- हार्दिक पांड्या के बारे में बोले सजंय मांजरेकर
- हार्दिक हैं गुजरात टाइटंस के कप्तान
- आईपीएल 2022 का फाइनल मैच 29 मई को खेला जाएगा
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (RR) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच क्वालीफायर के लिए अपनी भविष्यवाणी दी है साथ ही उन्होंने भारतीय टी20 टीम के कप्तान के तौर पर एक खिलाड़ी का नाम लिया है. उन्होंने गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के बारे में बात करते हुए कहा कि वे जब आईपीएल में टीम को लीड कर सकते हैं तो भारत की टीम को क्यों नहीं .
यह भी पढ़ें- RR vs RCB, Qualifier 2: कप्तान सैमसन के लिए सबसे बड़े दुश्मन से बचना बहुत मुश्किल, यह है फैफ की रणनीति
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उन्होंने इस दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में आरसीबी के जीतने की भविष्यवाणी भी की है. उन्होंने कहा इस टीम के लिए चीजें सही समय पर सही तरह से जा रही है. मोहम्मद सिराज ने भी सही समय पर सही विकेट लिया. हर्षल पटेल इस टीम के ट्रंप कार्ड हैं. इस समय आरसीबी की टीम जिस स्तर पर है वे यहां से पीछे नहीं हटने वाले.
यह भी पढ़ें- संजय मांजरेकर ने बताई अश्विन की कमजोरी, बोले- हर टीम में कोई ना कोई दिक्कत जरूर होती है
हार्दिक पाडंया की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि जिस कूल अंदाज में वे गुजरात की टीम की कप्तानी कर रहे हैं उसे देखकर ये कहा जा सकता है कि वे टी20 फॉर्मेट में भारत की कप्तानी भी कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि हार्दिक पांड्या ने हमें आश्चर्यचकित किया जिस तरह से वे गुजरात टाइटंस की कप्तानी करते हुए कितने सहज दिख रहे थे. उन्होंने कहा कि जो आईपीएल में किसी टीम को लीड कर रहा है भारतीय टीम का कप्तान भी बन सकता है.
उन्होंने कहा शुरुआत में सभी लोग संदेह कर रहे थे कि ये जो दो नई टीमें आईपीएल में आ रही हैं ये कैसा प्रदर्शन करेंगी लेकिन ये सीजन अगर याद किया जाएगा तो क्वालिटी क्रिकेट के लिए किया जाएगा. दोनों नई टीमों में बहुत बड़े स्टार नहीं होने के बावजूद अच्छा क्रिकेट खेला है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं