IPL 2026 Updated Points Table: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी की धमाकेदार पारियों के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने बारिश से प्रभावित मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हरा दिया. इस जीत के साथ ही राजस्थान ने प्वॉइंट टेबल में लंबी छलांग लगाई है और वो पहले स्थान पर आ गए हैं. वहीं पंजाब किंग्स अब दूसरे और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अब तीसरे स्थान पर खिसक गई है. यह मुंबई की दूसरी हार है. मुंबई अब अंक तालिका में सातवें स्थान पर है. बता दें, बारिश के चलते मैच की पहली गेंद रात 10 बजकर 10 मिनट पर फेंकी गई. मैच 11 ओवरों का किया गया था.
राजस्थान रॉयल्स टॉप पर
राजस्थान के अब तीन मैचों में 3 जीत के बाद 6 अंक हैं. राजस्थान का नेट रन रेट +2.403 का है. राजस्थान ने अपने सीजनन ओपनर में चेन्नई और उसके बाद गुजरात को हराया था. वहीं अब मुंबई को हराकर उसने जीत की हैट्रिक लगा दी है. अब अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पंजाब किंग्स है. जिसने 3 मैच खेले हैं. इस दौरान उसे 2 में जीत मिली जबकि एक मैच बारिश के कारण रद्द किया गया. राजस्थान के 5 अंक हैं. जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु तीसरे स्थान पर है. बेंगलुरु के 2 मैचों में 2 जीत के बाद 4 अंक है. उसके बाद दिल्ली कैपिटल्स है. जिसके भी 2 मैचों के बाद 4 अंक हैं. हालांकि, बेंगलुरु का नेट रन रेट दिल्ली से बेहतर है.

वहीं हैदराबाद तीन मैचों में 2 अंक के साथ पांचवें, लखनऊ 2 मैचों में 2 अंक के साथ छठे, मुंबई तीन मैचों में एक जीत के बाद सातवें, कोलकाता 3 मैचों में 2 हार के साथ आठवें स्थान पर है. कोलकाता का एक अंक है, जो उसे बारिश के कारण मैच धुलने की वजह से मिला था. इसके बाद 9वें स्थान पर गुजरात टाइटंस है. जिसका अभी खाता भी नहीं खुला है और आखिरी पायदान पर चेन्नई सुपर किंग्स, जिसे तीनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं