विज्ञापन

IPL 2026 Points Table: धमाकेदार जीत से दूसरे पायदान पर गुजरात, पंजाब, RCB को हुआ नुकसान, ऐसा है समीकरण

IPL 2026 Updated Points Table: राजस्थान को उसी के घर पर हराकर गुजरात टाइटंस अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है. जबकि राजस्थान रॉयल्स अब पांचवें स्थान पर आ गई है.

IPL 2026 Points Table: धमाकेदार जीत से दूसरे पायदान पर गुजरात, पंजाब, RCB को हुआ नुकसान, ऐसा है समीकरण
IPL 2026 Updated Points Table After Rajasthan Royals vs Gujarat Titans 52th match

IPL 2026 Updated Points Table After RR vs GT Match: जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शुभमन गिल और साई सुदर्शन की अर्द्धशतकीय पारियों के बाद करामाती खान की गेंदबाजी के दम पर गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 77 रनों से हरा दिया. इस धमाकेदार जीत का असर प्वॉइंट्स टेबल में भी दिखा है. इस मैच से पहले तक गुजरात का नेट रन रेट -.5 का था, जो अब +.228 हो गया है. गुजरात के अब 11 मैचों में 7 जीत और चार हार के बाद 14 अंक हैं और वो टेबल में दूसरे स्थान पर आ गई है. जबकि पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को गुजरात की जीत से नुकसान हुआ है. 

ऐसा है प्वॉइंट टेबल का समीकरण 

लीग के 52वें मुकाबले के बाद सनराइजर्स हैदराबाद अंक तालिका में पहले स्थान पर है. हैदराबाद के 11 मैचों में 7 जीत और 4 हार के बाद 14 अंक हैं. हैदराबाद का नेट रन रेट +0.737 का है. जबकि दूसरे स्थान पर गुजरात है. वहीं पंजाब किंग्स अब तीसरे स्थान पर खिसक गई है. पंजाब के 10 मैचों के बाद 13 अंक है. वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 10 मैचों के बाद 12 अंक हैं. जबकि राजस्थान अब 11 मैचों में 12 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है. 

Latest and Breaking News on NDTV

अंक तालिका में छठे स्थान पर अभी चेन्नई सुपर किंग्स है, जिसके 10 मैचों में 10 अंक हैं. जबकि कोलकाता सातवें स्थान पर है और उसके 9 अंक हैं, जबकि दिल्ली के 8, मुंबई और लखनऊ के 6-6 अंक हैं. हैदराबाद के तीन मैच बाक हैं और वो अधिकतम 20 अंकों तक पहुंच सकती है, जबकि गुजरात भी इतने अंकों तक पहुंच सकती है. हालांकि, गुजरात का मुकाबला हैदराबाद से होना है, ऐसे में हैदराबाद और गुजरात में से कोई एक टीम 20 अंकों तक जाएगी. जबकि पंजाब 21, बेंगलुरु 20, राजस्थान 18 अंकों तक पहुंच सकती है.

ऐसा है समीकरण

जैसे-जैसे लीग आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे कोलकाता नाइट राइडर्स, मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के रास्ते बंद होते जा रहे हैं. दिल्ली, लखनऊ और मुंबई अधिकतम 14 अंकों तक पहुंच सकती है, जबकि हैदराबाद और गुजरात के पहले ही 14-14 अंक हैं. जबकि कोलकाता 17 अंकों तक पहुंच सकती है. वहीं चेन्नई अधिकतम 18 अंकों तक पहुंच सकती है. टॉप -5 पर मौजूद टीमें इन अंकों से आगे निकल सकती है और ऐसे में इन टीमों के लिए प्लेऑफ के रास्ते बंद हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें: WFI ने विनेश फोगाट पर घरेलू टूर्नामेंट में खेलने पर लगाई रोक, डोपिंग नियमों के उल्लंघन पर भेजा नोटिस

यह भी पढ़ें: RCB vs MI IPl 2026: बेंगलुरु के खिलाफ खेलेंगे सूर्यकुमार यादव! सामने आया बड़ा अपडेट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com