Finn Allen's big record: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में डूबने की कगार पर खड़ी किंग खान की कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR vs GT) के पास फिन एलन (Finn Allen) के रूप में वह मिसाइल है, जो दिन विशेष पर कोई भी किला ढहा सकती है. और कुछ ऐसा ही रविवार को इडेन गार्डन में गुजरात के खिलाफ देखने को मिला. फिन एलेन के बल्ले से तूफानी नहीं, बल्कि सुनामी पारी निकली. फिन एलन ने सिर्फ 35 गेंदों पर 4 चौकों और 10 छक्कों से 93 रन बनाकर कोलकाता के बॉलरों, फील्डरों और समर्थकों की रंगत उड़ा दी. केकेआर के बॉलरों को घसीटा (चौके) कम, हवा में ज्यादा मारा. और बल्ले से हवा-हवाई शॉटों की बारिश निकली, तो उन्होंने मेगा टूर्नामेंट के मेगा रिकॉर्ड की बराबरी कर ली.
स्पेशल क्लब में शामिल हुए फिन
फिन एलन ने केकेआर के खिलाफ दस छक्के लगाए और इसकी के साथ ही वह आईपीएल में किसी एक मैच में दो बार बार दस छक्के जड़ने वाले सिर्फ तीसरे बल्लेबाज बन गए. इस मामले में सबसे ऊपर क्रिस गेल हैं. गेल ने यह कारनामा एक नहीं, बल्कि पूरे चार बार किया है. जी हां, गिल ने किसी एक मैच में दस छक्के लगाने का कारनामा चार बार किया है. बहरहाल, फिन ने छक्कों की बारिश से वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा दोनों को ही चैलेंज कर दिया है
कब देंगे वैभव, अभिषेक जवाब?
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा की बराबरी अब फिन एलन ने कर ली है. और इसी के साथ ही अब भारत के दोनों सुनामी बल्लेबाजों के सामने करोड़ों फैंस का यह सवाल है कि ये दोनों कब फिर से फिन एलन से आगे निकलते है? बहरहाल, फिन ने खेली 93 रन की पारी से एक बार क्रिकेट जगत दो दिखा दिया है कि वह भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के नए सिक्सर किंग हैं. आईपीएल में छक्के जड़ने के औसत के मामले में नंबर तीन पर है. जहां मुंबई के रियान रिकल्टन के बल्ले से हर पारी में 3.70 छक्के निकले हैं, तो वैभव के बल्ले से 3.60 छक्के. वहीं, इस मामले में फिन एलन का आंकड़ा 3.38 का है.
केकेआर के एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
छक्के बल्लेबाज साल
13 मैकलम 2008
11 आंद्रे रसैल 2018
10 फिन एलन 2026
10 फिन एलन 2026
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं