Jos Buttler: आईपीएल 2026 के 25वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) की भिड़ंत शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के साथ हो रही है. नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में केकेआर के कप्तान अजिक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. केकेआर की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 32 रनों के भीतर 3 बल्लेबाज़ पॉवरप्ले में पवेलियन लौट चुके थे, हालांकि इसके बाद कैमरून ग्रीन (Cameron Green) की तूफानी बल्लेबाजी और रोवमन पॉवेल ने उनका बखूबी नसाथ दिया और केकेआर की पारी को संभाला केकेआर ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है. फिन एलन की जगह पर टिम सीफर्ट को टीम में शामिल किया.
नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ खेले गए मैच में राजस्थान रॉयल्स के स्टार खिलाड़ी विकेटकीपर-बल्लेबाज जॉस बटलर ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है. बटलर अब टी20 क्रिकेट में 300 कैच पूरे कर लिए हैं, और इस मुकाम तक पहुंचने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं. अपनी बेहतरीन फील्डिंग और विकेटकीपिंग के दम पर उन्होंने यह जादुई आंकड़ा छुआ है.
टी20 क्रिकेट में अब सबसे ज्यादा कैच लेने वाले दिग्गज
कीरोन पोलार्ड - 405 कैच
डेविड मिलर - 332 कैच
क्विंटन डी कॉक - 316 कैच
जॉस बटलर - 300* कैच
ड्वेन ब्रावो - 275 कैच
बटलर ने न केवल अपनी बल्लेबाजी से बल्कि अपनी मुस्तैद फील्डिंग से भी यह साबित कर दिया है कि वो विश्व क्रिकेट के बड़े खिलाड़ी क्यों माने जाते हैं. इस रिकॉर्ड के साथ ही वे पोलार्ड और मिलर जैसे स्टार खिलाड़ियों की लिस्ट में खड़े हो गए हैं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं