विज्ञापन
This Article is From Jun 23, 2017

क्‍या लसिथ मलिंगा ने वाकई श्रीलंका के खेल मंत्री की तुलना 'बंदर' से की, जांच में सामने आएगा सच..

खेल मंत्री दयासिरी जयासेकारा ने चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में न पहुंचने के लिए श्रीलंका के खिलाड़ियों पर टिप्पणी करते हुए इस गेंदबाज को मोटा बताया था.

क्‍या लसिथ मलिंगा ने वाकई श्रीलंका के खेल मंत्री की तुलना 'बंदर' से की, जांच में सामने आएगा सच..
अपनी टिप्‍पणी से लसिथ मलिंगा विवादों में घिर गए हैं (फाइल फोटो)
  • चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाया था श्रीलंका
  • श्रीलंका के खेल मंत्री ने खिलाड़ि‍यों को लेकर की थी टिप्‍पणी
  • मलिंगा बोले थे, बंदर को तोते के घोंसले के बारे में क्‍या पता होगा
कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने देश के खेल मंत्री की तुलना कथित तौर पर 'बंदर' से की और इस कारण अब वह जांच के घेरे में आ गए हैं. बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, खेल मंत्री दयासिरी जयासेकारा ने चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में न पहुंचने के लिए श्रीलंका के खिलाड़ियों पर टिप्पणी करते हुए इस गेंदबाज को मोटा बताया था. खेल मंत्री जयासेकारा की इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए 33 वर्षीय मलिंगा ने कहा था कि उन्हें ऐसे लोगों की आलोचनाओं से कोई फर्क नहीं पड़ता जो केवल बैठ कर अपनी कुर्सियां गर्म कर रहे हैं.

मलिंगा ने कहा, 'एक बंदर को तोते के घोंसले के बारे में क्या पता होगा? ऐसा लग रहा है कि एक बंदर तोते के घोंसले में ही बैठकर उसी घोंसले के बारे में बोल रहा हो." जयासेकारा ने कहा कि मलिंगा का यह बयान श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के साथ उनके करार के नियमों का उल्लंघन है.

उन्होंने कहा, "मैंने टीम के खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर की गई आलोचना में मलिंगा का नाम नहीं लिया था, लेकिन उन्होंने सार्वजनिक रूप से मेरा अपमान किया है."

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
इंडो-एशियन न्यूज़ सर्विस
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lasith Malinga, Controversy, Sri Lanka, Sports Minister, Compared Him To A Monkey, Dayasiri Jayasekera
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com