
9.5 ओवर (6 रन) छक्का! कैच इट की आवाज़ थी लेकिन बॉल फील्डर के काफी ऊपर से दर्शकों के बीच जाकर गिरी छह रनों के लिए| काफी लम्बा सिक्स था ये| हूडा का आक्रामक शॉट देखने को मिला है इस ऑफ़ स्पिनर के खिलाफ| मिड विकेट के स्पॉट को लगातार पिक करते हुए|
9.4 ओवर (1 रन) इस बार ऑन ड्राइव का इस्तेमाल और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जोड़ लिया|
9.3 ओवर (1 रन) चतुराई भरा सिंगल!! फ्रंट फुट से गेंद को गैप में पंच किया, एक रन मिला|
9.2 ओवर (6 रन) छक्का! जी हाँ अब तो हूडा साहब ने भी अपने रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं| ये एक ताक़त भरा स्लॉग है मिड विकेट बाउंड्री की तरफ| हवा में ज़रूर थी गेंद मिड विकेट की ओर लेकिन सीमा रेखा के पार निकल गई छह रनों के लिए|
9.1 ओवर (1 रन) एक और सिंगल यहाँ पर आता हुआ| बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
8.6 ओवर (1 रन) सिंगल, मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया|
8.5 ओवर (6 रन) छक्का! इस बार बैकफुट से संजू ने पुल शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद सीधा दर्शकों के बीच गई| ये शॉट अक्सर लगाते हुए दिखते हैं सैमसन|
8.4 ओवर (4 रन) चौका! बाहरी किनारा और गैप में निकल गई गेंद| कट शॉट का इस्तेमाल किया था जहाँ किनारा लग गया| गेंद गैप से सीमा रेखा के पार चली गई|
8.3 ओवर (1 रन) ऑफ साइड की ओर गेंद को खेलकर सिंगल ले लिया|
8.3 ओवर (1 रन) वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
8.2 ओवर (1 रन) एक और टफ चांस!! एक और कैच ड्रॉप!! किस्मत भी बल्लेबाज़ का साथ देती हुई| बोलर के हाथों से लगकर लॉन्ग ऑन की तरफ गई गेंद जहाँ से एक रन मिल गया| काफी तेज़ शॉट था संजू द्वारा इस वजह से गेंदबाज़ उसे लपक नहीं पाए| आगे की गेंद को सामने की तरफ कड़ा प्रहार कर दिया था जहाँ से गैरेथ ने बॉल पर हाथ तो लगाया लेकिन उसे लपक नहीं पाए|
8.1 ओवर (1 रन) सिंगल, इस गेंद को लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया|
7.6 ओवर (1 रन) कैच ड्रॉप!! काफी टफ चांस!! 33 रनों पर हूडा को मिला जीवनदान| कवर पॉइंट पर पॉल ने अपने बाएँ ओर फुल लेंथ डाईव लगाकर गेंद को रोकना चाहा लेकिन हाथों में आकर निकल गई गेंद| अगर ये कैच चिपक जाता तो मज़ा ही आ जाता| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गुड लेंथ गेंद पर कड़क प्रहार किया था| हाफ स्टॉप हुआ जहाँ से एक रन मिल गया|
7.5 ओवर (4 रन) चौका!!! नज़ाकत भरा शॉट!!! सीधा गेंदबाज़ के सर के ऊपर से उठाकर मारा लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री की तरफ| इसी के साथ दोनों बल्लेबाजों के बीच 50 रनों की साझेदारी भी पूरी हुई| ओवरपिच गेंद थी जिसका पूरा फायदा उठाया बल्लेबाज़ ने, गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
7.4 ओवर (1 रन) इस बार पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| डीप से सिंगल हासिल हुआ|
7.3 ओवर (1 रन) छोटी लेंथ की गेंद को कट किया कवर्स की दिशा में जहाँ से एक ही रन मिल पाया| डीप में फील्डर तैनात|
7.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|
7.1 ओवर (1 रन) रिस्की सिंगल!! डाईव लगाकर क्रीज़ में संजू ने मारी एंट्री| नजदीकी मामला हो सकता था यहाँ पर लेकिन सेफ हैं| फुल लेंथ गेंद को मिड ऑफ़ की तरफ खेला था जहाँ से फील्डर ने बॉल को उठाकर विकटों पर मार दिया था|
6.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ अच्छा ओवर यहाँ पर डेलानी का हुआ समाप्त| इस गेंद को आगे आकर ऑफ़ साइड पर ड्राइव कर दिया जहाँ से एक रन हासिल किया|
6.5 ओवर (0 रन) अच्छी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर| टाईट लाइन रखते हुए डेलानी|
6.4 ओवर (0 रन) इस बार जमी हुई आँखों के साथ बल्लेबाज़ ने इसे डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|
6.3 ओवर (1 रन) अच्छी गेंदबाजी अभी तक!! एक और सिंगल!! पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
6.2 ओवर (1 रन) इस बार आगे की तरफ डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की दिशा में खेला जहाँ से एक रन ही हासिल हुआ|
6.1 ओवर (1 रन) लेग स्पिन गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे पढ़ा और ऑफ़ साइड पर पुश करते हुए एक रन बटोर लिया|
बोलिंग चेंज!! डेलानी को लाया गया है...
5.6 ओवर (4 रन) चौका! बढ़िया प्लेसमेंट!! ये गेंद पॉइंट फील्डर को पार कर गई| स्क्वायर ड्राइव का इस्तेमाल किया और गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया| 54/1 भारत|
5.5 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| बोलर ने अपने पैर से उसे रोक दिया, कोई रन नहीं होगा|
5.4 ओवर (0 रन) स्क्वायर कट शॉट खेला लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए| कोई रन नहीं हुआ|
5.3 ओवर (4 रन) चौका! खराब गिर गई ये गेंद लेग स्टम्प की लाइन के बाहर| बल्लेबाज़ ने उसे फाइन लेग की तरफ फ्लिक किया, फील्डर ने घेरे के अंदर थे इस वजह से चौका मिल गया|
5.2 ओवर (1 रन) इस बार समझदारी के साथ गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| एक ही रन हासिल हुआ|
5.1 ओवर (6 रन) छक्का! डाउन द ट्रैक!! लॉन्ग ऑन के ऊपर से उठाकर मारा और छह रन प्राप्त किये| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
9.6 ओवर (1 रन) सिंगल और इसी के साथ हूडा जी का अर्धशतक पूरा हो गया| मिले हुए मौके का पूरा फायदा उठाते हुए दीपक| कमाल की बल्लेबाज़ी देखने को मिल रही| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड ऑन की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया| 97/1 भारत|