IPL 2026, Vaibhav Sooryavanshi Turns Into Cameraman: आईपीएल 2026 की तैयारियों में लगी राजस्थान रॉयल्स ने ट्रेनिंग सेशल के दौरान का एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसनें वैभव सूर्यवंशी कैमरे पर हाथ आजमाते नजर आते है. थोड़ी देर संघर्ष करने के बाद वैभव हार मान लेते हैं और कहते हुए सुने जा सकते हैं कि उनके लिए क्रिकेट ही ठीक है. राजस्थान रॉयल्स ने पहले एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें फ्रेम काफ हिल रहा था. ना तो फ्रेम बन पा रहा था और ना ही वो एक जगह टिक पा रहा था. राजस्थान ने फैंस को अंदाजा लगाने के लिए इसका कैप्शन लिखा,"वीडियो क्रेडिट: गेस हू." इसके कुछ देर बाद राजस्थानने एक और वीडियो शेयर किया, जिसमें वैभव, जो ट्रेनिंग के दौरान अपने बारी का इंतजार कर रहे थे, कैमरे पर हाथ आजमाने लगे. लेकिन थोड़ी ही देर में उन्हें समझ आ गया कि यह काम उनसे नहीं होने वाला.
राजस्थान ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वैभव कहते हुए सुनाई देते हैं,"कुछ तो काम करो, टाइम पास करने से अच्छा है. इसको लॉक (कैमरे को, जो काफी हिल रहा था) ही कर दो. बहुत मुश्किल हो रहा है यह. हेलमेट निकाल लें, तभी तो देखोगे हीरो को." "कुछ देर कैमरे पर हाथ आजमाने के बाद वैभव कहते हैं,"ले लो भाई, मेरे से नहीं होगा, क्रिकेट ही ठीक है."
𝘊𝘳𝘪𝘤𝘬𝘦𝘵 𝘩𝘪 𝘵𝘩𝘦𝘦𝘬 𝘩𝘢𝘪 >> 😂🤝 https://t.co/I4YItm13Un pic.twitter.com/XqMDHmrQ0J
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) March 21, 2026
आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स नए कप्तान, नए कोच के साथ उतर रही है. टीम में कई नए खिलाड़ी भी शामिल किए गए हैं. 2018 के बाद पहली बार टीम संजू सैमसन के बिना दिखेगी. इतने बदलावों के बावजूद सबसे ज्यादा उत्सुकता टीम के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर बनी हुई है.
आईपीएल 2025 में डेब्यू करने वाले वैभव ने उस सीजन शतक लगाया था और लीग के इतिहास में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र (14 साल) के बल्लेबाज बने थे. आईपीएल के बाद भी अंडर-19 विश्व कप और ए टीम के साथ उनका शानदार प्रदर्शन रहा है. ऐसे में वैभव आईपीएल 2026 में क्या करेंगे, इस पर क्रिकेट फैंस की नजर है.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है. यह वीडियो राजस्थान रॉयल्स के एक कार्यक्रम से जुड़ी है. इस वीडियो में रिपोर्टर के एक सवाल का जवाब मजेदार देकर वैभव चर्चा में आ गए हैं. रिपोर्टर ने पूछा कि आईपीएल 2026 में आपका लक्ष्य क्या है, कितना रन बनाना चाहते हैं और क्या औरेंज कैप जीतना चाहते हैं? इसके जवाब में वैभव ने कहा, "ऐसे सवाल पूछेंगे तो मैं दो-तीन हजार रन बोल दूंगा." वैभव का यह जवाब सुनकर वहां मौजूद लोग हंसने लगे.
इसके बाद वैभव ने कहा,"मैंने कोई खास लक्ष्य नहीं बनाया है. प्रक्रिया फॉलो कर रहा हूं और टीम के लिए ट्रॉफी जीतना चाहता हूं. हमारा कोई निजी लक्ष्य नहीं है। हम बस इस सीजन में बेहतर करने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहे हैं."
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में 7 मैचों में 36 की औसत से 252 रन बनाए थे. इस दौरान गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ लगाए अपने तूफानी शतक की वजह से वह चर्चा में आ गए थे. वैभव से इस सीजन में भी ऐसी ही पारियों की उम्मीद आरआर प्रबंधन और फैंस करेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं