विज्ञापन

'यह खिलाड़ी बनेगा विश्व क्रिकेट में भविष्य का सबसे बड़ा ऑलराउंडर', जैक कैलिस ने बताया

Jacques Kallis react on Future standout all-rounder in the World cricket: जैक कैलिस ने एक ऐसे खिलाड़ी को लेकर चर्चा की है जिसे वो भविष्य का सुपरस्टार ऑलराउंडर मान रहे हैं.

'यह खिलाड़ी बनेगा विश्व क्रिकेट में भविष्य का सबसे बड़ा ऑलराउंडर',  जैक कैलिस ने बताया
Who will be Future standout all-rounder, Jacques Kallis react on
  • पूर्व साउथ अफ्रीकी क्रिकेटर जैक कैलिस ने मार्को यान्सन को भविष्य का सबसे बड़ा ऑलराउंडर माना है
  • भारत के खिलाफ पहले वनडे में यान्सन ने 39 गेंदों पर 70 रन बनाए और दो विकेट लिए थे
  • कैलिस ने कहा कि यान्सन ने पिछले कुछ महीनों में अपने खेल में संतुलन और समझदारी विकसित की है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Jacques Kallis on Marco Jansen : साउथ अफ्रीका के पूर्व महान ऑलराउंडर जैक कैलिस ने वर्तमान क्रिकेट से उस खिलाड़ी की तारीफ की है जिसे वो भविष्य का सबसे बड़ा ऑलराउंडर मानते हैं. बता दें कि साउथ अफ्रीकी टीम इस समय भारत में हैं. भारत में टेस्ट सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया वनडे सीरीज खेल रही है. पहले वनडे में भारत को 17 रन से जीत मिली लेकिन गेंदबाज ऑलराउंडर मार्को यान्सन ने कमाल की बल्लेबाजी और गेंदबाजी की. यान्सन ने यान्सन ने पहले वनडे में दो विकेट और बल्लेबाजी करते हुए  39 गेंद पर  70 रन की पारी खेली थी. यान्सन की बैटिंग को देखकर जैक कैलिस गदगद हैं और उन्हें भविष्य का सुपरस्टार ऑलराउंडर मान रहे हैं. 

SA20 2026 सीज़न से पहले यान्सन की तरक्की के बारे में पूछे जाने पर, कैलिस ने कहा, "उसका साल बहुत अच्छा रहा है, है ना? खासकर पिछले कुछ महीनों में, उसने बहुत अच्छा किया है. उसमें हमेशा से पोटेंशियल था.  बस अपने गेम को समझने की बात थी.  उसने अब साफ तौर पर कुछ समझ लिया है और एक अच्छा बैलेंस बना लिया है."

SA20 2026 सीज़न से पहले यान्सन की तरक्की के बारे में पूछे जाने पर, कैलिस ने कहा, "उसका साल बहुत अच्छा रहा है, है ना? खासकर पिछले कुछ महीनों में, उसने बहुत अच्छा किया है. उसमें हमेशा से पोटेंशियल था.  बस अपने गेम को समझने की बात थी.  उसने अब साफ तौर पर कुछ समझ लिया है और एक अच्छा बैलेंस बना लिया है."

Latest and Breaking News on NDTV

वह अब एक प्रीमियम ऑल-राउंडर है

जैक कैलिस ने आगे कहा, "वह बॉल के साथ हमेशा शानदार रहा है. शायद पिछले सालों में, उसने बैट से अपना टैलेंट पूरी तरह से नहीं दिखाया था. लेकिन अब  उसने  निश्चित रूप से इसे बदल दिया है.  वह अब एक प्रीमियम ऑल-राउंडर है और मुझे लगता है कि वह SA20 में एक बड़ा रोल निभाएगा."

वह सबसे अच्छे ऑल-राउंडरों में से एक होगा.

महान ऑलराउंडर रहे जैक कैलिस ने आगे कहा, " वे उसे अलग-अलग रोल में भी इस्तेमाल कर सकते हैं, सिर्फ निचले ऑर्डर में ही नहीं.  वह इतना अच्छा है कि कुछ दफा बैटिंग ऑर्डर में ऊपर भी जा सकता है . मेरे लिए, वह सबसे अच्छे ऑल-राउंडरों में से एक होगा."

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com