विज्ञापन

'वह पहली ही गेंद पर छक्का मारेगा ', जोस बटलर ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर इंग्लिश गेंदबाजों को दी वार्निंग

Jos Buttler on Vaibhav Sooryavanshi's game: भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का पहला मैच डरहम में आज खेला जाएगा. भारतीय टीम इस मैच को जीतने की हर संभव कोशिश करेगी.

'वह पहली ही गेंद पर छक्का मारेगा ', जोस बटलर ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर इंग्लिश गेंदबाजों को दी वार्निंग
Jos Buttler Big Statement on Vaibhav Sooryavanshi game Plan

 Jos Buttler reveals Vaibhav Sooryavanshi game Plan: इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में वैभव सूर्यवंशी के खेलने पर संशय बना हुआ है लेकिन दूसरी ओर इंग्लैंड खेमा 15 साल के बल्लेबाज के लिए पूरी तरह से तैयार है. इंग्लिश टीम का हर एक खिलाड़ी वैभव के लिए प्लान तैयार कर चुका है. इंग्लैंड के दिग्गज जोस बटलर ने भी वैभव को लेकर उनके गेम प्लान का खुलासा भी किया है. बटलर ने अपने गेंदबाजों को वैभव के सामने गेंदबाजी  करने से पहले एक वार्निंग भी दी है. बटलर ने अपने गेंदबाजों हिदायत दी है कि वैभव पहली ही गेंद पर छक्का लगाने की कोशिश करेंगे. वैभव को लेकर जोस बटलर ने कहा, "वैभव सूर्यवंशी निडर हैं... मैंने अपने बॉलर से कहा है कि अगर वह खेलता है, तो शायद पहली ही गेंद पर छक्का मारने की कोशिश करेगा."

जोस बटलर  ने कहा है कि, "हमने साथ में डिनर किया और मैंने लड़कों से कहा कि वह अपने डेब्यू मैच में पहली ही गेंद पर छक्का मारने की कोशिश करेगा, उसे इंटरनेशनल क्रिकेट में भी पहली गेंद पर छक्का मारने का रिकॉर्ड बनाना पसंद आता है."

इंग्लैंड में वैभव का है शानदार रिकॉर्ड

इंग्लैंड में वैभव पहले यूथ वनडे मैच खेल चुके हैं. अंडर 19 भारतीय टीम की ओर से वैभव ने 5 यूथ वनडे मैच खेले हैं औऱ कुल 355 रन बनाए हैं. जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है. इंग्लैंड में वैभव का हाई स्कोर 143 रन है. इंग्लैंड में खेले गए अपने 5 यूथ वनडे में वैभव ने 29 छक्के और 30 चौके लगाने का कमाल कर चुके हैं. उनका स्ट्राइक रेट 174.01 का रहा है और औसत 71 का रहा है.
 

ये भी पढ़ें- ओलंपिक में होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत? ऐसा है पूरा समीकरण

ये भी पढ़ें- IND vs ENG 1st T20I: अभिषेक शर्मा के निशाने पर वर्ल्ड रिकॉर्ड, 13 रन बनाते ही रचेंगे इतिहास, सूर्यकुमार यादव छूटेंगे पीछे

ये भी पढ़ें- IND vs ENG T20I: वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में होगा या नहीं? ऐसा बन रहा समीकरण

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaibhav Sooryavanshi, Joseph Charles Buttler, England Vs India 2026, India, England, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com