Jasprit Bumrah record, IND vs NZ: टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हरा दिया. भारत की जीत में जसप्रीत बुमराह ने कमाल की गेंदबाजी की और 4 विकेट लेने में सफल रहे. बुमराह को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. बुमराह ने मैच में 4 विकेट लेकर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. तेज गेंदबाज बुमराह अब टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में 26 मैचों में 13.65 के एवरेज और 14.45 के स्ट्राइक रेट के साथ 40 विकेट लेने में सफलता हासिल कर ली है. उनकी इकॉनमी सिर्फ़ 5.66 है. ऐसा कर बुमराह अब टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज बन गए हैं. ऐसा कर बुमराह ने लसिथ मलिंगा के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है . लसिथ मलिंगा ने टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में 21 मैच में 38 विकटे लिए थे.
T20 WC इतिहास में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले पेसर
| गेंदबाज | मैच | विकेट |
| जसप्रीत बुमराह | 26 | 40 |
| लसिथ मलिंगा | 21 | 38 |
| एनरिक नॉर्किया | 31 | 38 |
| टिम साउदी | 25 | 36 |
| अर्शदीप सिंह | 22 | 36 |
इसके अलावा बुमराह टूर्नामेंट के इतिहास में 40 विकेट लेने वाले छठे गेंदबाज है. उनसे आगे स्पिनर शाकिब अल हसन (50), एडम ज़म्पा (44), आदिल राशिद (44), आदिल राशिद (43), और वानिंदु हसरंगा (40) हैं. इस खास लिस्ट में, बुमराह का एवरेज, इकॉनमी और स्ट्राइक रेट हसरंगा के बाद दूसरा सबसे अच्छा है. बुमराह टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में अजंता मेंडिस के बाद 4 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज और ओवरऑल दुनिया के दूसरे गेंदबाज हैं.
अपने करियर में बुमराह के नाम टूर्नामेंट के इतिहास में नॉकआउट मैचों में 10 विकेट (5 मैचों में) दर्ज हो ग एहैं. , जो किसी भी गेंदबाज की ओर से लिए गए सबसे ज़्यादा विकेट हैं. इससे पहले, क्रिस जॉर्डन (9) के नाम यह रिकॉर्ड था, जबकि मेंडिस, अक्षर पटेल, आदिल राशिद और उमर गुल ने 8-8 विकेट नॉकआउट मैचों में लेने का कमाल किया है. टी20 वर्ल्ड कप फाइनल की बात करें तो भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता, भारत का यह तीसरा टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब है
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं