विज्ञापन

बुमराह-कमिंस की बखिया उधेड़ने वाले वैभव सूर्यवंशी क्या अब भी देखते हैं कार्टून?

हैदराबाद के खिलाफ 29 गेंदों में 97 रनों की तूफानी पारी खेलने के बाद जहां युवराज सिंह ने वैभव सूर्यवंशी को बेबी बॉस कहा तो यूनिवर्स बॉस ने उन्हें नया सिक्सर किंग बताया.

बुमराह-कमिंस की बखिया उधेड़ने वाले वैभव सूर्यवंशी क्या अब भी देखते हैं कार्टून?
Is Vaibhav Sooryavanshi Still Watching Cartoons

Vaibhav Sooryavanshi Watching Cartoon: वैभव सूर्यवंशी की उम्र भी 15 साल है. जिस उम्र में  बच्चे कार्टून देखते हैं, वीडियो गेम खेलते हैं, उस उम्र में वैभव दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों की बखियां उधेड़ रहे हैं. क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर इस बल्लेबाज के बैट स्वींग की तारीफ कर चुके हैं. हैदराबाद के खिलाफ उनकी पारी को करिश्मा बता चुके हैं. ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज टॉम मूडी ने वैभव को टी20 क्रिकेट का डॉन ब्रैडमैन करार दिया है. एबी डिविलियर्स ने कहा है कि दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों को आखिर में यह जानते हैं कि उनके लिए क्या काम करता है, वैभव करियर की शुरुआत में ही यह जान चुके हैं. लेकिन 15 साल का यह बेबी बॉस, जो मैदान पर गेंदबाजों की बखियां उधेड़ता है, आज भी कार्टून देखता है. 

रिलेक्स होने के लिए देखते हैं कार्टून

गुजरात टाइटंस के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले से पहले वैभव सूर्यवंशी ने जियोहॉटस्टार से बीत की है. इस दौरान जब उनसे कार्टून देखने को लेकर सवाल हुआ तो उन्होंने कहा,"जब मैं दो या तीन साल पहले घर पर रहता था और मैच खेलता था या प्रैक्टिस करता था, तो जब भी घर पर खाली समय मिलता तो मैं कार्टून देखता था.  मुझे सच में बहुत मज़ा आता था. अब भी, जब भी मुझे लगता है कि मुझे कुछ आराम या शांति चाहिए, तो मैं कार्टून देखता हूं. मैं अपने कमरे में आराम से बैठता हूं और जो भी कार्टून मुझे पसंद होते हैं, उन्हें देखता हूं. यह बहुत अच्छा लगता है और मुझे घर की बहुत याद दिलाता है."

राजस्थान जीती ट्रॉफी तो किसे करेंगे डेडिकेट?

आईपीएल 2026 ऑरेज कैप होल्डर वैभव मौजूदा सीजन में 242 के अधिक स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं. वैभव को विश्वास है कि राजस्थान इस सीजन का खिताब जरूर जीतेगी. वहीं शुक्रवार के खिलाफ मैच से पहले उन्होंने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि वह इस जीत को किसे समर्पित करेंगे. वैभव ने कहा,"अगर हम ट्रॉफ़ी उठाते हैं, और उम्मीद है कि हम उठाएंगे, तो मैं इसे उन्हें (राजस्थान के सपोर्ट स्टाप को) डेडिकेट करूंगा. जिस तरह से हर कोच हर खिलाड़ी के पीछे मेहनत करता है, जिस तरह से वे प्रैक्टिस सेशन प्लान करते हैं, और जिस तरह से हमारे फ़िज़ियो और ट्रेनर हमारी रिकवरी का ध्यान रखते हैं, यह सब बहुत बड़ा रोल निभाता है. इसलिए, अगर हम ट्रॉफ़ी जीतते हैं, तो यह उनके लिए और सभी राजस्थान फ़ैन्स के लिए होगा."

इसके साथ ही उन्होंने आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के जीतने के एक दिन बाद ही वैभव प्रैक्टिस करने आ गए थे. इसको लेकर उन्होंने कहा,"यह सब मेरे पापा की वजह से है. बचपन से ही उन्होंने मुझे इतनी प्रैक्टिस करवाई है कि अगर मैं एक दिन भी प्रैक्टिस न करूँ, तो ऐसा लगता है कि मेरी ज़िंदगी थोड़ी धीमी हो गई है. इसलिए, मुझे बहुत लंबा ब्रेक लेने की ज़रूरत नहीं है; एक दिन ही काफ़ी है. मुझे लगा कि मुझे प्रैक्टिस करनी चाहिए क्योंकि IPL पास आ रहा था, और मैं वन-डे क्रिकेट खेलकर वापस भी आ रहा था. फ़ॉर्मेट में भी बदलाव था, इसलिए मुझे अपने खेल के कुछ पहलुओं पर काम करने की ज़रूरत थी."

यह भी पढ़ें: फाइनल में पहुंची राजस्थान तो रियान पराग के नाम होगा खास रिकॉर्ड, पीछे छूट जाएंगे रोहित शर्मा-एमएस धोनी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com