विज्ञापन
This Article is From Jun 28, 2022

आयरलैंड बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

आयरलैंड और भारत के बीच द विलेज, मलहाइड, डबलिन में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

आयरलैंड बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
आयरलैंड बनाम भारत लेटेस्ट स्कोर

...रन चेज़...

इसी बीच आयरलैंड के कप्तान एंड्रयू बालबर्नी ने कुल 6 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया जिसमे से उन्हें मार्क अडायर ने सबसे अधिक 3 विकेट निकालकर अपने कप्तान को दिया जबकि क्रेग यंग और ​​जोशुआ लिटिल के हाथ 2-2 विकेट आई| हालाँकि बाकी गेंदबाजों ने काफी रन लुटाएं और सफ़लता भी नहीं हासिल कर सके| ऐसे में अब देखना होगा कि आयरलैंड की टीम किस सोच के साथ इस 228 रनों के विशाल लक्ष्य को हासिल करने मैदान पर आती है|

इसी दौरान संजू सैमसन (77) ने भारतीय टीम की ओर से खेलते हुए टी20 में अपना सर्वाधिक स्कोर बनाया| हालाँकि संजू अपनी पारी को आगे की ओर नहीं ले जा पाए और बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में बोल्ड हो गए| जिसके बाद स्काई ने आकर कुछ शॉट तो लगाया लेकिन वो भी बड़े हिट के प्रयास में अपना विकेट गँवा बैठे| इन सब के बीच एक छोर से दीपक हूडा (104) ने ताबड़तोड़ अंदाज़ में बल्लेबाज़ की और भारत के लिए टी20 में अपना पहला शतक जड़ दिया| वहीँ शतक के बाद दीपक भी कैच आउट हो गए लेकिन जाते-जाते अपनी टीम को एक मज़बूत स्थिति में डाल गए| हालाँकि एक समय भारत का स्कोर जो 240 रनों के करीब जा रहा था लेकिन लगातार विकटों के गिरने के कारण रन गति में गिरावट आ गई जिसके कारण भारतीय टीम का स्कोर 240 रनों के करीब नहीं जा सका| वहीँ अंत में कप्तान हार्दिक पंड्या (15) ने कुछ शॉट लगाया अपने टीम के स्कोर को 227 रनों तक पहुँचाया|

धागा खोलकर रख दिया संजू और हूडा ने यहाँ पर!! टी20 क्रिकेट के मुकाबले में भारतीय टीम के लिए संजू सैमसन और दिपक हूडा के बीच हुई दूसरे विकेट के लिए सबसे बड़ी 176 रनों की साझेदारी!!! दीपक हूडा के द्वारा खेली गई शानदार शतकीय पारी के दम पर भारत ने आयरलैंड के सामने 228 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया| टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने आई हार्दिक की सेना को पहला झटका जल्दी ही ईशान किशन (3) के रूप में लग गया| हालाँकि उसके बाद संजू के साथ मिलकर दीपक ने पारी को संभाला और तूफ़ानी अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करते हुए लगातार बाउंड्री लगाने के सिलसिले को बरकरार रखा| गेंदबाजों को लगातार टारगेट करते हुए दोनों ने 15 ओवरों में ही टीम के स्कोर को 175 के पार पहुंचा दिया|

19.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई भारतीय पारी समाप्त| बोर्ड पर लगाए 227 रन यानी अब आयरलैंड को जीत के लिए 228 रनों के लक्ष्य को हासिल करना होगा| इस गेंद को कवर्स की ओर खेलकर एक रन निकाला|

19.5 ओवर (0 रन) आउट!!! क्लीन बोल्ड!! एक और विकेट टीम इंडिया का गिरता हुआ| इस विकेट के चलते हार्दिक अब स्ट्राइक पर नहीं आ पायेंगे| खराब सोच हर्शल द्वारा| लेग स्टम्प पर डाली गई धीमी गेंद पर लैप शॉट लगाने गए| स्लोवर बॉल से चकमा खाए और गेंद सीधा जाकर मिडिल स्टम्प्स को उड़ा गई| दूसरे छोर पर हार्दिक ये देखकर काफी निराश हुए क्योंकि उन्हें इस आखिरी गेंद पर स्ट्राइक चाहिए था| 226/7 भारत|

19.4 ओवर (1 रन) सिंगल ही मिल पायेगा यहाँ पर| इस गेंद को लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया|

19.3 ओवर (4 रन) चौका! ताक़त का भरपूर इस्तेमाल, स्लॉग शॉट खेला गया और गेंद मिड विकेट पार कर गई चार रनों के लिए| आयरलैंड vs भारत: 2nd T20I: Hardik Pandya hits Mark Adair for a 4! IND 225/6 (19.3 Ov). CRR: 11.54

19.2 ओवर (2 रन) एक और दुग्गी यहाँ पर आती हुई| बल्लेबाज़ ने आगे आकर दो रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|

19.1 ओवर (2 रन) दुग्गी, लॉन्ग ऑफ़ की तरफ लॉफ्ट किया और रन हासिल कर लिया|

हर्शल पटेल को अब बल्लेबाजी के लिए भेजा गया है...

18.6 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! दो गेंदों पर दो विकेट यंग को मिलती हुई| कॉट जॉर्ज डॉकरेल बोल्ड क्रेग यंग| एक शानदार रोलिंग कैच डॉकरेल द्वारा मिड विकेट बाउंड्री पर देखने को मिला| लेंथ गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में हीव किया| बल्ले से लगने के बाद हवा में गई गेंद जहाँ से फील्डर ने कोई ग़लती नहीं करते हुए पकड़ा एक शानदार कैच| आयरलैंड vs भारत: 2nd T20I: WICKET! Axar Patel c George Dockrell b Craig Young 0 (1b, 0x4, 0x6). IND 217/6 (19.0 Ov). CRR: 11.42

18.5 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट लॉर्कन टकर बोल्ड क्रेग यंग| बिना खाता खोले पहली ही गेंद पर कार्तिक लौटे पवेलियन| हल्का सा एज था और गेंद कीपर के दस्तानों में चली गई| ऐसा लगा कि कार्तिक सिंगल लेना चाहते थे लेकिन गति और लाइन से चूक गए| गेंद ने बल्ले का बाहरी किनारा लिया और कीपर की ओर गई जहाँ से एक आसान सा कैच पकड़ा गया| 217/5 भारत| आयरलैंड vs भारत: 2nd T20I: WICKET! Dinesh Karthik c Lorcan Tucker b Craig Young 0 (1b, 0x4, 0x6). IND 217/5 (18.5 Ov). CRR: 11.52

18.4 ओवर (1 रन) सिंगल, मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|

18.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|

18.2 ओवर (4 रन) चौका! बेहतरीन टाइमिंग का इस्तेमाल करते हुए फ्लिक किया बाउंड्री लाइन की ओर| चार रन मिला| आयरलैंड vs भारत: 2nd T20I: Hardik Pandya hits Craig Young for a 4! IND 216/4 (18.2 Ov). CRR: 11.78

18.1 ओवर (0 रन) स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|

दिनेश कार्तिक अगले बल्लेबाज़...

17.6 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!!! कॉट एंंडी मैकब्राइन बोल्ड जोशुआ लिटिल| 104 रनों की एक बेहतरीन पारी का अंत एक बेमिसाल कैच के कारण हुआ| दर्शकों ने हूडा के लिए खड़े होकर तालियाँ बजाई| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई फुल गेंद पर हवा में स्क्वायर ड्राइव किया| डीप पॉइंट बाउंड्री पर फील्डर ने अपने बाएँ ओर भागते हुए फुल लेंथ डाईव किया और कैच को लपका| 212/4 भारत| आयरलैंड vs भारत: 2nd T20I: WICKET! Deepak Hooda c Andy McBrine b Josh Little 104 (57b, 9x4, 6x6). IND 212/4 (18.0 Ov). CRR: 11.78

17.5 ओवर (4 रन) चौका! एक और बाउंड्री भारत और दीपक के खाते में जुड़ती हुई| ऑन साइड पर खेला गया पुल शॉट| बॉल तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई| आयरलैंड vs भारत: 2nd T20I: Deepak Hooda hits Josh Little for a 4! IND 212/3 (17.5 Ov). CRR: 11.89

17.4 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर ब्लॉक किया| सिंगल का मौका बन गया|

17.4 ओवर (1 रन) वाइड! एक अतिरिक्त गेंद यहाँ पर डाल दी गई, एक अतिरिक्त रन भी मिल जाएगा|

17.3 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट! एक और झटका टीम इंडिया को लगता हुआ| कॉट लॉर्कन टकर बोल्ड जोशुआ लिटिल| 15 रन बनाकर स्काई लौटे पवेलियन| ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए लेग साइड पर गेंद को खेलने गए| शरीर पर थी बॉल जिसे शॉर्ट फाइन लेग के ऊपर से खेलना चाहा| महीन सा किनारा लेकर कीपर के बाएँ ओर गई गेंद जहाँ से डाईव लगाकर एक बढ़िया कैच पकड़ा गया| 206/3 भारत| आयरलैंड vs भारत: 2nd T20I: WICKET! Suryakumar Yadav c Lorcan Tucker b Josh Little 15 (5b, 2x4, 1x6). IND 206/3 (17.3 Ov). CRR: 11.77

17.2 ओवर (4 रन) चौका! अच्छा अपर कट शॉट खेला! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को थर्ड मैन की ओर कट किया और बाउंड्री हासिल की| ये है स्काई का जलवा| आयरलैंड vs भारत: 2nd T20I: Suryakumar Yadav hits Josh Little for a 4! IND 206/2 (17.2 Ov). CRR: 11.88

17.1 ओवर (1 रन) सिंगल!! हो गया जी शतक!! हूडा का पहला, भारत के लिए टी20 में शतक लगाने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए| बहुत ही बढ़िया बल्लेबाज़ी| शानदार दौरा रहा है अबतक उनके लिए और उसे अब बेमिसाल बनाते हुए| हलके हाथों से इस गेंद को ऑफ़ साइड पर खेला जहाँ से एक रन हासिल हुआ| टीम को इनसे एक शानदार पारी की उम्मीद थी और उसपर खरे उतरते हुए दीपक| आयरलैंड vs भारत: 2nd T20I: It's a 100! Deepak Hooda hits a ton 100 (55b, 8x4, 6x6). IND 202/2 (17.1 Ovs). CRR: 11.77

16.6 ओवर (4 रन) चौका! मिसफील्ड हुई और चार रन मिल गए| लाजवाब ड्राइव था, बॉल तेज़ी से सीधे कवर्स की ओर से सीमा रेखा के बाहर चली गई फील्डर से छूटने के बाद| आयरलैंड vs भारत: 2nd T20I: Suryakumar Yadav hits Mark Adair for a 4! IND 201/2 (17.0 Ov). CRR: 11.82

16.5 ओवर (6 रन) छक्का! पुल शॉट का इस्तेमाल और गेंद सीधा दर्शकों के बीच गई| जैसे ही स्काई को लेग स्टम्प पर छोटी गेंद मिली उसपर जमकर प्रहार किया और छह रन हासिल किया| आयरलैंड vs भारत: 2nd T20I: It's a SIX! Suryakumar Yadav hits Mark Adair. IND 197/2 (16.5 Ov). CRR: 11.7

16.4 ओवर (1 रन) सिंगल!!! अब दीपक हूडा अपने शतक से बस एक रन दूर!!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर खेला| एक रन मिल गया|

16.3 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन ले लिया|

सूर्यकुमार यादव बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

16.2 ओवर (0 रन) आउट!! क्लीन बोल्ड!! मार्क अडायर ने आखिरकर अपनी टीम को दिलाया ब्रेक थ्रू| 176 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| 77 रन बनाकर संजू लौटे पवेलियन| बढ़िया यॉर्कर डाली गई थी जिसे बल्लेबाज़ परख नहीं सके| पूरी तरह से गेंद की लाइन से बीट हुए और गेंद जाकर ऑफ़ स्टम्प को उड़ा गई| ऐसा लगा कि धीमी गति से उनतक आई थी गेंद जिस वजह से बीट हो गए| गेंदबाज़ ने एक अलग अंदाज़ में मनाया विकेट का जश्न| 189/2 भारत| आयरलैंड vs भारत: 2nd T20I: WICKET! Sanju Samson b Mark Adair 77 (42b, 9x4, 4x6). IND 189/2 (16.2 Ov). CRR: 11.57

16.1 ओवर (6 रन) छक्का! फुल टॉस गेंद और सिक्स!! लेग स्टम्प के काफी बाहर, एक तोहफा सा दे दिया| संजू ने उसका पूरा फायदा उठाया और फाइन लेग बाउंड्री के पार मार दिया छह रनों के लिए| आयरलैंड vs भारत: 2nd T20I: It's a SIX! Sanju Samson hits Mark Adair. IND 189/1 (16.1 Ov). CRR: 11.69

15.6 ओवर (0 रन) अच्छी फील्डिंग अपने ही फॉलो थ्रू में क्रेग द्वारा| बल्लेबाज़ को सिंगल लेने से रोक दिया| हालांकि एक छोटी सी हाँ ना हुई थी दोनों बल्लेबाजों के बीच लेकिन फिर हूडा ने रन लेने से मना कर दिया| कोई रन नहीं हुआ| अब अपने शतक से महज़ दो रन दूर|

15.5 ओवर (1 रन) इस बार फ्रंट फुट से गेंद को लेग साइड पर पंच किया, एक रन मिला|

15.4 ओवर (1 रन) एक और सिंगल यहाँ पर हासिल हुआ| मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया|

15.3 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ बल्लेबाज़ हूडा को स्ट्राइक पर लाया| हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|

15.2 ओवर (1 रन) सिंगल, बैकफुट से गेंद को डिफेंड किया, ऑफ़ साइड पर गई जहाँ से एक रन मिल गया|

15.1 ओवर (2 रन) दो की मांग और हासिल कर लिया| इसी के साथ टी20 क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी साझेदारी पूरी हुई| रोहित और राहुल के रिकॉर्ड को तोड़ा| इस गेंद को ऑफ़ साइड पर कट कर दिया था जहाँ से दो रन मिल गए|

मैच रिपोर्ट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com