विज्ञापन

उड़ता हुआ कैच! केएल राहुल ने शिवम दुबे की गेंद पर पकड़ा विल जैक्स का हैरान कर देने वाला कैच, VIDEO

केएल राहुल ने शिवम दुबे की गेंद पर विकेट के पीछे विल जैक्स का एक शानदार कैच पकड़ा है. जिसकी हर कोई सराहना कर रहा है.

उड़ता हुआ कैच! केएल राहुल ने शिवम दुबे की गेंद पर पकड़ा विल जैक्स का हैरान कर देने वाला कैच, VIDEO
केएल राहुल ने पकड़ा शानदार कैच

केएल राहुल ने बर्मिंघम में विकेट के पीछे छलांग लगाकर एक शानदार कैच पकड़ते हुए हर किसी को अपना दीवाना बना दिया है. क्रिकेट प्रेमियों को यह नजारा 22वें ओवर में देखने को मिला. विपक्षी टीम की तरफ से जो रूट और विल जैक्स बल्लेबाजी कर रहे थे. वह टीम इंडिया की तरफ से शिवम दुबे गेंदबाजी कर रहे थे. दुबे के इस ओवर की चौथी गेंद को जैक्स को खास समझ नहीं पाए. उन्होंने गेंद को रोकने का प्रयास किया. मगर उसमें वह नाकामयाब रहे. बल्ले का किनारा लेते हुए गेंद करीब-करीब फर्स्ट स्लिप में चली गई. जहां राहुल ने अपनी से काफी दूर गेंद पर दाईं दिशा में छलांग लगाते हुए हर किसी को हैरान कर दिया. उन्होंने ना केवल जैक्स की कैच पकड़ी, बल्कि उन्होंने यह भी प्रदर्शित किया कि उन्होंने अपनी विकेटकीपिंग में काफी सुधार किया है और वह आगामी वनडे वर्ल्ड कप में मुख्य विकेट कीपर के तौर पर शिरकत करने के लिए तैयार हैं. 

मैच के दौरान राहुल ने विकेट के पीछे केवल जैक्स का ही कैच नहीं पकड़ा, बल्कि वह सैम करन का कैच पकड़ने में भी कामयाब रहे. पहले वनडे मुकाबले में सातवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए जहां जैक्स जहां 19 गेंदों में 20 रनों का योगदान देने में कामयाब रहे. वहीं करन उनसे एक स्थान ऊपर बल्लेबाजी करते हुए खाता भी नहीं खोल पाए. जैक्स का विकेट शिवम तो करन का विकेट पी कृष्णा को हासिल हुआ. 

जो रूट और लियम डॉसन ने बिखेरी चमक 

मैच के दौरान इंग्लिश टीम की तरफ से बल्लेबाजों का हाल बेहाल रहा. मगर विकेटों के पतझड़ के बीच भी जो रूट और लियम डॉसन चमक बिखरने में कामयाब रहे. तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए रूट ने 76 गेंदों में नाबाद 76, जबकि डॉसन ने 83 गेंदों में 68 रनों के बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली. इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा बेन डकेट 45 गेंद में 43 रन बनाने में कामयाब रहे. 

258 रन बनाने में कामयाब रही इंग्लैंड 

बर्मिंघम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम 47.5 ओवरों में अपने सभी विकेट खोते हुए 258 रन बनाने में कामयाब रही.     रूट सर्वोच्च स्कोरर रहे. वहीं कुल पांच बल्लेबाज सिंगल डिजिट में आउट हुए.भारतीय टीम को अगर यह मुकाबला अपने नाम करना है तो निर्धारित ओवरों में 259 रन बनाने होंगे.

यह भी पढ़ें- What A Catch! गिल से टकराए, पर कैच नहीं छोड़ा, गुरनूर बराड़ की जानदार फील्डिंग, VIDEO

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Rahul Kannaur Lokesh, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com