विज्ञापन

IPL मेगा ऑक्शन से पहले IPL सितारों की बड़ी मांग, रिटेंशन के लिए मांगे 40 करोड़ रुपये

आईपीएल का अगला मेगा ऑक्शन अगले साल दिसंबर में हो सकता है. उससे पहले एक ऐसी खबर आई है जिसने यकीनन फ्रेंचाइजियों को हैरान कर दिया होगा. रिपोर्ट के अनुसार दिग्गज खिलाड़ियों ने अपने पैसे बढ़ाने का मन बना लिया है.

IPL मेगा ऑक्शन से पहले IPL सितारों की बड़ी मांग, रिटेंशन के लिए मांगे 40 करोड़ रुपये
IPL खिलाड़ियों ने रिटेंशन के लिए मांगे 40 करोड़ रुपये
NDTV

IPL 2027 ऑक्शन अगले साल होने वाली मेगा नीलामी से पहले मौजूदा चक्र की आखिरी मिनी-ऑक्शन है. मिनी-ऑक्शन में ज़्यादातर टीमों के पास केवल 5 से 6 स्लॉट ही खाली होते हैं, जबकि मेगा ऑक्शन में टीमें बिल्कुल नए सिरे से शुरुआत करती हैं. यही वजह है कि मेगा ऑक्शन पर हमेशा सबकी नजरें टिकी रहती हैं. अगले मेगा ऑक्शन में अभी एक साल से का समय बचा हुआ है और इसके दिसंबर 2027 में होने की संभावना है. लेकिन इससे पहले एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें कुछ दिग्गज खिलाड़ी फ्रेंचाइजी ने अपने पैसे बढ़ाने की बात कर रहे हैं. 

क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार, आईपीएल के कुछ 'टॉप-टियर' खिलाड़ियों ने "अपनी रिटेंशन फीस के तौर पर 40 करोड़ रुपये" की मांग की है. रिपोर्ट में बताया गया है कि खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी को यह बता दिया है कि अगर उन्हें यह रकम दी जाती है, तो वे अपनी टीम के साथ बने रहने के लिए तैयार हैं. इसमें यह भी कहा गया है कि कुछ और खिलाड़ी भी ऐसा ही रास्ता अपना सकते हैं, खासकर अगर उन्हें लगता है कि ऑक्शन में उन्हें बहुत बड़ी बोली मिल सकती है. 

आईपीएल में 40 करोड़ रुपये की सैलरी मिलना पहले कभी नहीं सुना गया है. आईपीएल 2025 की नीलामी में लखनऊ सुपर जायंट्स ने ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपये में खरीदा. अब तक, किसी भी फ्रेंचाइजी की ओर से नीलामी में किसी खिलाड़ी के लिए दी गई यह सबसे बड़ी रकम है. फिलहाल, एक टीम के पास कुल 120 करोड़ रुपये का बजट है. रिपोर्ट के अनुसार, अगले साल होने वाली मेगा नीलामी के लिए यह बजट बढ़कर लगभग 150 करोड़ रुपये हो सकता है. 

यह भी पढ़ें | भारत की धरती पर इन विदेशी पेसरों का चला जादू, एंडरसन नंबर-1, अकरम से भी आगे मैक्ग्राथ

यह भी पढ़ें | रोहित -गिल ओपनर, सिराज IN आकिब नबी OUT, दूसरे वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग- 11

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Abhishek Sharma, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com