विज्ञापन
6 years ago

IPL 2020, KKR vs MI: रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस टीम ने आज यहां प्रतिष्‍ठा के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए दिनेश कार्तिक की कोलकाता नाइटराइडर्स टीम को 49 रन से हरा दिया. IPL 2020 के इस पांचवें मैच में MI के प्‍लेयर्स ने पेशेवराना अंदाज में प्रदर्शन किया और केकेआर के आमंत्रण पर पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 195 रन का बड़ा स्‍कोर बना डाला. कप्‍तान रोहित शर्मा ने 80 और सूर्यकुमार यादव ने 47 रन की पारी खेली. जवाब में खेलते हुए केकेआर की टीम शुरुआत से ही विकेट गंवाती रही और कभी भी मैच जीतती हुई नजर नहीं आई. 20 ओवर में टीम 9 विकेट पर 146 रन ही बना सकी. कोलकाता के लिए पुछल्‍ले क्रम के पैट कमिंस (33) ही टॉप स्‍कोरर रहे. कमिंस ने बुमराह के एक ओवर में चार छक्‍के लगाकर क्रिकेटप्रेमियों को रोमांचित भी किया लेकिन तब तक कोलकाता मैच से लगभग बाहर हो चुका था 20 ओवर में केकेआर 146 रन का स्‍कोर ही बना पाई और अपना पहला मैच 49 रन के बड़े अंतर से गंवा बैठी. मुंबई के लिए बोल्‍ट, पैटिंसन, बुमराह और राहुल चाहर ने दो-दो विकेट लिए. (SCORECARD)

IPL 2020 Match Between Kolkata Knight Riders vs Mumbai Indiansfrom Sheikh Zayed Stadium

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
IPL 2020, Live Score, KKR Vs MI, KKR Vs MI Live Score
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com