विज्ञापन

Jasprit Bumrah: भारत को तगड़ा झटका, श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह- रिपोर्ट

Jasprit Bumrah ruled out of Sri Lanka Test series: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को तगड़ा झटका लगा है. दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं.

Jasprit Bumrah: भारत को तगड़ा झटका, श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह- रिपोर्ट
India vs Sri Lanka, Jasprit Bumrah: बुमराह को लेकर बड़ी खबर

Jasprit Bumrah, Ind vs SL Test Series: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच 15 अगस्त से खेला जाएगा. टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को तगड़ा झटका लगा है. टाइम्स ऑफ इंडिया के रिपोर्ट के अनुसार दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट के कारण टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं. यह खबर आने से यकीनन भारतीय फैन्स को झटका लगा है. हालांकि अभी बीसीसीआई की ओर से ऑफिशियली अपडेट नहीं आई है. बता दें कि यह खबर उस रिपोर्ट के कुछ ही दिनों बाद आई है जिसमें कहा गया था कि BCCI सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस ने उन्हें विदेशी टेस्ट सीरीज में हिस्सा लेने की मंजूरी दे दी थी.रिपोर्ट के अनुसार, बुमराह को अभी भी अपने बाएं घुटने में दर्द महसूस हो रहा है, जिसकी वजह से वे शायद अगले दो मैचों से बाहर हो सकते हैं. श्रीलंका के ख़िलाफ़ टेस्ट सीरीज़ 15 अगस्त को गाले में शुरू होगी और दूसरा मैच 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा.

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप सर्किल के फाइनल में जगह बनाने की रेस में बने रहने के लिए भारत को अपने बाकी बचे 9 टेस्ट मैचों में से 7 टेस्ट मैच हर हाल में जीतना होगा.  अगर उनके न खेलने की पुष्टि हो जाती है, तो बुमराह भी हर्षित राणा और नीतीश कुमार रेड्डी जैसे खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो जाएंगे, जो पहले ही सीरीज से बाहर हो चुके हैं. 

स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर भी पहला टेस्ट नहीं खेल पाएंगे, लेकिन कोलंबो में होने वाले मुकाबले के लिए समय पर वापसी कर कर सकते हैं. टीम में तेज गेंदबाजी के लिए प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज और गुरनूर बराड़ जैसे अन्य विकल्प भी मौजूद हैं.

ये भी पढ़ें- 

IND vs SL: एक बल्लेबाज ने मिस्ट्री बॉलिंग से सचिन को कर दिया था परेशान, रातभर सो नहीं पाए थे 'क्रिकेट के भगवान'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jasprit Jasbirsingh Bumrah, India, Sri Lanka, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com