आईपीएल (IPL) के 19वें सीजन का रोमांच क्रिकेट प्रेमियों के सिर चढ़कर बोल रहा है. फैंस को दिन प्रतिदिन यहां एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. जारी रोमांच के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जो लोगों को खूब भा रहा है. यह वीडियो मैच के दौरान का है. जहां गर्मी से बेहाल जब चीयरलीडर्स परेशान नजर आ रही थीं. वहीं एक नन्हीं बची ने ऐसा काम किया. जिसकी अब हर कोई सराहना कर रहा है. नन्हीं बची ने खुद के स्वास्थ्य को नजरअंदाज करते हुए अपना छोटा फैन चीयरलीडर्स को दे दिया. जिसके बाद उनकी जान में कुछ जान आई. लोग नन्हीं बची के इस कार्य की जमकर सराहना कर रहे हैं.
प्लेऑफ में पहुंचने की जंग हो गई है तेज
आईपीएल 2026 का रोमांच अब अपने चरम पर पहुंच गया है. टूर्नामेंट के 48 मैच बीत जाने के बाद पंजाब किंग्स की टीम अंकतालिका में टॉप पर काबिज है. पीबीकेएस ने खबर लिखे जाने तक कुल नौ मैच खेले हैं. इस बीच उनको छह मुकाबलों में जीत मिली है, जबकि दो मुकाबलों में शिकस्त का सामना करना है. इसके अलावा एक मैच बारिश की वजह से ड्रॉ रहा है. पीबीकेएस के खाते में सर्वाधिक 13 अंक (+0.855) है.
ये टीमें भी ठोक रही हैं ताल
प्लेऑफ की रेस में दूसरे स्थान पर कुल चार टीमें हैं. जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (+1.420), सनराइजर्स हैदराबाद (+0.644), राजस्थान रॉयल्स (+0.510) और गुजरात टाइटंस (-0.147) का नाम शामिल है. इन चारों ही टीमों के खाते में क्रमशः 12-12 अंक हैं. मगर आरसीबी की टीम नेट रन रेट में बेहतर होने की वजह से दूसरे स्थान पर काबिज है. तीसरे स्थान पर हैदराबाद और चौथे स्थान पर राजस्थान का नाम आता है.
यह भी पढ़ें- अशोक डिंडा के बाउंसर को नहीं झेल पाई TMC, चंदन मंडल को 16,241 वोटों के अंतर से हराया