- भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला सेमीफाइनल आज
- मैच को लेकर केवीन पीटरसन ने किया ट्वीट
- पीटरसन का ट्वीट हुआ वायरल
भारतीय टीम मंगलवार को सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के इरादे से मैदान में उतरेगी. भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह मैच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाएगा. इस मैच को लेकर दर्शकों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है. भारतीय टीम के फैंस जीत के लिए पूजा-पाठ करने से भी पीछे नहीं उठ रहे हैं. लेकिन अब इस मैच से पहले ही इंग्लैंड टीम के धाकड़ बल्लेबाज रहे केविन पीटरसन ने रिजल्ट की घोषणा कर दी है. केविन पीटरसन ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच के अलावा ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच होने वाले सेमीफाइनल को लेकर भी अपना रिएक्शन दिया है. केविन पीटरसन का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. फैंस उनके इस ट्वीट पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी
We'll whack the Aussies!
— Kevin Pietersen???? (@KP24) July 6, 2019
Eng v India FINAL!
केविन पीटरसन ने ट्वीट कर कहा है कि भारत पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हरा देगा और इंग्लैंड की टीम दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराएगी. आईसीसी विश्व कप 2019 का फाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच होगा. केविन पीटरसन ने इस तरह दोनों सेमीफाइनल मैचों पर अपनी राय रखी है. केविन पीटरसन वैसे भी अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं. इससे पहले उन्होंने कहा था कि विश्व कप की ट्रॉफी को सीधे इंग्लैंड की टीम को दे देनी चाहिए. क्योंकि इंग्लैंड की टीम बहुत मजबूत है.
क्या विराट कोहली से केन विलियम्सन ले पाएंगे 11 साल पुराना बदला? जानें चौंकाने वाले मैच की पूरी कहानी
केविन पीटरसन ने इससे पहले इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के लीग मैच पर भी अपना रिएक्शन दिया था और इंग्लैंड के कप्तान मॉर्गन पर निशाना साधा था. उन्होंने कहा था कि मॉर्गन ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज स्टार्क से डरे हुए दिख रहे थे. बता दें कि भारत ने जहां एक हार के साथ सेमीफाइनल का टिकट कटाया है वहीं न्यूजीलैंड को लीग स्तर पर लगातार तीन हार मिली है. भारतीय टीम और न्यूजीलैंड के बीच लीग स्तर पर खेला गया मुकाबला बारिश में धुल गया था. भारत को शुरू से खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा था वहीं कीवी टीम पर भी शुरू से ही सभी की नजरें थी. बड़े टूर्नामेंट में अधिकतर न्यूजीलैंड ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है और इस बार भी वो सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रही है. एक समय तो वह अंकतालिका में पहले स्थान पर थी. बाद में कुछ मैचों में हार के बाद उसे लीग दौर का अंत चौथे स्थान पर रहकर करना पड़ा.
VIDEO: कैसा रहा न्यूजीलैंड और भारत का सेमीफाइनल तक पहुंचने का सफर?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं