Rohit Sharma Press Conference: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज हो रही है. इस सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार तीन जनवरी से केपटाउन में खेला जाना है. केपटाउन टेस्ट के साथ ही भारत का दक्षिण अफ्रीका दौरा खत्म होगा. टीम इंडिया इसके बाद घर पर अफगानिस्तान और इंग्लैंड की मेजबानी करेगी. दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीक जनवरी अंत और फरवरी की शुरुआत में न्यूजीलैंड का दौरा करेगी. न्यूजीलैंड दौरे पर दक्षिण अफ्रीका को दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है. दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड दौरे पर होनी वाली टेस्ट सीरीज के लिए युवा खिलाड़ियों से भरी टीम का ऐलान किया है. दक्षिण अफ्रीका में 1 जनवरी से 10 फरवरी के बीच टी20 लीग- SA20 का आयोजन होना है औस इसके चलते ही न्यूजीलैंड दौरे के लिए युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है. दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड के इस फैसले के बाद एक बार फिर टेस्ट क्रिकेट के भविष्य को लेकर सवाल उठ रहे हैं. केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के दूसरे मैच की पूर्व संध्या पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा से प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसको लेकर सवाल पूछा गया तो रोहित शर्मा ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट को बचाए रखना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के सदस्य देशों का कर्तव्य है क्योंकि यह अब भी इस खेल का सर्वोच्च प्रारूप है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
रोहित से जब क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के फैसले के बारे में पूछा गया, उन्होंने कहा,"मेरे लिए टेस्ट क्रिकेट अब भी वास्तविक चुनौती है और हम चाहते हैं कि इस प्रारूप में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी खेलें लेकिन हर किसी की अपनी समस्याएं हैं जिनसे उन्हें निपटना है और उन्हें यह सुनिश्चित करना है कि इसके पीछे कुछ कारण हैं." लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया कि वह चाहते हैं कि टेस्ट क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी खेलें.
रोहित ने कहा,"मैं नहीं जानता कि इसके (दक्षिण अफ्रीका का शीर्ष खिलाड़ियों का चयन नहीं करना) पीछे क्या कारण हैं. टेस्ट क्रिकेट में आप चाहते हैं कि सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चयन के लिए उपलब्ध रहें, लेकिन मैं नहीं जानता कि क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका में आपस में क्या बातचीत हुई. जहां तक मेरा मानना है तो टेस्ट क्रिकेट को प्राथमिकता देनी चाहिए. इसमें आपको हर दिन चुनौती का सामना करना पड़ता है." उन्होंने कहा,"टेस्ट क्रिकेट का हम सभी को बचाव करना चाहिए. यह एक या दो देशों की नहीं बल्कि क्रिकेट खेलने वाले सभी देशों की जिम्मेदारी है."
बता दें, क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के दौरे के लिए दूसरी श्रेणी की टेस्ट टीम का चयन किया है जिसमें सात खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है. एसए20 की फ्रेंचाइजी टीमों स्वामित्व आईपीएल टीम के मालिकों के पास है तथा फ्रेंचाइजी क्रिकेट को प्राथमिकता देने के फैसले की विश्व क्रिकेट में कड़ी आलोचना हो रही है.
न्यूजीलैंड दौरे के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम: नील ब्रांड (कप्तान), डेविड बेडिंघम, रुआन डी स्वार्ड्ट, क्लाइड फोर्टुइन (विकेटकीपर), जुबैर हमजा, त्शेपो मोरेकी, मिहलाली मपोंगवाना, डुआन ओलिवियर, डेन पैटरसन, कीगन पीटरसन, डेन पीड्ट, रेनार्ड वैन टोन्डर, शॉन वॉन बर्ग, खाया ज़ोंडो.
यह भी पढ़ें: India Predicted XI: प्रसिद्ध कृष्णा या आवेश खान किसे मिलेगा मौका? प्लेइंग इलेवन में लेकर ऐसा बन रहा समीकरण
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं