विज्ञापन
This Article is From Jul 01, 2020

आश्चर्यजनक! रवीद्र जडेजा बने विजडन के भारत के सदी के सबसे उपयोगी खिलाड़ी

क्रिकविज के विश्लेषण के मुताबिक दुनिया के हर क्रिकेटर को मैच में उनके योगदान के आधार पर ‘एमवीपी रेटिंग’ दी जाती है. क्रिकविज के फ्रेडी विल्डे ने कहा, ‘जड़ेजा का नाम देखकर हैरानी हुई होगी. वह तो टेस्ट टीम का नियमित सदस्य भी नहीं है.

आश्चर्यजनक! रवीद्र जडेजा बने विजडन के भारत के सदी के सबसे   उपयोगी खिलाड़ी
रवींद्र जडेजा
  • यह हैरानी भरा, लेकिन सच है!
  • जडेजा आगे, कपिल देव, कुंबले, सचिन पीछे!
  • इस रेटिंग को क्या नाम दें !!
नई दिल्ली:

आक्रामक हरफनमौला रवींद्र जडेजा को विजडन मैगजीन ने 21वीं सदी का भारत का सबसे उपयोगी टेस्ट खिलाड़ी चुना है. जड़ेजा को 97.3 एमवीपी रेटिंग मिली है और वह दुनिया के दूसरे सबसे उपयोगी खिलाड़ी बने हैं. पहले स्थान पर श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन हैं. जड़ेजा ने कहा, ‘भारत के लिये खेलना एक सपना था और सबसे उपयोगी खिलाड़ी का सम्मान मिलना गर्व की बात है.' जडेजा ने पिछले दिनों बेहतरीन प्रदर्शन से अपने कद में खासा इजाफा किया है. 

उन्होंने कहा, ‘मैं अपने प्रशंसकों, साथी खिलाड़ियों, कोचों और सहयोगी स्टाफ को उनके प्यार और सहयोग के लिये धन्यवाद देता हूं.' जड़ेजा ने 2012 में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण के बाद से 49 टेस्ट खेलकर 1869 रन बनाये जिसमें एक शतक और 14 अर्धशतक शामिल हैं. उन्होंने 213 टेस्ट विकेट भी लिये हैं.

क्रिकविज के विश्लेषण के मुताबिक दुनिया के हर क्रिकेटर को मैच में उनके योगदान के आधार पर ‘एमवीपी रेटिंग' दी जाती है. क्रिकविज के फ्रेडी विल्डे ने कहा, ‘जड़ेजा का नाम देखकर हैरानी हुई होगी. वह तो टेस्ट टीम का नियमित सदस्य भी नहीं है. उसने हालांकि जब भी खेला है, मैच में उसका योगदान जबर्दस्त रहा है.' उन्होंने कहा, ‘उसका बल्लेबाजी और गेंदबाजी औसत 10.62 रन इस सदी में दूसरा सर्वश्रेष्ठ है. उसने एक हजार से अधिक रन बनाये और 150 से ज्यादा विकेट लिये हैं'

जडेजा के सबसे उपयोगी खिलाड़ी बनने पर बड़ी संख्या में पूर्व क्रिकेटरों और क्रिकेट पंडितों को खासी हैरानी हो सकती है. और आने वाले दिनों में इस पर लंबी बहस भी छि़ड़ सकती है, लेकिन कुल मिलाकर जडेजा  और भारतीय क्रिकेटप्रेमियों के लिए यह खुश कर देने वाली खबर है. 

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने अपने करियर को लेकर बड़ा बयान दिया था. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ravindrasinh Anirudhsinh Jadeja, India, Board Of Control For Cricket In India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com