विज्ञापन

कुलदीप यादव आज वंशिका संग लेंगे सात फेरे, तिलक, रिंकू, रैना समेत ये स्टार पहुंचे मसूरी

kuldeep Yadav Vanshika Wedding: कुलदीप यादव शनिवार यानी कि आज अपनी बचपन की दोस्त वंशिका के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे.

कुलदीप यादव आज वंशिका संग लेंगे सात फेरे, तिलक, रिंकू, रैना समेत ये स्टार पहुंचे मसूरी
वंशिका संग आज सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव

भारतीय स्टार स्पिनर कुलदीप यादव आज (14 मार्च 2026) अपने बचपन की दोस्त वंशिका के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. मसूरी स्थित होटल सिवाय इसका गवाह बन रहा है. इससे पहले 13 मार्च को हल्दी, हाथ और अन्य शादी समारोह आयोजित किए गए. कुलदीप यादव की शादी में सुरेश रैना, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद कैफ, तिलक वर्मा ,आरपी सिंह ,रिंकू सिंह और उनकी मंगेतर सांसद प्रिया सरोज, मोहित शर्मा, टी दिलीप और कई मेहमान पहुंच चुके हैं. मसूरी के नामी होटल सिवाय में कुलदीप यादव और वंशिका की शादी का समारोह चल रहा है. 13 मार्च को हल्दी वह मेहंदी की रस्में निभाई गई इस दौरान युजवेंद्र चहल, रिंकू सिंह, टी दिलीप और कुलदीप यादव के परिवार वाले और वंशिका के परिवार वाले खूब ढोल की थाप पर थिरकते हुए दिखे. 14 मार्च को कुलदीप यादव और वंशिका शाम सात फेरे लेंगे.

इससे पहले शुक्रवार यानी 13 मार्च को हल्दी हाथ और मेहंदी की रस्में निभाई गई शादी समारोह में दोनों दूल्हा और दुल्हन के परिवार के सदस्य मौजूद रहे. साथ ही रिश्तेदार और अन्य करीबी दोस्त भी मेहंदी और हल्दी की रस्मे में न सिर्फ शामिल हुए बल्कि ढोल नगाड़ों की थाप पर खूब थिरके. इस दौरान कुलदीप यादव और वंशिका भी ढोल नगाड़ों की थाप पर नाचते हुए दिखे.

बीते कल हल्दी और मेहंदी की रस्म को निभाया गया. कुलदीप यादव हल्के गुलाबी कलर के भारतीय परिधान कुर्ता पायजामा मैं नजर आए तो वहीं उनके होने वाली दुल्हन वंशिका भी गहरे गुलाबी रंग की साड़ी में दिखी. हल्दी की रस्म में कुलदीप यादव ने पीले रंग का कुर्ता पायजामा पहना हुआ था और वंशिका ने पीले रंग की साड़ी पहनी हुई थी.

जानकारी के मुताबिक 14 मार्च शनिवार को शादी का मुख्य कार्यक्रम होगा जिसमें कुलदीप यादव की शादी में मेहमानों के लिए पहाड़ी एवं अन्य खास व्यंजन परोसे जा रहे है. कुलदीप यादव की शादी समारोह में शामिल होने वाले मेहमानों के लिए तीन दिनों तक विशेष भोजन और विभिन्न पारंपरिक कार्यक्रमों की भव्य व्यवस्था की गई है.

14 मार्च को सुबह 8 बजे से नाश्ता और दोपहर 12 बजे से भव्य भोजन की व्यवस्था की गई है. 14 मार्च को शाम 4 बजे से हाई टी के साथ साफा बांधने का कार्यक्रम होगा.  शाम 5 बजे से प्रीमियम वैली व्यू विंग से बारात निकलेगी, जबकि शाम 6:30 बजे सेंट्रल लॉज में जयमाला का कार्यक्रम होगा.

इसके बाद रॉयल बॉलरूम में सात फेरों की रस्म संपन्न होगी. 15 मार्च को सुबह 8 बजे नाश्ते के बाद मेहमानों के लिए विदाई और चेक-आउट की व्यवस्था की गई है. कुल मिलाकर इस शाही शादी में मेहमानों के लिए स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ पारंपरिक और आधुनिक कार्यक्रमों का खास समावेश किया गया है.

यह भी पढ़ें- गणपति बप्पा मोरया, 'गुरु' गंभीर और कैप्टन सूर्या T20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी संग पहुंचे सिद्धिविनायक मंदिर, VIDEO

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com