तरफ गई, जहां पूरन ने आराम से कैच लिया. गायकवाड़ 13 रन बनाकर आउट.
3.5 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 31/1
LSG vs CSK Live Score: मोहम्मद शमी की अच्छी वापसी
मोहम्मद शमी की अच्छी वापसी हुई है. इस ओवर से सिर्फ 5 रन दिए. बल्लेबाजी इतनी भी आसान नहीं दिख रही है. चेन्नई को पावरप्ले में ही बढ़त हासिल करनी होगी.
3.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 25/0
LSG vs CSK Live Score: आकाश सिंह का अच्छा ओवर
आकाश सिंह का अच्छा ओवर रहा यह. इस ओवर से 7 रन आए हैं. संजू और ऋतु की सलामी जोड़ी की नजरें पावरप्ले में अधिक से अधिक रन बटोरेन की होगी. इस पिच से गेंदबाजों को मदद मिलेगी. देखना होगा कि लखनऊ पावरप्ले में विकेट ले पाती है या नहीं.
LSG vs CSK Live Score: चेन्नई की अच्छी शुरुआत
LSG vs CSK Live Score: पहले ही ओवर से संजू सैमसन अटैकिंग मोड में है. शमी के इस ओवर में उन्होंने तीन चौके जड़े हैं. चेन्नई की अच्छी शुरुआत. पहले ओवर से 13 रन बटोरे हैं. प्लेऑफ की रेस के लिए यह मैच चेन्नई के लिए काफी अहम है.
LSG vs CSK Live Score: शुरू हुआ एक्शन
चलिए एक्शन शुरू हुआ. संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ चेन्नई के लिए पारी की शुरुआत करेंगे जबकि लखनऊ के लिए मोहम्मद शमी गेंदबाजी को आए हैं.
LSG vs CSK Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेट कीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी
लखनऊ सुपर जायंट्स: मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), मुकुल चौधरी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, मयंक यादव, आकाश महाराज सिंह, प्रिंस यादव
LSG vs CSK Live Score: लखनऊ ने जीता टॉस
लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. लखनऊ दो बदलाव के साथ उतरी है जबकि चेन्नई ने भी दो बदलाव किए हैं.
LSG vs CSK Live Score: चेन्नई को बड़ा झटका
इस मुकाबले से पहले चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा है. जेमी ओवरटर्न चोट के चलते बाहर हो गए हैं. ओवरटर्न ने इस सीजन मिडिल ओवर में चेन्नई के लिए विकेट निकाले हैं. चेन्नई में ओवरटर्न की जगह डियान फॉरेस्टर को शामिल किया गया है.
LSG vs CSK Live Score: लाल मिट्टी की पिच
लाल मिट्टी की पिच है. आज का मुकाबला पिच नंबर-4 पर खेला जा रहा है. प्रसारणकर्ता के लिए पिच रिपोर्ट पेश करते हुए सुनील गावस्कर ने कहा कि इस पिच पर बल्लेबाजी करना आसान नहीं होगा. बॉलर के मार्क मौजूद हैं, ऐसे में अगर उस एरिया में गेंद गिरी तो हरकत करेगी. पिच ठोस है और बल्लेबाजों की आज परीक्ष होगी. पावरप्ले काफी अहम हो जाएगा.
LSG vs CSK Live Score: लखनऊ के पास खोने को कुछ नहीं
लखनऊ सुपर जायंट्स के पास खोने को कुछ नहीं है. टीम के 11 मैचों में सिर्फ 3 जीत है. लखनऊ के पास तीन मैच बाकी है और उसकी नजरें बाकी मैचों में जीत दर्ज करके अपना सम्मान की होगी. लखनऊ के पास खोने को कुछ नहीं है, लेकिन वह दूसरी टीमों के समीकरण को जरूर प्रभावित कर सकती है.
LSG vs CSK Live Score: कैसे मिलेगा चेन्नई को प्लेऑफ का टिकट
चेन्नई सुपर किंग्स अंक तालिका में 11 मैचों में 6 जीत के और 12 अंक लेकर पांचवें स्थान पर है. चेन्नई को प्लेऑफ में चाने के लिए अपने बचे तीनों मैच जीतने होंगे. अगरे चेन्नई ऐसा करती है उसके 18 अंक होंगे. लेकिन अगर चेन्नई एक भी मैच हारी तो वह 16 अंक तक जा पाएगी. शुरुआती 8 मैचों में 5 हारने के बाद चेन्नई ने अच्छी वापसी की और जीत की हैट्रिक लगाई है.
LSG vs CSK Live Score: ऐसी हैं दोनों टीमें
लखनऊ सुपर जायंट्स टीम: जोश इंग्लिस, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेट कीपर/कप्तान), एडेन मार्करम, अक्षत रघुवंशी, शाहबाज अहमद, हिम्मत सिंह, मोहम्मद शमी, आवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव, मुकुल चौधरी, अब्दुल समद, मणिमारन सिद्धार्थ, मयंक यादव, जॉर्ज लिंडे, एनरिक नोर्त्जे, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, मोहसिन खान, अर्जुन तेंदुलकर, आयुष बडोनी, आकाश महाराज सिंह, अर्शिन कुलकर्णी, नमन तिवारी.
चेन्नई सुपर किंग्स टीम: संजू सैमसन (विकेट कीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अकील होसेन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह, मैथ्यू शॉर्ट, सरफराज खान, आकाश मधवाल, डियान फॉरेस्टर, एमएस धोनी, मैट हेनरी, श्रेयस गोपाल, राहुल चहर, स्पेंसर जॉनसन, अमन खान, ज़कारी फाउल्केस, मैकनील नोरोन्हा.
LSG vs CSK Live Score: चेन्नई की नजरें प्लेऑफ पर
नमस्कार स्वागत है आपका एनडीटीवी स्पोर्ट्स पर. आज लखनऊ के इकाना स्टेडियम में सुपर जायंट्स का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से हैं. आईपीएल 2026 के 59वें मुकाबले को जीतकर जहां चेन्नई प्लेऑफ की अपनी राह को आसान करना चाहेगी, तो दूसरी तरफ लखऊ है, जिसकी नजरें चेन्नई से पिछली हार का बदला लेने और उनके समीकरण को बिगाड़ने की होगी.