IPL Auction 2020: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2020 सीजन के लिए प्लेयर्स की नीलामी गुरुवार को कोलकाता में हुई. नीलामी में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की काफी पूछ रही. ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस के लिए विराट की टीम आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स के बीच काफी जद्दोजहद होती रही. आखिरकार उन्हें 15.50 करोड़ की रिकॉर्ड राशि में केकेआर ने खरीदा. कमिंस के पास युवराज को सिंह को पीछे छोड़ आईपीएल नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी बनने का मौका आया था लेकिन वह चूक गए. गौरतलब है कि युवराज को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 16 करोड़ रुपये में खरीदा था। नीलामी में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज नाथन कुल्टर नाइल आठ करोड़ रुपये में बिके जबकि ऑस्ट्रेलियाई ओपनर एरॉन फिंच 4.40 करोड़ रुपये में आरसीबी के हिस्से में गए.मानसिक स्वास्थ्य के कारण क्रिकेट से ब्रेक लेने वाले ग्लेन मैक्सवेल ने हाल ही में खेल में वापसी की है. तूफानी बैटिंग करने वाले मैक्सवेल को लेकर किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बढ़-चढ़कर बोली लगी. दोनों फ्रेंचाइजी में से कोई भी 'मैक्सी' को छोड़ने के लिए तैयार नहीं थी. आखिरकार किंग्स इलेवन ने उन्हें 10.75 करोड़ में खरीदा.ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस की बेस प्राइस एक करोड़ रुपये थी. उनके लिए दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के लिए होड़ रही. उन्हें दिल्ली ने 4.8 करोड़ में खरीदा. ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस की बेस प्राइस एक करोड़ रुपये थी. उनके लिए दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के लिए होड़ रही. उन्हें दिल्ली ने 4.80 करोड़ में खरीदा. केन रिचर्डसन की बेस प्राइस की 1.5 करोड़ थी, उन्हें आरसीबी ने चार करोड़ रुपये की कीमत पर खरीदा.क्रिस लिन को दो करोड़ रुपये की बेस प्राइस पर मुंबई इंडियंस ने खरीदा.
दक्षिण अफ्रीका के हरफनमौला क्रिस मॉरिस पर अपेक्षा के विपरीत 10 करोड़ रुपये का दांव लगा, उन्हें आरसीबी ने खरीदा.दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन काफी मुश्किल के बाद बिक पाए. डेल स्टेन की तीसरी बार बोली लगी. इस बार उन्हें दो करोड़ रुपये की ही बेस प्राइस पर आरसीबी ने खरीदा. अन्य प्लेयर्स में इंग्लैंड के इयोन मोर्गन को केकेआर ने 5.25 करोड़ रुपये में खरीदा.भारतीय गेंदबाजों की बात करें तो लेग स्पिनर पीयूष चावला को 6.75 करोड़ रुपये में सीएसके और जयदेव उनादकट को तीन करोड़ रुपये में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने खरीदा. रॉबिन उथप्पा को राजस्थान रॉयल्स ने तीन करोड़ रुपये में खरीदा.वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शेल्डन कॉटरेल को किंग्स इलेवन पंजाब ने 8.50 करोड़ की भारी भरकम राशि में खरीदा.जबकि वेस्टइंडीज के शिमरॉन हेटमायर 7.75 करोड़ में बिके.टीम के ओपनर ईविन लुईस बिना बिके ही रह गए.
आईपीएल 2020 की नीलामी में सबसे महंगे पैट कमिंस बिके. उन्हें 15.5 करोड़ रुपये में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा. क्रिस मॉरिस पर भी बड़ा दांव लगा, उन्हें 10 करोड़ रुपये में आरसीबी ने खरीदा.
विनय कुमार बिना बिके रह गए. इसके साथ ही आईपीएल 2020 के लिए नीलामी संपन्न हुई.
.@Vinay_Kumar_R is going under the hammer and is unsold #IPLAuction
- IndianPremierLeague (@IPL) December 19, 2019
.@aj191 is back in the Auction and is SOLD to @rajasthanroyals for 1Cr #IPLAuction
- IndianPremierLeague (@IPL) December 19, 2019
दक्षिण अफ्रीका के डेल स्टेन की तीसरी बार बोली लगी. इस बार उन्हें दो करोड़ रुपये की ही बेस प्राइस पर आरसीबी ने खरीदा.
All-rounder Marcus Stoinis is called back into the Auction and he is SOLD to @DelhiCapitals for 4.8Cr #IPLAuction
- IndianPremierLeague (@IPL) December 19, 2019
डेल स्टेन की दोबारा बोली गई, लेकिन किसी टीम ने उन्हें खरीदने में रुचि नहीं दिखाई
पहली बार में बिना बिके रह गए मोहित शर्मा को दिल्ली कैपिटल्स ने 50 लाख में खरीदा.
संजय यादव को 20 लाख रुपये में सनराइजर्स ने खरीदा. प्रिंस बलवंत राज सिंह को भी इसी कीमत में मुंबई इंडियंस ने खरीदा. दिग्विजय देशमुख भी 20 लाख में मुंबई के हुए.
ऑलराउंडर अनिरुद्ध जोशी को RR ने 20 लाख रुपये में खरीदा जबकि सौरव दुबे और वैभव अरोरा बिना बिके रह गए.
वेस्टइंडीज के केसरिक विलियम्स और इंग्लैंड के जॉर्ज गोर्टन को किसी टीम ने नहीं खरीदा. नाथन इलियस भी नहीं बिक पाए.
ऑस्ट्रेलिया के जेम्स पेटिनसन बिना बिके रह गए
ऑलराउंडर तेजिंदर ढिल्लो को 20 लाख रुपये में किंग्स इलेवन ने खरीदा. एक अन्य ऑलराउंडर युद्धवीर और इंग्लैंड के तेज गेंदबाज लियोन प्लंकेट में किसी टीम ने रुचि नहीं दिखाई.
कुलदीप सेन, आर्यन जुआल और सुमित कुमार बिना बिके रह गए
स्पिनर प्रवीण तांबे को 20 लाख की ही बेस प्राइज पर केकेआर ने खरीदा.
वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज ओशेन थॉमस को राजस्थान रॉयल्स ने 50 लाख रुपये में खरीदा
केन रिचर्डसन की बेस प्राइस की 1.5 करोड़ थी, उन्हें आरसीबी ने चार करोड़ रुपये की कीमत पर खरीदा.
तेज गेंदबाज क्रिस जॉर्डन को किंग्स इलेवन पंजाब ने तीन करोड़ रुपये में खरीदा.
Franchises going all guns blazing for England all-rounder @CJordan. He is SOLD to 3Cr to @lionsdenkxip #IPLAuction
- IndianPremierLeague (@IPL) December 19, 2019
सेम कुरेन के भाई टॉम कुरेन और वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जेसन होल्डर बिना बिके रह गए
टाम बेंटन को केकेआर ने एक करोड़ और वेस्टइंडीज के फेबियर एलेन को सनराइजर्स ने 50 लाख की राशि में खरीदा
क्रिस ग्रीन को केकेआर ने 20 लाख रुपये में खरीदा जबकि आयुष बदानी और प्रवीण दुबे को कोई खरीदार नहीं मिला.
Australia pacer Josh Hazlewood is SOLD to @ChennaiIPL for 2Cr #IPLAuction
- IndianPremierLeague (@IPL) December 19, 2019
तेज गेंदबाज वरिंदर सरां और अल्जारी जोसेफ नहीं बिके. इसी तरह मार्क वुड और मुस्तफिजुर रहमान भी बिना बिके रह गए
.@JimmyNeesh is SOLD to @lionsdenkxip for 50L #IPLAuction
- IndianPremierLeague (@IPL) December 19, 2019
Next up is all-rounder Mitchell Marsh & he is SOLD to @SunRisers for 2Cr #IPLAuction
- IndianPremierLeague (@IPL) December 19, 2019
कालिन इंग्राम, मार्टिन गप्टिल, कार्लोस ब्रेथवेट और मार्कस स्टोइनिस बिना बिके रह गए
दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर 75 लाख की बेस प्राइस में राजस्थान के हुए. सौरव तिवारी को 50 लाख रुपये की बेसप्राइस पर मुंबई इंडियंस ने खरीदा. बंगाल के मनोज तिवारी नहीं बिक पाए.
Absolutely fierce bidding for .@SHetmyer as he is SOLD to @DelhiCapitals for 7.75Cr #IPLAuction
- IndianPremierLeague (@IPL) December 19, 2019
युवा नूर अहमद की बेस प्राइस 30 लाख रुपये थी लेकिन किसी टीम ने उन्हें खरीदने में रुचि नहीं दिखाई.
Ravi Bishnoi is SOLD to @lionsdenkxip for 2 Cr #IPLAuction
- IndianPremierLeague (@IPL) December 19, 2019
केसी करियप्पा और मिदुन सुदेशन नहीं बिक पाए. एम सिद्धार्थ को 20 लाख रुपये में केकेआर ने खरीदा.
युवा तेज गेंदबाज ईशान पोरेल को किंग्स इलेवन पंजाब ने बेस प्राइस 20 लाख रुपये में ही खरीदा.
Kartik Tyagi goes under the hammer and he is SOLD to @rajasthanroyals for 1.30Cr #IPLAuction
- IndianPremierLeague (@IPL) December 19, 2019
तेज गेंदबाज आकाश सिंह अपनी बेस प्राइस 20 लाख रुपये में ही राजस्थान रॉयल्स के हुए. अंकुश बैंस, तुषार देशपांडे और विष्णु विनोद को खरीदार नहीं मिला. तेज गेंदबाज कुलवंत खेजरोलिया भी नहीं बिक सके.
Uncapped wicket-keeper Anuj Rawat is SOLD to @rajasthanroyals for 80L #IPLAuction
- IndianPremierLeague (@IPL) December 19, 2019
युवा बल्लेबाज शाहरुख खान और पवन देशपांडे में किसी फ्रेंचाइजी ने रुचि नहीं ली, वे बिना बिके रह गए. दोनों प्लेयर की बेसप्राइज 20-20 लाख रुपये थी.
लिस्ट ए मैचों मे दोहरा शतक जमाकर खबरों में आए बाएं हाथ के ओपनर यशस्वी जायसवाल की बेस प्राइस केवल 20 लाख रुपये थी. उन्हें 2.40 करोड़ रुपये की भारीभरकम कीमत पर राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा.
After a bidding war for young Yashasvi Jaiswal, he is SOLD for 2.40Cr to @rajasthanroyals #IPLAuction
- IndianPremierLeague (@IPL) December 19, 2019
Congratulations to #YashasviJaiswal - He will play for @rajasthanroyals this season #IPLAuction pic.twitter.com/XeO5TDsp6A
- IndianPremierLeague (@IPL) December 19, 2019
Varun Chakravarthy is SOLD to @KKRiders for 4Cr #IPLAuction
- IndianPremierLeague (@IPL) December 19, 2019
भारत की अंडर 19 टीम के कप्तान प्रियम गर्ग को 1.9 करोड़ रुपये में सनराइजर्स ने हैदराबाद ने खरीदा. प्रियम के साथ सनराइजर्स ने युवा विराट सिंह को भी खरीदा है. प्रियम और विराट की बेस प्राइस केवल 20-20 लाख रुपये थी लेकिन इन दोनों को लेकर टीमों में काफी रुचि दिखाई
Virat Singh goes under the hammer and he is SOLD to @SunRisers for 1.9Cr #IPLAuction
- IndianPremierLeague (@IPL) December 19, 2019
राहुल त्रिपाठी को 60 लाख रुपये में कोलकाता नाइटराइडर्स ने खरीदा.
पृथ्वी शॉ के नेतृत्व में अंडर-19 वर्ल्डकप जीतने वाली भारतीय जूनियर टीम के ओपनर मनजोत कालरा और युवा बल्लेबाज रोहित कदम नहीं बिक सके
लेग स्पिनर ईश सोढ़ी, ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर एडम जाम्पा और वेस्टइंडीज के हेडन वाल्श को किसी टीम ने नहीं खरीदा. इसी तरह अफगान बॉलर जहीर खान भी नहीं बिक पाए.
Spinner Piyush Chawla is SOLD to @ChennaiIPL for 6.75Cr #IPLAuction
- IndianPremierLeague (@IPL) December 19, 2019
VOILA! Sheldon Cottrell will play for @lionsdenkxip. He is SOLD for 8.5 Cr #IPLAuction
- IndianPremierLeague (@IPL) December 19, 2019
Nathan Coulter-Nile SOLD to @mipaltan for 8 Cr #IPLAuction
- IndianPremierLeague (@IPL) December 19, 2019
Pacer @JUnadkat is SOLD to @rajasthanroyals for 3Cr #IPLAuction
- IndianPremierLeague (@IPL) December 19, 2019
Fast bowler @DaleSteyn62 is unsold #IPLAuction
- IndianPremierLeague (@IPL) December 19, 2019
बांग्लादेश के विकेटकीपर रहीम बिना बिके रह गए. इसी तरह मध्यप्रदेश के विकेटकीपर बल्लेबाज नमन ओझा भी नहीं बिक पाए.शाई होप और कुसल परेरा में भी फ्रेंचाइजी ने रुचि नहीं दिखाई. ये भी बिना बिके रह गए.
ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स कैरी की बेस प्राइस 50 लाख रुपये थी. उनके लिए आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स के बीच होड़ रही. उन्हें 2.40 करोड़ रुपये में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा. हेनरिक क्लासेन बिना बिके रह गए.
ऑलराउंडर स्टुअर्ट बिन्नी बिना बिके ही रह गए.
.@Tipo_Morris is sold to @RCBTweets for 10Cr #IPLAuction
- IndianPremierLeague (@IPL) December 19, 2019
.@CurranSM is sold to @ChennaiIPL for 5.5Cr #IPLAuction
- IndianPremierLeague (@IPL) December 19, 2019
WHAT WAS THAT? How fierce was that bid? @patcummins30 is sold to @KKRiders for 15.5Cr #IPLAuction
- IndianPremierLeague (@IPL) December 19, 2019
न्यूजीलैंड के हरफनमौला कॉलिन डि ग्रैंडहोम पर अच्छा दावं लगने की संभावना थी, लेकिन वे बिना बिके रह गए.
इंग्लैंड के हरफनमौला क्रिस वोक्स को दिल्ली कैपिटल्स ने डेढ़ करोड़ रुपये में खरीदा.
.@Gmaxi_32 is heading to @lionsdenkxip . He is sold for 10.75Cr #IPLAuction
- IndianPremierLeague (@IPL) December 19, 2019
After some competitive bidding @AaronFinch5 is sold to @RCBTweets for INR 4.40cr #IPLAuction
- IndianPremierLeague (@IPL) December 19, 2019
बिना बिके रह गए चेतेश्वर पुजारा और हनुमा विहारी और यूसुफ पठान. जेसन रॉय को दिल्ली कैपिटल्स ने डेढ़ करोड़ रुपये में खरीदा.
रॉबिन उथप्पा की तीन करोड़ रुपये में बोली लगी. उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा
Eoin Morgan is sold to KKR for 525L #IPLAuction
- IndianPremierLeague (@IPL) December 19, 2019
क्रिस लिन पर सबसे पहले बोली लगी. उन्हें बेस प्राइस दो करोड़ रुपये पर मुंबई इंडियंस ने खरीदा
मुंबई इंडियंस के कोच महेला जयवर्धने ने आईपीएल 2020 की नीलामी से पहले प्रशंसकों को धन्यवाद दिया है.
Just wanted to thank you all the @mipaltan fans for ideas and options. Will go in to the auction with a open mind to add value to the squad.
- Mahela Jayawardena (@MahelaJay) December 19, 2019
मुंबई इंडियंस के कोच महेला जयवर्धने ने आईपीएल 2020 की नीलामी से पहले प्रशंसकों को धन्यवाद दिया है.
Just wanted to thank you all the @mipaltan fans for ideas and options. Will go in to the auction with a open mind to add value to the squad.
- Mahela Jayawardena (@MahelaJay) December 19, 2019
राजस्थान ने इस साल कई बड़े खिलाड़ियों को रिलीज किया है. यह टीम 11 खिलाड़ियों की पूर्ति के लिए 28.90 करोड़ रुपये लेकर उतरी है.
चेन्नई सुपर किंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने आईपीएल के लिए नीलामी के पहले अपनी रणनीति का खुलासा किया.
Super Coach @SPFleming7's word on the auction process, strategy and the superfans' suggestions! #SuperFam #SuperAuction #WhistlePodu pic.twitter.com/C0MFwg0hsc
- Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) December 19, 2019
Who amongst these will draw the big bucks at the #IPLAuction?
- IndianPremierLeague (@IPL) December 16, 2019
Let us know your thoughts. pic.twitter.com/XxyypOGWZo
आईपीएल 2020 के लिए नीलामी के लाइव कवरेज में आपका स्वागत है. नीलामी में 332 प्लेयर्स पर दांव लगेगा.इन 332 खिलाड़ियों को पंजीकृत कराए गए 997 खिलाड़ियों में चुना गया है, जिसमें से 186 भारतीय खिलाड़ी हैं