आईपीएल 2022 (IPL 2022) के क्वालिफायर के दूसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने मुकाबला 7 विकेट से जीत लिया है. आरसीबी (RCB) के फैंस का आईपीएल ट्रॉफी जीतने का सपना एक बार फिर से टूट गया. राजस्थान ने इस आईपीएल सीजन के फाइनल में जगह बना ली है. इस मैच राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जोकि सही साबित हुआ. बैंगलोर की टीम इस मुकाबले में हर टाइम राजस्थान से पीछे ही दिखाई दी. चलिए जानते हैं कौन से बड़े 5 कारण रहे आरसीबी की हार के.
1. नाम बड़े और दर्शन छोटे- सारे स्टार बल्लेबाज फेल
विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, फॉफ डू प्लेसिस जैसे बल्लेबाज एक बार फिर से फ्लॉप साबित हुए और अनकैप्ड खिलाड़ी रजत पाटीदार ने टीम को एक बार फिर से सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. आरसीबी को कई मैचों में दिनेश कार्तिक ने अपनी बल्लेबाजी से बचाया है लेकिन इस मैच में दिनेश कार्तिक का बल्ला भी नहीं चला और आरसीबी का खिताब जीतने का सपना एक बार फिर से टूट गया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह पढ़ें- RR vs RCB, Qualifier 2: इस बार "आसान गलती" के लिए निशाने पर आए रियान पराग, फैंस सुना रहे खरी-खोटी
2. मोहम्मद सिराज को लगातार दूसरा ओवर
गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज जो कि अपने सबसे खराब दौर से गुजर रहे हैं उनको कप्तान फॉफ ने पहला ओवर दिया. पहले ओवर में य़स्स्वी जायसवाल जैसे युवा खिलाड़ी ने उनके ओवर में 16 रन बना डाले, उसके बाद कप्तान ने उन्हें फिर से तीसरे ओवर में गेंदबाजी दे दी. बिना आत्मविश्वान के गेदंबाजी कर रहे सिराज ने अपने दो ओवर में 31 रन दे डाले. मोहम्मद सिराज आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के खाने वाले गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने अभी तक इस सीजन में 30 छक्के खाए हैं.
देखिए एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के खाने वाले गेंदबाजों की सूची
30* - मोहम्मद सिराज 2022
29 - 2018 में ड्वेन ब्रावो
28 - युजवेंद्र चहल 2015 में
28 - 2022 में वनिन्दु हसरंगा
यह भी पढ़ें- मांजरेकर ने हार्दिक के बारे में कहा- जो आईपीएल में कप्तानी कर सकता है वो भारतीय टीम का कप्तान भी हो सकता है
3. पावर प्ले में हर्षल पटेल से गेंदबाजी नहीं
आरसीबी के लिए अगर किसी गेंदबाज ने इस मैच में भी अच्छी गेंदबाजी की तो वो हर्षल पटेल ही थे और ना सिर्फ इस मैच बल्कि पूरे सीजन में हर्षल पटेल ने अच्छी गेंदबाजी की है और अगर आरसीबी के पास स्कोरबोर्ड पर कम रन थे अपने अपने अच्छे गेंदबाजों को पहले इस्तेमाल किया जा सकता था, नहीं तो मैच वैसे भी दूर जाना तय था और वैसा ही हुआ.
4. हसारंगा को 8वें ओवर में उतारा
हसरंगा पर्पल कैप की दौड़ में युजवेंद्र चहल से बराबर की लड़ाई लड़ रहे हैं और अगर पावर प्ले में रन नहीं रुक रहे थे या फिर विकेट भी चाहिए तो हसारंगा को इस्तेमाल किया जा सकता था जबकि आरसीबी ने उन्हें आठवें ओवर में मौका दिया जब तक राजस्थान का स्कोर 77 रन हो चुका था. उनको लेट गेंदबाजी देना भी शायद कप्तान फॉफ का गलत फैसला रहा अब इन गलतियों को सुधारने के लिए फॉफ को अगले सीजन तक इंतजार करना होगा.
5. बटलर का महत्वपूर्ण कैच छोड़ा
11 ओवर की पहली गेंद पर जोस बटलर का एक आसान का कैच कीपर दिनेश कार्तिक ने छोड़ दिया. सबसे शानदार फॉर्म में औरेंज कैप होल्डर बल्लेबाजा का इतना आसान कैच छोड़ना शायद आरसीबी की तरफ से मैच को बहुत दूर ले गया. उस समय तक बटलर ने 66 रन बनाए थे. बटलर ने इस मैच में 106 रन बनाए. इस मैच में बटलर ने पूरे सीजन में हमने देखा है जोस बटलर लगातार बड़ी पारियां खेल रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं