आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के समाप्त हुए करीब पांच दिन बीत गए हैं. मगर देश में खिताबी जीत का हर्षोल्लास अब भी जारी है. खिलाड़ी ट्रॉफी को लेकर लगातार जश्न मना रहे हैं. एशियन न्यूज इंटरनेशनल (ANI) की तरफ से एक वीडियो साझा किया गया है. जहां टीम के कप्तान और कोच ट्रॉफी के साथ आर्थिक राजधानी मुंबई स्थित श्री सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा-पाठ करते हुए नजर रहे हैं. सामने आए वीडियो में सूर्यकुमार यादव और गौतम गंभीर को ट्रॉफी के साथ मुख्य प्रतिमा के सामने तस्वीर खिंचवाते हुए देखा जा सकता है. ANI ने वीडियो को साझा करते हुए जानकारी दी है, 'आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी को लेकर भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मुंबई स्थित श्री सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की.'
ट्रॉफी के साथ हनुमान मंदिर भी गए थे कोच और कप्तान
इससे पहले हेड कोच और कप्तान ट्रॉफी जितने के कुछ देर बाद ही आईसीसी चेयरमैन जय शाह के साथ हनुमान मंदिर पहुंचे थे. अहमदाबाद में स्थित इस मंदिर में सभी सदस्यों ने आशीर्वाद प्राप्त किया था. जिसका वीडियो खूब वायरल हुआ था.
#WATCH | Carrying the #ICCWorldCup2026 trophy, Head Coach of Team India, Gautam Gambhir, along with Skipper Surya Kumar Yadav, offered prayers at the Shree Siddhivinayak Temple in Mumbai pic.twitter.com/yCr9SeEbr6
— ANI (@ANI) March 14, 2026
पैदल ही मंदिर पहुंचे थे सभी सदस्य
मजेदार बात यह रही कि इस दौरान टीम के सभी सदस्यों ने मैच खत्म होने के बाद प्रसारण और प्रेस से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद ट्रॉफी लेकर पैदल ही हनुमान टेकरी मंदिर पहुंचे थे. यह मंदिर नरेंद्र मोदी स्टेडियम के पास ही स्थित है. यहां पहुंचने के बाद उन्होंने पुजा पाठ किया और भगवान का आशीर्वाद लिया.
यह भी पढ़ें- कुलदीप यादव आज वंशिका संग लेंगे सात फेरे, तिलक, रिंकू, रैना समेत ये स्टार पहुंचे मसूरी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं