MI vs RCB, IPL 2020 : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) के अंतर्गत आज खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (MI vs RCB) को पांच विकेट से पराजित कर दिया. मध्यक्रम के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह MI की इस जीत के हीरो साबित हुए. जहां सूर्यकुमार यादव ने 43 गेंदों पर नाबाद 79 रन (10 चौके और तीन छक्के) की पारी खेली, वहीं बुमराह ने 14 रन देकर तीन विकेट हासिल किए. आरसीबी की ओर से रखे गए 165 रन के टारगेट को मुंबई ने 19.1 ओवर में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया. सूर्यकुमार यादव के अलावा ईशान किशन ने 25 और ओपनर क्विंटन डिकॉक ने 18 रन की पारी खेली. इस जीत के साथ MI के 12 मैचों में 8 जीत के साथ 16 अंक हो गए हैं. वह अंकतालिका में पहले स्थान पर हैं. आरसीबी की टीम 12 मैचों में सात जीत के साथ 14 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है. मैच मेंं पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार शुरुआत के बावजूद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की पारी आखिरी के ओवरों में पटरी से उतर गई और 20 ओवर्स में छह विकेट खोकर 164 रन का स्कोर ही बना पाई. RCB के लिए ओपनरों देवदत्त पडिकल ने 74 रन (45 गेंद, 12 चौका, एक छक्का) और जोश फिलिप ने 33 रन (24 गेंद, चार चौके, एक छक्का) की पारी खेली. इन दोनों ने पहले विकेट के लिए तेजी से 71 रन जोड़े. फिलिप के आउट होने के बाद आरसीबी ने दो प्रमुख बल्लेबाजों विराट कोहली और एबी डिविलियर्स के विकेट सस्ते में गंवा दिए. ऐसे में स्कोर को ऊंचाई देने की पूरी जिम्मेदारी पडिकल पर आ गई. आरसीबी की पारी में नाटकीय मोड़ तब आया जब 17वें ओवर में शिवम दुबे और पडिकल आउट हो गए. अगले ओवर में हरफनमौला क्रिस मॉरिस भी चलते बने. ऐसे में रनगति पर काफी हद तक ब्रेक लग गया. गुरकीरत मान ने 14 और वॉशिंगटन सुंदर ने 10 रन पर नाबाद रहते हुए टीम को 164 के स्कोर तक पहुंचाया. मुंबई इंडियंस के लिए जसप्रीत बुमराह ने चार ओवर में केवल 14 रन देकर तीन विकेट लिए. ट्रेंट बोल्ट, राहुल चाहर और किरेन पोलार्ड ने एक-एक हासिल किया. अबू धाबी में हुए इस मैच में मुंबई इंडियंस के कार्यकारी कप्तान किरेन पोलार्ड ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. (SCORECARD)
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
IPL Live Score, MI Vs RCB, MI Vs RCB Live Score