विज्ञापन
2 months ago

Kolkata Knight Riders vs Lucknow Super Giants Fans commentary: कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2026 के 15वें मुकाबले में जिस तरह से मुकुल चौधरी ने बल्लेबाजी की, उससे फैंस उनके दीवाने बन गए हैं. मुकुल ने आखिरी के ओवरों में तूफानी अर्द्धशतक जड़ा और कोलकाता के जबड़े से मैच जीत लिया. लखनऊ की यह दूसरी जीत रही, जबकि कोलकाता को अब भी अपनी पहली जीत का इंतजार है. फैंस की नजरें इस मैच में शमी पर भी थी, लेकिन वो कोई विकेट नहीं ले पाए. बता दें, पहले कोलकाता ने 181 रन बनाए थे. लखनऊ ने इसके जवाब में मैच की आखिरी गेंद पर 3 विकेट रहते मैच अपने नाम किया.

KKR vs LSF Live Fans commentary: क्या है केकेआर के लिए संदेश

सौरव गांगुली ने कहा था कि अजिंक्य रहाणे को रिंकू सिंह को बैटिंग ऑर्डर में ऊपर भेजने की जरूरत है. कोलकाता क्या गलती कर रही है. केकेआर फैंस बताइए कि आप अपनी टीम को क्या संदेश देना चाहेंगे कि कायाकल्प हो जाए. #NDTV_क्रिकेट_कमेंट्री के साथ केकेआर के फैंस अपनी टीम को संदेश भेज सकते हैं. 

KKR vs LSF Live Fans commentary: कैमरून ग्रीन करेंगे गेंदबाजी

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आज के मुकाबले में कैमरून ग्रीन गेंदबाजी करेंगे. कोलकाता के तीन मैच हुए हैं, दो मैच में उसे हार मिली है जबकि एक मैच बारिश के कारण रद्द हुआ. ग्रीन का गेंदबाजी नहीं करने का फैसला कोलकाता को खला है. आज वो गेंदबाजी करेंगे. दोस्तो क्या लगता है, कोई असर छोड़ पाएंगे वो. दीजिए अपनी राय.  #NDTV_क्रिकेट_कमेंट्री के साथ ट्वीट कर बताइए. 

KKR vs LSF Live Fans commentary: कितने विकेट लेंगे शमी आज

मोहम्मद शमी के गेंदबाजी कोच ने कहा है कि उन्होंने एक नई गेंद की खोज की है. शमी ने दो मैच खेले हैं और दोनों में बल्लेबाज उनकी गेंद नहीं पढ़ पाए हैं. हैदराबाद के खिलाफ मैच में तो उन्होंने कहर बरपाया था.  शमी घरेलू क्रिकेट में बंगाल के लिए ही खेलते हैं, ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि वो आज कैसा प्रदर्शन करते हैं. आपको क्या लगता है. #NDTV_क्रिकेट_कमेंट्री के साथ ट्वीट कर बताइए. 

KKR vs LSF Live Fans commentary: स्वागत है आपका

नमस्कार. स्वागत है आपका एनडीटीवी के इस पेज पर जिसनें हम फैंस के रिएक्शन और उनकी बातों को शामिल करते हैं. आज कोलकाता  नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला खेला जाना है. कोलकाता को जहां अपनी पहली जीत का इंतजार है, तो दूसरी तरफ लखनऊ की नजरें सीजन की दूसरी जीत पर है. ऐसे में आज बताइए कि आपको क्या लगता है, आज कौन बाजी मारेगा. आप  #NDTV_क्रिकेट_कमेंट्री के साथ ट्वीट कर अपने रिएक्शन दीजिएग. 

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com