विज्ञापन
This Article is From Apr 21, 2021

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम, मुम्बई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (1 रन) बड़ी आसानी से एक और बार इस गेंद को मिड विकेट की दिशा में मार दिया| गैप था जहाँ से एक रन पूरा हुआ| 10 के बाद 82/0 चेन्नई|

9.5 ओवर (1 रन) टर्न हुई गेंद को मिड विकेट की ओर मारा और आसान सिंगल अपने खाते में डाला|

9.4 ओवर (1 रन) इस बार लॉन्ग ऑफ़ की दिशा में गेंद को पुश कर दिया, सिंगल का मौका बन गया|

9.3 ओवर (1 रन) धीमी गति की गेंद को पॉइंट की तरफ खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया|

9.2 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|

9.1 ओवर (1 रन) ऑफ़ स्पिन!! लेग साइड पर इसे हलके हाथों से खेला और गैप से एक रन हासिल हुआ|

8.6 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए सिंगल लिया|

8.5 ओवर (1 रन) विकेट लाइन की गेंद को मिड विकेट की ओर पुश करते हुए बल्लेबाज़ ने 1 रन अपने खाते में डाला|

8.4 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को शॉर्ट स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक करते हुए एक रन निकाला|

8.3 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर पटकी गई गेंद को डीप पॉइंट की तरफ खेलकर एक रन लिया|

8.2 ओवर (0 रन) लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को फ्लिक करने गए बल्लेबाज़, लेकिन टर्न से बीट हुए और बॉल को पैड्स पर खा बैठे| एलबीडबल्यू की हुई अपील अम्पायर ने नकारा|

8.1 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑफ की तरफ खेलकर सिंगल लिया|

7.6 ओवर (4 रन) चौका!! कैच का मौका या फिर एक टफ चांस!! फाइन लेग बाउंड्री पर कृष्णा का एक बेहतरीन प्रयास!! थोडा और देर हवा में रहती तो सीधा उनके हाथों में चली जाती| शरीर पर डाली गई छोटी गेंद को पुल कर दिया था| हवा में तो थी गेंद लेकिन फील्डर से काफी आगे गिर गई और चौका भी मिल गया| 72/0 चेन्नई, एक ठोस शुरुआत| KKR vs CSK: Match 15: Ruturaj Gaikwad hits Andre Russell for a 4! CSK 72/0 (8.0 Ov). CRR: 9

7.5 ओवर (1 रन) गुड लेंथ की गेंद को स्क्वायर लेग की दिशा में फाफ ने पुल कर दिया जहाँ से एक रन का मौका बन पाया|

7.4 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|

7.3 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को थर्ड मैन की ओर गाइड करते हुए सिंगल लिया|

7.2 ओवर (0 रन) गुड लेंथ की लाइन पर डाली गई गेंद को लेग साइड पर मोड़ा, रन का मौका नहीं बन पाया|

आंद्रे रसेल गेंदबाज़ी करने को आए...

7.1 ओवर (6 रन) सिक्स!!! आंद्रे रसेल का स्वागत छक्के के साथ| गायकवाड़ अज पूरे रंग में बल्लेबाज़ी करते हुए| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बड़े आराम से मिड विकेट की दिशा में पुल कर दिया| गेंद बल्ले से लगने के बाद सीमा रेखा के बाहर जाकर गिरी| आक्रामक बल्लेबाज़ी| KKR vs CSK: Match 15: It's a SIX! Ruturaj Gaikwad hits Andre Russell. CSK 66/0 (7.1 Ov). CRR: 9.21

6.6 ओवर (1 रन) कवर्स की दिशा में गेंद को पुश किया था जहाँ से एक रन का मौका बन गया| 60/0 चेन्नई|

6.5 ओवर (4 रन) चौका!!! कैच का मौका था यहाँ पर स्लिप में खड़े फील्डर आंद्रे रसेल के लिए| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को पॉइंट की दिशा में कट करने गए| बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद स्लिप फील्डर के दाँए ओर से गई| थर्ड मैन बाउंड्री के बाहर, मिला चार रन| KKR vs CSK: Match 15: Ruturaj Gaikwad hits Sunil Narine for a 4! CSK 59/0 (6.5 Ov). CRR: 8.63

6.4 ओवर (0 रन) पॉइंट की ओर जगह बनाकर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नही हुआ|

6.3 ओवर (1 रन) फ्रंटफूट से कवर्स की ओर पंच किया सिंगल आया|

6.2 ओवर (0 रन) लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को फ्लिक करने गए बल्लेबाज़, लेकिन टर्न से बीट हुए और बॉल को पैड्स पर खा बैठे|

6.1 ओवर (0 रन) ऊपर डाली गई गेंद को फाफ़ ने मिड ऑफ की ओर पुश किया, रन नही मिला|

टाइम आउट का इशारा अम्पायर द्वारा| इसी के साथ पॉवर प्ले की भी हुई समाप्ति| 6 ओवर के बाद 54 बिना किसी नुकसान के धोनी की सेना| फ़िलहाल क्रीज़ पर चेन्नई के दोनों सलामी बल्लेबाज़ ऋतुराज गायकवाड़ और फाफ डु प्लेसिस टिके हुए है| कोलकाता के कप्तान इयोन मॉर्गन को अभी भी पहली विकेट की तलाश...

5.6 ओवर (1 रन) ओह!! ये गेंद जाकर बल्लेबाज़ की ऊँगली में जोर से लगी होगी| फाफ चोट में नज़र आये| कमिंस की तेज़ गति की गेंद ने कुछ गड़बड़ कर दी| लेग साइड पर उसे खेला और एक रन भाग लिया| इसी बीच दर्द में भी नज़र आये हैं फाफ| उम्मीद करते हैं ये चोट गंभीर ना हो| 54/0 चेन्नई|

5.5 ओवर (1 रन) एक बार फिर से उसी दिशा में गेंद को खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया|

5.4 ओवर (1 रन) पैड्स पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|

5.4 ओवर (1 रन) वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद अम्पायर ने वाइड करार दिया| बल्लेबाज़ इसे पुल मारने गए थे लेकिन काफी दूर रही गेंद|

5.3 ओवर (1 रन) इस बार समझदारी के साथ गेंद को लेग साइड पर पुश किया और गैप से सिंगल हासिल किया|

5.2 ओवर (4 रन) ओह!! रुतुराज यु ब्यूटी!! इस तेज़ आउट फील्ड का पूरा इस्तेमाल करते हुए| ऊपर डाली गई गेंद को स्क्वायर ड्राइव किया कवर्स और पॉइंट के बीच| बेहतरीन टाइमिंग हुई जिसकी मदद से गेंद दो फील्डर को बीट करते हुए सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए| KKR vs CSK: Match 15: Ruturaj Gaikwad hits Pat Cummins for a 4! CSK 49/0 (5.2 Ov). CRR: 9.19

5.1 ओवर (1 रन) सीधे बल्ले से ऊपर डाली गई गेंद को फाफ ने पंच कर दिया और चुपके से सिंगल भी चुरा लिया|

मैच रिपोर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kolkata Knight Riders, Chennai Super Kings, Wankhede, Indian Premier League 2021, Kolkata Knight Riders Vs Chennai Super Kings 04/21/2021 Krck04212021201011, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com