Sachin Tendukar vs Vaibhav Sooryavanshi: सचिन तेंदुलकर की तुलना किसी भी बल्लेबाज से करना बेईमानी है, क्योंकि सचिन एक ऐसे खिलाड़ी रहे हैं जो हर एक लेवल पर आगे हैं, चाहे बैटिंग की बात हो या फिर उनके एटीट्यूड की, हर मामले में सचिन दुनिया के बाकी बल्लेबाजों से आगे हैं. लेकिन फिर भी सचिन की तुलना आजकल के बल्लेबाजों से होती रहती है. लेकिन सचिन तक पहुंचना काफी मुश्किल है, इन सबके बाद भी वर्तमान में वैभव सूर्यवंशी एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो 15 साल की उम्र में विश्व क्रिकेट में कुछ ऐसा कमाल कर चुके हैं जिससे कहीं न कहीं यह उम्मीद बंध रही है कि यह खिलाड़ी भी आगे जाकर सचिन जैसा नाम कमाएगा. हालांकि यह बात अभी भविष्य के गर्त में छिपी हुई है, लेकिन आईपीएल 2026 के पहले मैच के दौरान 15 साल के इस बल्लेबाज के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर फैन्स को सचिन तेंदुलकर याद आ रहे हैं.
ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी ने 17 गेंद पर 52 रन बनाकर टी-20 में बनाया World Record, ऐसा करने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज
ऐसी परिपक्वता ही सफलता का राज
दरअसल, सीएसके के खिलाफ मैच के दौरान जब जायसवाल और वैभव एक साथ बल्लेबाजी कर रहे थे तो ओवर के खत्म होने के बाद जायसवाल का बल्ला गलती से सूर्यवंशी के पैर से टकरा गया, और उन्होंने तुरंत उन्हें अपने पास बुलाया और सम्मानपूर्वक बल्ले छूकर प्रणाम किया. इतनी कम उम्र में ऐसी परिपक्वता ही उनकी सफलता का राज है. ऐसा ही कुछ सचिन भी अपने बल्ले का सम्मान करते थे. ऐसे में 15 साल की उम्र में वैभव का अपने क्रिकेट के प्रति ऐसा सम्मान देखकर अब सभी को यकीन है कि यह खिलाड़ी भी सचिन तेंदुलकर जैसा महान प्लेयर बनेगा.
Jaiswal's bat accidentally hit Suryavanshi's foot, and he immediately called him over and touched Bat in respect. Such maturity at such a young age is Reason behind his success ❤️ pic.twitter.com/RJrugyM9mN
— CricketElysium (@ElysiumCricket) March 31, 2026
बता दें कि सचिन के बारे में भी कई किस्से मशहूर हैं कि वो अपने बल्ले और किटबैन का पूरा सम्मान करते थे. सचिन का अपने बल्ले के प्रति प्यार किसी से नहीं छूपा है, ऐसे में आज वैभव सूर्यवंशी का भी बल्ले को लेकर ऐसा सम्मान देखकर फैन्स को अच्छा लग रहा है. फैन्स को उम्मीद है कि यह खिलाड़ी भी विश्व क्रिकेट में बड़ा करेगा. वैभव जिस तरह से बल्लेबाज की ईज्जत करते हैं, बल्लेबाज भी उनका इज्जत करेगा. सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो काफी वायरल है और फैन्स का दिल जीत रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं