विज्ञापन
This Article is From Oct 30, 2020

KXIP vs RR: इसलिए पंजाब है बदला लेने को बहुत ज्यादा बेकरार, दिग्गज की हो रही वापसी, जानिए दोनों टीमों की इलेवन

KXIP vs RR: राजस्थान ने पिछले कुछ मैचों में बदलाव किए, तो काम करते दिखाई पड़े. मसलब रॉबिन उथप्पा को ओपनर बनाना. उनका कॉन्फिडेंस लौटा, तो बेन स्टोक्स ने भी पिछले मुकाबले में  शतक जड़कर फॉर्म हासिल कर ली है. और इन खिलाड़ियों के अलावा और भी कई ऐसे खिलाड़ी हैं राजस्थान की टीम में, जो पंजाब के माथे पर बल ला सकते हैं

KXIP vs RR: इसलिए पंजाब है बदला लेने को बहुत ज्यादा बेकरार, दिग्गज की हो रही वापसी, जानिए दोनों टीमों की इलेवन
KXIP vs RR: पंजाब के हाथ हिसाब चुकता करने के लिए फड़फड़ा रहे हैं
नई दिल्ली:

अब से कुछ ही देर बाद होने वाले आज के इकलौते मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) की मुलाकात राजस्थान रॉयल्स (RR)से होगा, तो केएल राहुल (KL Rahul) की नजरें पिछली मुलाकात का हिसाब चुकानी पर भी होगी. 27 सितंबर को खेले गए इस मुकाबले में तब पंजाब ने 2  विकेट पर 223 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था, लेकिन इसके बावजूद राजस्थान ने उसे 4 विकेट से धूल चटा दी थी. और आज पंजाब की नजर उसी का हिसाब चुकता करने पर भी लगी है. पंजाब पिछले 5 मैचों के जीत के रथ पर सवार है. और उसकी टीम में भी बदलाव देखने को मिलने की पूरी संभावना है. चलिए आपको मिलवा देते हैं दोनों टीमों की उस इलेवन से जो आपको आज के मुकाबले में दिखेगी !

राजस्थान ने पिछले कुछ मैचों में बदलाव किए, तो काम करते दिखाई पड़े. मसलब रॉबिन उथप्पा को ओपनर बनाना. उनका कॉन्फिडेंस लौटा, तो बेन स्टोक्स ने भी पिछले मुकाबले में  शतक जड़कर फॉर्म हासिल कर ली है. चलिए राजस्थान की इलेवन पर नजर डाल लीजिए: 

यह भी पढ़ें: आखिरी गेंद CSK को जीत दिला रवींद्र जडेजा सोशल मीडिया पर छाए, तारीफ में बने रोचक Memes

1. स्टीव स्मिथ (कप्तान), 2. बेन स्टोक्स 3. रॉबिन उथप्पा 4. संजू सैमसन 5. जोस बटलर 6. रियान पराग 7. राहुल तेवतिया 8. श्रेयस गोपाल 9. जोफ्रा आर्चर 10. अंकित राजपूत/वरुण एरॉन/जयदेव उनादत 11. कार्तिक त्यागी 

पंजाब के हिसाब-किताब चुकता करने की बात इसलिए ही बहुत ज्यादा बलवती नहीं है क्योंकि पंजाब पांच जीतों के रथ पर सवार है, बल्कि बड़ी वजह यह भी है कि इस मुकाबले में मयंक अग्रवाल की वापसी हो सकती है. 

यह भी पढ़ें: जडेजा के 'धमाके' पर CSK के कप्‍तान MS धोनी बोले, 'वह हमारी टीम के एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिसने...

1. केएल राहुल (कप्तान) 2. मयंक अग्रवाल 2. क्रिस गेल 4. निकोलस पूरन 5. ग्लेन मैक्सवेल 6. मंदीप सिंह/दीपक हूडा 7. क्रिस जॉर्डन  8. मुरुगन अश्विन  9. मोहम्मद शमी. 10. रवि बिश्नोई 11. अर्शदीप सिंह

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को  लेकर बड़ी बात कही थी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kings XI Punjab Vs Rajasthan Royals 10/30/2020 Kprr10302020197737, Sheikh Zayed Stadium Abu Dhabi, Indian Premier League 2020, Kannaur Lokesh Rahul, Christopher Henry Gayle, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com