RCB vs SRH, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का पहला मुकाबला शनिवार (28 मार्च) को सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच बेंगलुरु में खेला गया. जहां बेंगलुरु की टीम छह विकेट से बाजी मारने में कामयाब रही. विपक्षी टीम की तरफ से जीत के लिए मिले 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी की तरफ से विराट कोहली जबरदस्त लय में नजर आए. पारी का आगाज करते हुए उन्होंने कुल 38 गेंदों का सामना किया. इस बीच 181.57 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 69 रन बनाने में कामयाब रहे. उनके अलावा तीसरे क्रम के बल्लेबाज देवदत्त पड़िक्कल ने 26 गेंदों में 61 रनों का योगदान दिया. कैप्टन रजत पाटीदार ने चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 31 रनों की बेशकीमती पारी खेली. (Scorecard)
डेविड पेन को मिली दो सफलता
सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से पहले मुकाबले में सबसे सफल गेंदबाज डेविड पेन रहे. जिन्होंने तीन ओवरों के स्पेल में 35 रन खर्च करते हुए सर्वाधिक दो सफलता प्राप्त की. उनके अलावा जयदेव उनादकट और हर्ष दुबे के खाते में एक-एक विकेट आए.
201 रन बनाने में कामयाब हुई थी सनराइजर्स हैदराबाद
इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 20 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाने में कामयाब हुई थी. तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कैप्टन ईशान किशन सर्वोच्च स्कोरर रहे. जिन्होंने 38 गेंद में 80 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. उनके अलावा अनिकेत वर्मा ने 43 और हाइनरिक क्लासन 31 रन बनाने में कामयाब हुए थे.
जेकब डफी और रोमारियो शेफर्ड ने चटकाए थे तीन-तीन विकेट
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से एसआरएच के खिलाफ सबसे सफल गेंदबाज जेकब डफी और रोमारियो शेफर्ड रहे. इन दोनों ही गेंदबाजों ने क्रमशः तीन-तीन सफलता प्राप्त की. इनके अलावा भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह और सुयश शर्मा के खाते में एक-एक विकेट आए.
ऐसी थी दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
सनराइजर्स हैदराबाद प्लेइंग XI: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्लेइंग XI: विराट कोहली, फिलिप साल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, सुयश शर्मा.
RCB vs SRH, IPL 2026 Updates, straight from M Chinnaswamy Stadium, Bengaluru
RCB vs SRH IPL 2026 LIVE Score: विराट कोहली और देवदत्त पड़िक्कल का धमाका, RCB ने SRH को 6 विकेट से हराया
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का पहला मुकाबला शनिवार (28 मार्च) को सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच बेंगलुरु में खेला गया. जहां बेंगलुरु की टीम छह विकेट से बाजी मारने में कामयाब रही. विपक्षी टीम की तरफ से जीत के लिए मिले 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी की तरफ से विराट कोहली जबरदस्त लय में नजर आए. पारी का आगाज करते हुए उन्होंने कुल 38 गेंदों का सामना किया. इस बीच 181.57 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 69 रन बनाने में कामयाब रहे. उनके अलावा तीसरे क्रम के बल्लेबाज देवदत्त पड़िक्कल ने 26 गेंदों में 61 रनों का योगदान दिया.
RCB vs SRH IPL 2026 LIVE Score: विराट कोहली ने जड़ा आईपीएल करियर का 64वां अर्धशतक
विराट कोहली ने उम्दा बल्लेबाजी करते हुए अपने आईपीएल करियर का 64वां अर्धशतक पूरा कर लिया है. फिलहाल वह 33 गेंद में 51.51 की स्ट्राइक रेट से 50 रन बनाकर खेल रहे हैं. टीम का स्कोर 14.4 ओवरों में 183/4 रन है.
RCB vs SRH IPL 2026 LIVE Score: आरसीबी को जीत के लिए 36 गेंदों में 32 रनों की जरूरत
आखिरी के छह ओवरों का खेल शेष रह गया है. आरसीबी को आखिरी के 36 गेंदों में जीत के लिए 32 रनों की जरूरत है.
RCB vs SRH IPL 2026 LIVE Score: जितेश ने भी छोड़ा साथ, RCB को लगा बैक टू बैट दूसरा झटका
जितेश शर्मा भी आउट हो चुके हैं. पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए जितेश ने महज एक गेंद का सामना किया. इस बीच वह खाता भी नहीं खोल पाए. पेन ने जितेश को पवेलियन का रास्ता दिखाया है. उनका शानदार कैच उनादकट ने पकड़ा.
RCB vs SRH IPL 2026 LIVE Score: RCB को लगा तीसरा झटका, कैप्टन रजत पाटीदार आउट
RCB को तीसरा झटका कैप्टन रजत पाटीदार को रूप में लगा है. वह चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 12 गेंद में 258.33 की स्ट्राइक रेट से 31 रन बनाकर पेन का शिकार बने है.
RCB vs SRH IPL 2026 LIVE Score: 281.81 की स्ट्राइक रेट से रन कूट रहे हैं रजत पाटीदार
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान का कोई जवाब नहीं है. उनकी उम्दा बल्लेबाजी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता हैं कि उन्होंने 11 गेंदों में 281.81 की स्ट्राइक रेट से 31 रन कूट डाले हैं. इस बीच उनके बल्ले से दो चौके और तीन छक्के निकले हैं.
RCB vs SRH IPL 2026 LIVE Score: कोहली ने पकड़ी रफ्तार, RCB ने 10 ओवरों में बनाए 126 रन
पारी का 10वां ओवर डाल रहे हर्षल पटेल की दूसरी गेंद पर झन्नाटेदार छक्का जड़ते हुए विराट कोहली ने अपना इरादा साफ कर दिया है. फिलहाल वह 22 गेंद में 168.18 की स्ट्राइक रेट से 37 रन बनाकर खेल रहे हैं. इस बीच उनके बल्ले से दो चौके और तीन छक्के निकले हैं. टीम का स्कोर 10 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 126 रन है.
RCB vs SRH IPL 2026 LIVE Score: कोहली का सुपर से ऊपर छ्क्का!
6.5...वाह..वाह..वाह..एहसान मलिंगा की गेंद पर कोहली का सुपर से ऊपर छक्का.....क्या बात...
RCB vs SRH LIVE Score: कोहली ने बदला गियर
अब विराट कोहली ने गियर बदला. आखिरी ओवर से 16 रन आए हैं. कोहली ने एक छक्का और एक चौका जड़ा. पावरप्ले का आखिरी ओवर बाकी है अभी. देखना होगा कि बेंगलुरु कितना स्कोर करती है.
5.0 ओवर: RCB 67/1
RCB vs SRH LIVE Score: बेंगलुरु 50 पार
6,4,6...पिछले ओवर में देवदत्त पडिक्कल ने बाउंड्री की बरसात कर दी है. ओवर से 18 रन आए. बेंगलुरु का स्कोर 50 पार हुआ. अगर दोनों ऐसे ही खेलते रहे तो बेंगलुरु इस लक्ष्य को 15 ओवर के अंदर ही हासिल कर लेगी.
4.0 ओवर: RCB 51/1
RCB vs SRH LIVE Score: पडिक्कल का प्रहार
देवदत्त पडिक्कल ने प्रहार करना शुरू किया. उनका घरेलू सीजन शानदार रहा था. आज फिर उनके बड़ी पारी की उम्मीद होगी. पिछले ओवर में उन्होंने दो चौकों जड़े और 12 रन बटोरे.
3.0 ओवर: RCB 33/1
RCB vs SRH LIVE Score: बेंगलुरु को लगा पहला झटका
बेंगलुरु को पहला झटका लगा है. फिल सॉल्ट को जाना होगा. जयदेव उनादकट ने शिकार किया. लेंथ डिलवरी ऑफ साइड के बाहर और सॉल्ट इस पर प्रहार करवे गए थे. लेकिन मिड ऑफ की तरफ खेल गए. इस कैच के लिए दो खिलाड़ियों की टक्कर हुई. लेकिन क्लासेन ने कैच नहीं टपकने दिया. आरसीबी की खराब शुरुआत हुई है.
1.1 ओवर: RCB 9/1
RCB vs SRH LIVE Score: पहला ओवर पूरा
पहला ओवर पूरा हुआ. सॉल्ट ने इससे 8 रन बटोरे हैं. अगले ओवर में भी स्ट्राइक सॉल्ट के पास ही रहेगी. ओवर की तीसरी और पांचवीं गेंद पर उन्होंने चौका जड़ा.
1.0 ओवर: RCB 9/0
RCB vs SRH LIVE Score: बेंगलुरु ने शुरू किया लक्ष्य का पीछा
RCB vs SRH LIVE Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शुरू किया 202 के लक्ष्य का पीछा. फिल सॉल्ट और विराट कोहली की सलामी जोड़ी क्रीज पर है. हैदराबाद के लिए नितीश रेड्डी गेंदबाजी की शुरूआत कर रहे हैं. देखना होगा कि यह जोड़ी कैसी शुरुआत दिलाती है बेंगलुरु को.
RCB vs SRH LIVE Score: हैदराबाद ने बनाए 201
सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को जीत के लिए 202 का लक्ष्य दिया है. हैदराबाद की शुरुआत को अच्छी नहीं रही. पावरप्ले में ही तीन विकेट गंवा दिए थे. लेकिन फिर ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने इसके बाद चौथे विकेट के लिए 53 गेंदों में 97 रनों की साझेदारी कर टीम के बड़े स्कोर का बेस तैयार किया. लेकिन इसके बाद विकेट गिरते चले गए. ईशान किशन 80 रन बनाकर आउट हुए. जबकि आखिरी के ओवरों में अनिकेत ने जबरदस्त प्रहार किया और 43 रनों की पारी खेली और टीम के स्कोर को 200 पार पहुंचाया. इस मुकाबले में फिल सॉल्ट ने दो असंभव से कैच लपके.
20.0 ओवर: SRH 201/9
RCB vs SRH LIVE Score: अनिकेत को जाना होगा
अनिकेत वर्मा को जाना होगा. विराट कोहली ने इस बार गलती नहीं की है. लेकिन उन्होंने अपना काम कर दिया है. आउट होने से पहले अनिकेत ने इस ओवर में दो छक्के और एक चौका जड़ा है. अब आखिरी ओवर बाकी है और आखिरी विकेट बचा है. हैदराबाद 200 के स्कोर से सिर्फ 8 रन दूर है. अनिकेत ने 18 गेंद में 3 चौके और चार छक्के जड़े हैं.
19.0 ओवर: SRH 192/9
RCB vs SRH LIVE Score: हैदराबाद को आठवां झटका
हैदराबाद को आठवां झटका लगा है. हर्षल पटेल को जाना होगा. देवदत्त पडिक्कल ने कैच लिया. लॉन्ग-ऑफ पर सीधे पडिक्कल के हाथों में गई गेंद. कोई गलती नहीं की उन्होंने. बाहर की ओर छोटी लेंथ गेंद. बैकफुट से उछालने की कोशिश. आसान शॉट नहीं है. विकेट गिरते जा रहे हैं. हर्षल पटेल खाता भी नहीं खोल पाए.
17.5 ओवर: SRH 174/8
RCB vs SRH LIVE Score: विराट कोहली से छूटा कैच
विराट कोहली से यहां कैच छूटा है. अनिकेत वर्मा को जीवनदान मिला. कोहली लॉन्ग-ऑन से दौड़ते हुए आए, गेंद तक पहुंच गए थे, लेकिन आखिरी के पलों में उनसे गलती हुई. अनिकेत नो-लुक शॉट खेलने गए थे. लेकिन कनेक्शन सही नहीं हुआ था. दूसरी ओर अनुष्का शर्मा अपनी हंसी नहीं रोक पाई. कोहली के कैच छूटने के बाद वो हंसती हुई दिखीं.
17.3 ओवर: SRH 174/7
RCB vs SRH LIVE Score: फिल सॉल्ट का असंभव कैच
हर्ष दुबे को जाना होगा. रोमारियो शेफर्ड ने यह विकेट निकाला. देवदत्त पडिक्कल ने बाउंड्री लाइन पर कैच लपका. ऐसा लग रहा है कि शेफर्ड ने यहां दुबे को मात दे दी है. सोच-समझी रणनीति के तहत आगे की गेंद लेग स्टंप पर. फ्लिक किया. हर्ष दुबे 3 गेंद में 3 रन बनाकर आउट हुए.
17.0 ओवर: SRH 167/7
RCB vs SRH LIVE Score: फिल सॉल्ट का असंभव कैच
फिल सॉल्ट ने क्या गजब का कैच लपका है. किसी को भी यकीन नहीं हुआ. दौड़ते हुए एक हाथ से कैच लपका. ईशान किशन को जाना होगा. सॉल्ट ने मैच का दूसरा जबरदस्त कैच लपका है. ईशान ने 38 गेंद में 8 चौके और 5 छक्कों के दम पर 80 रनों की पारी खेली. अब आखिरी के 4 ओवर बाकी है.
16.0 ओवर: SRH 155/6
RCB vs SRH LIVE Score: 5 ओवर बाकी
आखिरी के पांच ओवर बाकी है, क्या हैदराबाद यहां से 200 का स्कोर पार कर पाएगी? यह मुश्किल नहीं है. पिछले ओवर से 7 रन आए हैं. क्रीज पर अभी अनिकेत वर्मा और ईशान किशन मौजूद है.
15.0 ओवर: SRH 142/5
RCB vs SRH LIVE Score: SRH को पांचवां झटका
सनराइजर्स हैदराबाद को यहां एक और झटका लगा है. सुयश शर्मा ने गुगली फेंकी थी और सलिल अरोड़ा इसमें फंस गए. देवदत्त पडिक्कल ने कैच लपका. डीप मिडविकेट पर फील्डप ने लपका. सलिल अरोड़ा 9 रन बनाकर आउट. हैदराबाद की टीम मुश्किल में है. उनके लिए अच्छी बात है कि कप्तान ईशान किशन क्रीज पर हैं.
14.3 ओवर: SRH 137/5
RCB vs SRH LIVE Score: हेनरिक क्लासेन आउट
हेनरिक क्लासेन को जाना होगा. फिल साल्ट ने बाउंड्री लाइन पर हैरतअंगेज कैच लपका है. सॉल्ट जश्न मना रहे हैं. शुरुआत में लगा कि वो बाउंड्री रोप से टकरा गए हैं. वह बाउंड्री के काफी करीब थे. अंपायर ने थर्ड अंपायर को भेजा है यह कैच है या नहीं. बैक ऑफ लेंथ गेंद थी. मिडविकेट की दिशा में क्लासेन ने शॉर्ट खेला. रीप्ले बहुत निर्णायक नहीं लगते. यह कहना बहुत मुश्किल है कि उनकी पीठ का कुछ हिस्सा कुशन को छू रहा है या नहीं. तीसरे अंपायर का कहना है,"मुझे कुशन हिलता हुआ नहीं दिख रहा है." बड़ी स्क्रीन पर आउट आया. क्लासेन बाउंड्री लाइन पर अंपायर से कुछ कह रहे हैं, साफ लग रहा है कि वो खुश नहीं है. क्लासेन 22 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट हुए.
13.1 ओवर: SRH 126/3
RCB vs SRH LIVE Score: हैदराबाद की नजरें बड़े स्कोर पर
पिछले 5 ओवर में 56 रन आए हैं. ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन के बीच साझेदारी 97 रनों की हो चुकी है. पिछले ओवर से 21 रन आए हैं. ईशान ने ओवर की आखिरी दो गेंदों पर छक्का जड़ा है. जबकि क्लासेन ने ओवर की पहली गेंद पर छक्का जड़ा था. ईशान किशन प्रहार कर रहे हैं. अब आखिरी के 7 ओवर बाकी है, देखना होगा कि बेंगलुरु क्या 200 का स्कोर पार कर पाएगी या नहीं.
13.0 ओवर: SRH 126/3
RCB vs SRH LIVE Score: ईशान ने ठोकी फिफ्टी
ईशान किशन ने आईपीएल 2026 का पहला अर्द्धशतक जड़ा है. 27 गेंदों में उन्होंने पचासा पूरा किया. क्रुणाल पांड्या के पिछले ओवर से सिर्फ 5 रन आए थे. ईशान और क्लासेन ने वापसी तो करवा दी है.
RCB vs SRH LIVE Score: 8 रन आए ओवर से
RCB vs SRH LIVE Score: इस ओवर से 8 रन आए हैं. सुयश शर्मा का अच्छा ओवर रहा. ईशान किशन अपने अर्द्धशतक के करीब है. दोनों लगातार स्कोरबोर्ड चलाए हुए हैं.
10.0 ओवर: SRH 87/3
RCB vs SRH LIVE Score: ईशान-क्लासेन की साझेदारी
हेनरिक क्लासेन और ईशान किशन के बीच 50 रनों की साझेदारी हो चुकी है. हैदराबाद का स्कोर 100 के करीब है. ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन की नजरें हैदराबाद को बड़े स्कोर की तरफ लेकर जाने पर है. वहीं बेंगलुरु की नजरें चौथे विकेट पर है.
9.0 ओवर: SRH 79/3
RCB vs SRH LIVE Score: हेनरिक ने दिखाई क्लास
हेनरिक क्लासेन ने अपनी क्लास दिखाई है. रोमारियो के पिछले ओवर में उन्होंने लगातार दो चौके जड़े हैं. जबकि ओवर की दूसरी गेंद पर ईशान किशन ने बाउंड्री लगाई थी. ईशान किशन और क्लासेन का जबरदस्त काउंटर अटैक. इस ओवर से 16 रन आए हैं.
8.0 ओवर: SRH 70/3
RCB vs SRH LIVE Score: क्लासेन ने दिलाई क्लास
जैकब डफी के 4 ओवर पूरे हुए. आरसीबी के लिए डेब्यू करते हुए शानदार शुरुआत. उनकी जगह पडिक्कल ने ले ली है जो इम्पैक्ट सब हैं. हैदराबाद को अब ईशान किशन और क्लासेन से उम्मीद होगी.
7.0 ओवर: SRH 54/3
RCB vs SRH LIVE Score: डफी के 4 ओवर पूरे
जैकब डफी के 4 ओवर पूरे हुए. आरसीबी के लिए डेब्यू करते हुए शानदार शुरुआत. उनकी जगह पडिक्कल ने ले ली है जो इम्पैक्ट सब हैं. हैदराबाद को अब ईशान किशन और क्लासेन से उम्मीद होगी.
7.0 ओवर: SRH 54/3
RCB vs SRH LIVE Score: पावरप्ले पूरा
RCB vs SRH LIVE Score: पहला पावरप्ले पूरा हुआ. इस ओवर से 16 रन आए. ईशान किशन ने ओवर में दो छक्के जड़े. ओवर की दूसरी और चौथी गेंद पर छक्का आया. जबकि ओवर की तीसरी गेंद पर चौका आया. डफी ने पावरप्ले में अपने तीन ओवर पूरे कर लिए हैं.
6.0 ओवर: SRH 49/3
#IPL2026 : निकालिए अपने अंदर के क्रिकेट एक्सपर्ट को बाहर, मैच के दौरान #NDTV_क्रिकेट_कमेंट्री के साथ पोस्ट कीजिए अपनी राय और पहुंचाइये अपनी बात को एनडीटीवी के लाखों रीडर्स तक#RCBvSRH | #IPL pic.twitter.com/dpNDWXfhJt
— NDTV India (@ndtvindia) March 28, 2026
RCB vs SRH LIVE Score: डफी को तीसरा विकेट
जैकब डफी कोहराम मचा रहे हैं. उन्होंने तीसरा विकेट झटका है. नीतीश रेड्डी को जाना होगा. 7 गेंद में यह तीसरा विकेट है. अभिनंदन सिंह ने कैच आउट किया. जैकब डफी के लिए यह एक बेहतर शुरुआत है. एक बार फिर शॉर्ट गेंद. बल्लेबाज फिर जाता है पुल शॉर्ट खेलने. फुटवर्क की कमी के कारण मिड-विकेट पर लपके गए. चिन्नास्वामी में सनराइजर्स हैदराबाद मुश्किल में.
4.2 ओवर: SRH 29/3
RCB vs SRH LIVE Score: भुवनेश्वर का अच्छा ओवर
भुवनेश्वर कुमार का यह ओवर अच्छा रहा. इस ओवर से सिर्फ 6 रन आए हैं. रेड्डी और ईशान किशन की जोड़ी अब क्रीज पर है. बेंगलुरु की नजरें पावरप्ले के अंदर एक और विकेट लेने पर होगी.
4.0 ओवर: SRH 29/2
RCB vs SRH LIVE Score: ट्रेविस हेड आउट
जैकब डफी ने ओवर का दूसरा शिकार किया. अब ट्रेविस हेड को जाल में फंसाया. एक ओवर में दो विकेट. आरसीबी के लिए उनका डेब्यू अभी तक तो शानदार है. एक छोटी गेंद गेंद, ट्रेविस हेड एक फ्लैट पुल के लिए गए और डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर लपके गए. पावरप्ले के भीतर दोनों विस्फोटक सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए हैं.
3.0 ओवर: SRH 23/2
RCB vs SRH LIVE Score: अभिषेक शर्मा आउट
अभिषेक शर्मा को जाना होगा. जैकब डफी ने अपने जाल में फंसाया. कप्तान जितेश शर्मा ने कैच लपका. शरीर पर शॉर्ट गेंद. प्लान काम कर गया. अभिषेक शर्मा पुल शॉर्ट खेलने गए, लेकिन कनेक्शन सही नहीं हुआ. अभिषेक का खराब प्रदर्शन जारी है. 8 गेंद में 7 रन बनाए हैं.
2.1 ओवर: SRH 17/1
RCB vs SRH LIVE Score: भुवनेश्वर का महंगा ओवर
इस ओवर से 10 रन आए हैं. भुवनेश्वर कुमार को ओवर की आखिरी गेंद पर चौका आया. अगर यह दोनों खिलाड़ी पावरप्ले तक रूक गए तो बेंगलुरु के गेंदबाजों की बखियां उधेड़ देंगे. ऐसे में बेंगलुरु की नजर विकेट पर होगी.
2.0 ओवर: SRH 17/0
RCB vs SRH LIVE Score: पहला ओवर पूरा
पहला ओवर पूरा हुआ. जैबक डफी के इस ओवर से 7 रन आए हैं. ओवर की चौथी गेंद पर अभिषेक शर्मा के बल्ले से छक्का आया. यह आईपीएल का पहला छक्का है. वाइड गेंद थी. ऑफ साइड के बाहर. डीप बैकवर्ड प्वॉइंट की तरफ गेंद गई.
1.0 ओवर: SRH 7/0
RCB vs SRH LIVE Score: हेड के बल्ले से आए पहले रन
ट्रेविस हेड के बल्ले से आईपीएल 2026 के पहले रन आए हैं. लेंथ गेंद थी लेग साइड पर. हेड ने शॉर्ट फाइन लेग की ओर शॉर्ट खेला और सिंगल लिया.
RCB vs SRH LIVE Score: शुरू हुआ एक्शन
ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा क्रीज पर हैं. हेड के पास स्ट्राइक है. जैकब डफी आक्रमण की शुरुआत करेंगे.
RCB vs SRH LIVE Score: नेशनल एंथम का टाइम
दोनों टीमों के लिए आ चुके हैं. अब समय है राष्ट्रगान का. इसके बाद शुरू होगा एक्शन
RCB vs SRH LIVE Score: दोनों टीमों के इम्पैक्ट
सनराइजर्स हैदराबाद इम्पैक्ट प्लेयर: शिवांग कुमार, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड पायने, स्मरण रविचंद्रन, साकिब हुसैन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इम्पैक्ट प्लेयर: देवदत्त पडिक्कल, जैकब बेथेल, रसिख सलाम डार, कनिष्क चौहान, वेंकटेश अय्यर
RCB vs SRH LIVE Score: ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
सनराइजर्स हैदराबाद प्लेइंग XI: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्लेइंग XI: विराट कोहली, फिलिप साल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, सुयश शर्मा.
RCB vs SRH LIVE Score: क्या बोले ईशान किशन
ईशान किशन ने कहा,"अच्छा लग रहा है और हम पहले फील्डिंग भी करना चाहते थे. हम अपनी ताकत का समर्थन करना चाहते हैं. यह आईपीएल है, आपको कुछ नया शुरू करने की ज़रूरत नहीं है. हम सिर्फ अपनी योजनाओं को लागू करना चाहते हैं. जाहिर तौर पर पैट सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक है, लेकिन हर कोई अच्छी लय में दिख रहा है और मुझे लगता है कि हम जीत की ओर होंगे."
RCB vs SRH LIVE Score: टॉस के दौरान क्या बोले रजत पाटीदार
रजत पाटीदार ने कहा,"यह सीज़न ओपनर है, इसलिए देखते हैं कि विकेट कैसा व्यवहार करता है. पिछले सीज़न से बहुत सारी सकारात्मकताएं हैं. हम किसी चीज का बचाव नहीं कर रहे हैं, हम आईपीएल 2026 में भी जीतेंगे. टीम में कई अच्छे खिलाड़ी हैं और बैकअप खिलाड़ी भी बेहतर हैं. सभी खिलाड़ी फिट हैं और मेडिकल स्टाफ खिलाड़ियों की देखभाल कर रहा है." फैंस के लिए उन्होंने संदेश दिया,"समर्थन करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद. हम इसे फिर से जीतने की कोशिश करेंगे."
RCB vs SRH LIVE Score: बेंगलुरु ने जीता टॉस
अब टॉस का समय है. RCB-RCB के नारे गूंज रहे हैं. टॉस का सिक्का कार में आया है. रजत पाटीदार ने टॉस जीता और उन्होंने गेंदबाजी का फैसला लिया है.
RCB vs SRH Live Score: काली पट्टी बांधकर उतरेंगे मैदान पर
पिछले साल स्टेडियम के बाहर हुई दुखद भगदड़ में 11 लोगों की जान चली गई थी. ऐसे में जब चिन्नास्वामी में क्रिकेट लौट रहा है तो फ्रेंचाइजी ने उन लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए स्टेडियम में 11 सीट खाली छोड़ने का फैसला लिया है. आज कोई ओपनिंग सेरेमनी नहीं है. साथ ही आरसीबी के खिलाड़ी ट्रेनिंह के दौरान 11 नंबर की जर्सी में दिख रहे हैं. आरसीबी के खिलाड़ी आज बांह में काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरेंगे.
RCB vs SRH Live Score: इस पर 300 पार?
आईपीएल इतिहास के टॉप स्कोर का रिकॉर्ड सनराइजर्स हैदराबाद के पास है. हैदराबाद पिछले सीजन 300 के करीब तो पहुंच गई थी. सिक्सर किंग अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड जैसे बल्लेबाजों और फिर हेनरिक क्लासेन ने अपना पूरा जोर लगाया था. लेकिन क्या इस सीजन हैदराबाद इस आंकड़े को पार कर पाएगी? आईपीएल इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ है, जब कोई टीम 300 का स्कोर पार कर पाई हो.
RCB vs SRH Live Score: खिलाड़ियों का अभ्यास जारी
RCB vs SRH Live Score: दोनों टीमों के खिलाड़ी मैदान पर आ चुके हैं. कोहली जब मैदान पर पहुंचे तो फैंस ने पूरे जोश से उनका स्वागत किया है. माहौल पूरी तरह से आरसीबी के पक्ष में दिख रहा है. पिच रिपोर्ट के दौरान केविन पीटरसन ने कहा है कि टॉस जीतने वाली टीम रन चेज करना चाहेगी.
IPL 2026 Live: कोहली लंबे समय बाद एक्शन में
फैंस की नजरें विराट कोहली पर होंगी, जो लंबे समय बाद एक्शन में होंगे. कोहली ने अपना आखिरी टी20 मुकाबला पिछले साल खेला था, जो आईपीएल फाइनल था, जबकि मैदान पर वह करीब दो महीने बाद नजर आएंगे.
IPL 2026 Live: होगी रनों की बरसात
चिन्नास्वामी की पिच बल्लेबाजों के लिए मुफीद मानी जाती है. छोटी बाउंड्री से गेंदबाजों की मुश्किल और बढ़ जाती है. गेंद अच्छे से बैट पर आती है. ऐसे में आज फिर हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलेगा, इसकी उम्मीद है. गेंदबाजों को सही लेंथ पर गेंदबाजी करनी होगी.
IPL 2026 Live: चोटिल खिलाड़ियों से परेशानी
इस साल सभी टीमों की समस्या चोटिल खिलाड़ी हैं. आज के मुकाबले में जोश हेजलवुड ऑस्ट्रेलिायई प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं होंगे जबकि पैट कमिंस हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं होंगे. यश दयाल भी आरसीबी का हिस्सा नहीं है. ऐसे में दोनों टीमों के लिए गेंदबाजी समस्या हो सकती है.
IPL 2026 Live: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
बेंगलुरु और हैदराबाद के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलती है. दोनों टीमें 25 बार भिड़ी हैं और 11 बार आरसीबी जीती है जबकि 14 बार हैदराबाद.

RCB vs SRH Live Score: सभी 10 कप्तान भारतीय
इस सीजन सभी टीमों की अगुवाई भारतीय खिलाड़ियों के हाथ में है. इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में पहली बार है, जब सभी टीमों की अगुवाई भारतीयों के हाथों में होगी. हैरानी की बात है कि जिन खिलाड़ियों के हाथ में टीमों की कमान है, उसमें से अधिकतक खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे और यह आईपीएल के प्रभाव को दिखाता है.
RCB vs SRH Live Score: शुरू हुआ आईपीएल
आज से आईपीएल के 19वें संस्करण की शुरुआत हो रही है. साल 2008 में सीजन का ओपनिंग मुकाबले की मेजबानी करने के बाद बेंगलुरु का एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम लीग के इतिहास में दूसरी बार आईपीएल ओपनर की मेजबानी करने के लिए तैयार है. सीजन ओपनर में पिछले सीजन की विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने हैं.