विज्ञापन

भारत को पहला टी20 वर्ल्ड कप जिताने वाले जोगिंदर शर्मा, कहां करते हैं नौकरी, कितनी है सैलरी? यहां जानिए

जोगिंदर शर्मा ने फरवरी 2023 में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की थी. हालांकि क्रिकेट से दूरी बनाने के बाद भी उनका नाम भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे यादगार पलों में शामिल हैं. अब वो हरियाणा पुलिस में डीएसपी के पद पर सेवा दे रहे हैं.

भारत को पहला टी20 वर्ल्ड कप जिताने वाले जोगिंदर शर्मा, कहां करते हैं नौकरी, कितनी है सैलरी? यहां जानिए
जोगिंदर शर्मा भारतीय टी20 चैंपियन 2007 के हीरो बने

टीम इंडिया ने साल 2007 में अपना पहला टी20 वर्ल्ड कप जीता था और उस जीत के हीरो रहे थे जोगिंदर शर्मा. जी हां आखिरी ओवर में जोगिंदर शर्मा ने महेंद्र सिंह धोनी के विश्वास को सही साबित किया और मिस्बाह उल हक का विकेट लेकर टीम इंडिया के झोली में टी20 वर्ल्ड कप डाल दिया. पाकिस्तान को जीत के लिए आखिरी ओवर में 13 रन चाहिए थे और गेंद जोगिंदर शर्मा के हाथ में थी. तब मिस्बाह-उल-हक का विकेट लेते ही भारत ने वर्ल्ड कप जीत लिया और जोगिंदर शर्मा रातोंरात करोड़ों भारतीयों के हीरो बन गए. यह जीत इसलिए सबसे बड़ी रही क्योंकि यह टी20 वर्ल्ड कप का पहला सीजन था और टीम इंडिया चैंपियन बनी. जब-जब इस जीत को याद किया जाता है तब-तब जोगिंदर शर्मा के उसे आखिरी ओवर को भी याद किया जाता है. उस जीत के लम्हें में श्रीसंत के द्वारा लिया गया आखिरी ओवर में वो कैच हर भारतीय फैन के दिल में अमर रह गया. 

क्रिकेट मैदान पर इतिहास रचने वाले जोगिंदर शर्मा अब पुलिस अधिकारी के रूप में देश की सेवा कर रहे हैं. क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद उनका पूरा फोकस प्रशासनिक जिम्मेदारियों पर है. वो हरियाणा पुलिस में डीएसपी के पद पर अपनी सेवा दे रहे हैं. हरियाणा सरकार ने उनके खेल में योगदान और 2007 टी20 वर्ल्ड कप में अहम भूमिका को देखते हुए उन्हें पुलिस विभाग में नियुक्त किया था. उन्होंने 5 अक्टूबर 2007 को डीएसपी के रूप में जॉइन किया था.

डीएसपी बने जोगिंदर शर्मा

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद हरियाणा सरकार ने जोगिंदर शर्मा को खेल कोटे के तहत सीधे डीएसपी पद की जिम्मेदारी सौंपी. उस समय वे हरियाणा क्रिकेट टीम के कप्तान भी रह चुके थे और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर चुके थे.

कितनी है जोगिंदर शर्मा की सैलरी?

डीएसपी रैंक के अधिकारियों का वेतन बेसिक पे ₹53,100 से शुरू होकर अनुभव और इंक्रीमेंट के साथ बढ़ती है और महीने की इन-हैंड सैलरी आमतौर पर ₹80,000 से ₹1 लाख या उससे अधिक हो सकती है. इसके अलावा सरकारी आवास, वाहन और अन्य सरकारी सुविधाएं भी मिलती हैं. यह राशि पोस्टिंग और अनुभव के अनुसार बदल सकती है.

जोगिंदर शर्मा ने फरवरी 2023 में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की थी. हालांकि क्रिकेट से दूरी बनाने के बाद भी उनका नाम भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे यादगार पलों में शामिल है. आज भी 2007 वर्ल्ड कप फाइनल का आखिरी ओवर और मिस्बाह का विकेट जोगिंदर शर्मा की पहचान बना हुआ है.

यह भी पढ़ें | जोगिंदर शर्मा, भारत को पहला टी20 वर्ल्ड कप जिताने वाले स्टार अब क्या करते हैं? जानिए नौकरी, रैंक और सैलरी

यह भी पढ़ें | सिर्फ 2.5 ओवरों में 'अर्धशतक', टी20 क्रिकेट में भारत ने बनाया 'तूफानी रिकॉर्ड'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com