विज्ञापन

Ishan Kishan: फाइनल से पहले कजिन बहन का हुआ था निधन, अब ईशान ने विश्व कप खिताब किया समर्पित

T20 World Cup Final:टी 20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद, ईशान किशन ने बताया कि फाइनल से एक दिन पहले उनकी कज़िन बहन की कार एक्सीडेंट में मौत हो गई थी.

Ishan Kishan: फाइनल से पहले कजिन बहन का हुआ था निधन, अब ईशान ने विश्व कप खिताब किया समर्पित
T20 World Cup Final: ईशान किशन का खुलासा

Ishan Kishan on T20 World Cup Final: टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया. फाइनल में ईशान किशन ने भी अर्धशतकीय पारी खेली, ईशान ने 25 गेंद पर 54 रन बनाए. ईशान की पारी ने भी भारतीय टीम को 255 रन पर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. अपनी पारी को लेकर ईशान ने खुलासा किया और बताया कि कैसे उनकी कज़िन बहन का निधन हो गया. ईशान किशन  ने अपनी इस पारी को अपनी बहन को समर्पित किया. 

वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद ईशान किशन ने एक खुलासा किया और बताया कि फाइनल से पहले उनकी कज़िन बहन का निधन हो गया था जिससे वो काफी निराश थे, लेकिन हार्दिक ने उस दर्द भरे समय में मेरा साथ दिया. ईशान ने कहा, “फाइनल से ठीक पहले एक कार एक्सीडेंट में मेरी कज़िन बहन की मौत हो गई. मैं उसके लिए खेला, मैंने हार्दिक भाई से बात की, और उन्होंने कहा कि टीम को आगे रखो. मैं यह जीत उसे डेडिकेट करता हूं और आज विमेंस डे भी है, इसलिए यह और भी खास हो जाता है.”

बता दें कि भले ही फाइनल पहले एक दिन पहले ईशान किशन को दर्द मिला लेकिन इस दर्द को लेकर ईशान ने फाइनल में अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. बता दें कि टूर्नामेंट में ईशान ने 317 रन बनाए और सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चौथे नंबर पर रहे

सूर्या के एक कॉल से बदली किस्मत

किशन ने T20 वर्ल्ड कप के लिए टीम चुने जाने से पहले भारत केत कप्तान  सूर्यकुमार यादव के साथ हुई बातचीत का भी खुलासा किया.  उन्होंने आगे कहा, "जब सूर्य भाई ने कॉल किया, तो मैंने स्क्रीनशॉट लिया और सोचा कि यह वर्ल्ड कप के लिए है. उन्होंने कॉल किया और पूछा कि WC जीतेगा क्या.. मैंने पूछा, 'आप भरोसा करोगे क्या?' उन्होंने कहा चल किया...

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com