IRE vs NED, 3rd Match, Group A: यूएई और ओमान में शुरू हुए टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में पहले दिन से ही वह देखने को मिल रहा है, जो बहुत ही हैरानी भरा रहा है. पहले दिन दिन जहां स्कॉटलैंड ने बांग्लादेश जैसी टीम को हरा दिया, तो दूसरे दिन ऑयरलैंड और नीदरलैंड ने वह कारनामा बना, जो टूर्नामेंट के पिछले 14 साल के इतिहास में नहीं हुआ. ऑयरलैंड के कर्टिस कैंफर (Curtis Camhpher) ने इस मुकाबले में हैट्रिक ही नहीं जड़ी, बल्कि लगातार चार गेंदों में चार विकेट लेने का कारनामा कर दिखाया. और इस रिकॉर्ड के सात ही कैंफर वेरी-वेरी स्पेशल खिलाड़ी बन गए. कर्टिस कैंफर का यह कारनामा देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वारयल हो गया है, जो भी देख रहा है, वह हैरान रह जा रहा है. कैंफर से पहले टी20 विश्व कप में एक हैट्रिक जरूर बनी थी, लेकिन चार गेंदों पर चार विकेट के चौके के कारनामा पहली ही बार हुआ है.
22 year old Campher becomes 1st bowler to achieve 4 in 4 in T20 World Cups. #T20WorldCup || #IREvNED . pic.twitter.com/JODPpHDmAu
— Jon | Michael | Tyrion (@tyrion_jon) October 18, 2021
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
मलिंगा हैं इकलौते बॉलर
टी20 फॉर्मेट में इससे पहले कैंफर से पहले राशिद खान और लसिथ मलिंगा ने लगातार चार विकेट चटकाए. राशिद ने साल 2019 में ऑयरलैंड और मलिंगा ने भी न्यूजीलैंड के खिलाफ इसी साल लगातार चार गेंदों में विकेट लिए थे. लसिथ मलिंगा टी20 में दो हैट्रिक बनाने वाले इकलौते गेंदबाज हैं
विराट ने पहली बार बतायी अश्विन को शामिल और चहल को विश्व कप टीम में न लेने की वजह
बीसीसीआई ने पूरी की आवेदन आमंत्रण की औपचारिकता, द्रविड़ बनेंगे सबसे पावरफुल कोच, देखें शर्तें
द्रविड़ के कोच बनने पर विराट कोहली ने दिया यह जवाब
भारत पहले वॉर्म-अप मैच में इंग्लैंड से भिड़ेगा, विराट को तलाशने होंगे इन 5 सवालों के जवाब
पहली हैट्रिक ब्रेट ली के नाम
वहीं, यह टी20 वर्ल्ड कप में कैंफर की सिर्फ दूसरी हैट्रिक रही. उनसे पहले ब्रेट ली इकलौते ऐसे बॉलर हैं, जो विश्व कप में हैट्रिक जड़ चुके हैं, लेकिन कैंफर ने ब्रेट ली को भी पीछे छोड़ते हुए लगातार चार गेंदों पर विश्व कप में चार विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए.
चमत्कार से ही टूटेगा रिकॉर्ड
फटाफट क्रिकेट में एक बार को लगातार पांच छक्के लग सकते हैं, लेकिन लगातार पांच गेदों पर इतने ही विकेट लेना किसी भी बॉलर के लिए चमत्कार से कम नहीं होगा. निश्चित ही, योजना बनाकर तो कैंफर का रिकॉर्ड नहीं तोड़ा जा सकता. जब भी ऐसा होगा, तो संयोगवश ही होगा और यह चमत्कार की कहलाएगा.
VIDEO: ICC T20 World Cup : महेंद्र सिंह धोनी होंगे टीम इंडिया के मेंटॉर, BCCI ने किया ऐलान .
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं