विज्ञापन

अभिषेक शर्मा के फ्लॉप होने पर पूर्व कप्तान ने चयनकर्ताओं को घेरा, बोले- संजू सैमसन के साथ भेदभाव हो रहा

Kris Srikkanth on Abhishek Sharma Vs Sanju Samson: भारत के पूर्व कप्तान कृष्णमाचारी श्रीकांत ने अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के बीच चयन में भेदभाव पर सवाल उठाए हैं.

अभिषेक शर्मा के फ्लॉप होने पर पूर्व कप्तान ने चयनकर्ताओं को घेरा, बोले- संजू सैमसन के साथ भेदभाव हो रहा
Kris Srikkanth questions Why Sanju Samson is not in Team India

Abhishek Sharma Vs Sanju Samson: दुर्भाग्य से अभिषेक शर्मा जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज में फ्लॉप रहे जिसके बाद भारत के पूर्व कप्तान कृष्णमाचारी श्रीकांत ने टीम इंडिया मैनेजमेंट पर संजू सैमसन को इलेवन में शामिल न करने के लिए चयनकर्ता पर भेद-भाव के आरोप लगा दिए हैं. भारत के पूर्व कप्तान ने इस बात पर सवाल उठाए हैं कि नेशनल सेलेक्टर और टीम मैनेजमेंट संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के साथ कितना अलग-अलग बर्ताव कर रहे हैं. उन्होंने हैरानी जताई है कि एक खिलाड़ी को सिर्फ तीन खराब पारियों के बाद टीम से बाहर कर दिया गया, जबकि दूसरे खिलाड़ी को खराब प्रदर्शन के बावजूद लगातार मौके मिल रहे हैं.

श्रीकांत का यह बयान जिम्बाब्वे के खिलाफ अभिषेक शर्मा के  खराब प्रदर्शन के बाद आया है.  अभिषेक तीनों मैचों को मिलाकर केवल 11 रन ही बना सके. पहले मैच में अभिषेक ने 1, दूसरे मैच में 8 रन औऱ तीसरे मैच में 2 रन बनाकर आउट हुए थे, वैसे, यह ध्यान देने वाली बात है कि आयरलैंड और इंग्लैंड के पिछले दौरों पर उन्होंने एक अर्धशतक और दो बार 40 से ज्यादा का स्कोर करने में कामयाबी हासिल की थी. 

अपने यू-ट्यूब चैनल पर बात करते हुए पूर्व कप्तान ने कहा,  "वर्ल्ड कप के बाद से, कुछ पारियों को छोड़कर अभिषेक का इंटरनेशनल रिकॉर्ड बहुत अच्छा नहीं रहा है, सैमसन वर्ल्ड कप के MVP थे।. उन्हें मौका क्यों नहीं मिलता, जबकि अभिषेक को ऐसे मौके मिलते हैं? यह एक बहुत जायज सवाल है. अभिषेक को काफी मौके दिए जा रहे हैं, तो सैमसन को क्यों नहीं? एक खिलाड़ी के साथ ऐसा क्यों हो रहा है और दूसरे के साथ क्यों नहीं?"

एक तरफ जहां श्रीकांत ने चयनकर्ताओं पर सवाल उठाए हैं तो  वहीं, उन्होंने खराब फॉर्म से गुजर रहे अभिषेक को सलाह भी दी है. श्रीकांत ने सुझाव दिया कि अभिषेक को रन बनाने के दूसरे तरीके खोजने चाहिए, या फिर तेजी से खेलने से पहले कुछ गेंदें खेलकर जम जाना चाहिए, बजाय इसके कि शुरुआती बाउंड्री की कोशिश में अपना विकेट गंवा दें.

उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा, "मुझे उम्मीद है कि वह अच्छा खेलेगा, उसे रन बनाने का कोई दूसरा तरीका खोजना होगा... या फिर दूसरा रास्ता यह है कि कुछ गेंदों तक थोड़ा संभलकर खेले. वह ऐसा खिलाड़ी है जो हमेशा वापसी कर सकता है.कुछ समय तक 100 के स्ट्राइक रेट से खेलो और फिर उसे 200 तक ले जाओ, बजाय इसके कि विकेट गंवा दो."

ये भी पढ़ें- ये बच्चा वापस नहीं आने देगा... वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग देख हैरत में इरफान पठान, बयान ने संजू सैमसन के लिए मचाई हलचल

ये भी पढ़ें- Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी की फिटनेस को लेकर टेंशन में कोच लक्ष्मण, 'बेबी बॉस' की कमी पर दी ये बड़ी सलाह

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sanju Viswanath Samson, Abhishek Sharma, India, Zimbabwe, Gautam Gambhir, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com