विज्ञापन

IPL 2026 Prize Money: चैंपियन टीम पर होगी पैसों की बारिश! कितना है प्राइज पूल, विजेता-उपविजेता के खाते में जाएंगे कितने?

IPL 2026 Prize Money: साल 2008 में सीजन की शुरुआत हुई थी और तब से लेकर अब तक आईपीएल का प्राइज पूल लगभग चार गुन बढ़ गया है.

IPL 2026 Prize Money: चैंपियन टीम पर होगी पैसों की बारिश! कितना है प्राइज पूल, विजेता-उपविजेता के खाते में जाएंगे कितने?
IPL 2026 Prize Money

IPL 2026 Prize Money: बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दुनिया की सबसे महंगी क्रिकेट लीग के 19वें संस्करण की शुरुआत होनी है. साल 2008 में लीग की शुरुआत हुई थी और उसके बाद से इसकी ब्रांड वैल्यू बढ़ती ही गई है. सीजन की शुरुआत में फ्रेंचाइजी के दाम कुछ सौ करोड़ थे, 19 साल बाद यह कीमत हजारों करोड़ में है. सीजन ओपनर से पहले दो फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को करीब 17 हजार करोड़ में खरीदा गया है. कीमतों में यह बदलाव सिर्फ फ्रेंचाइजी की वैल्यू तक सीमित नहीं रहा है, बल्कि प्राइज मनी में दिखा है. साल 2008 की विजेता राजस्थान रॉयल्स को विजेता के तौर पर 4.8 करोड़ मिले थे, जबकि पिछले सीजन की टॉप-4 टीमों के बीच ही 45 करोड़ बटे हैं. विजेता बेंगलुरु के हिस्से में 20 करोड़ आए थे. ऐसे में फैंस जानना जाह रहे हैं कि इस सीजन पुरस्कार राशि का पूल कितना है, विजेता और उपविजेताओं के खाते में कितने जाएंगे? 

साल दर साल बढ़ेगी बढ़ी इनामी राशी

साल 2008-09 में विजेता टीम को 4.8 करोड़ मिले थे, जिसे 2010 में बढ़ाकर 10 करोड़ किया गया. इसके बाद 2014 में बोर्ड ने इसे 15 करोड़ किया. 2016 में यह रकम 16 करोड़ थी, जबकि 2017 में इसे वापस 10 करोड़ कर दिया गया. 2018 में इसे बढ़ाकर 20 करोड़ किया गया, लेकिन उसके बाद से इसमें कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है. प्राइज मनी के अलावा पर्पल कैप, ऑरेंज कैप, इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर, मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर को अलग से राशी दी जाती है और यह भी प्राइज पूल का हिस्सा है. 

पिछले सीजन विजेता को 20 करोड़ दिए गए थे. जबकि उपविजेता को करीब 13 करोड़, तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 7 और चौथे स्थान पर रहने वाली टीम को 6.5 करोड़ दिए गए थे. वहीं बाकी टीमों को ग्रुप स्टेज में उनके प्रदर्शन के आधार पर प्राइज पूल का एक हिस्सा मिलता है, जिसमें हर मैच जीतने पर मिलने वाली राशी शामिल होती है. 

किसे मिलते हैं पैसे

प्राइज मनी सीधे खिलाड़ियों के बैक एकाउंट में नहीं जाती बल्कि यह फ्रेंचाइजी के हिस्से जाती है. आम तौर पर इसका बड़ा हिस्सा खिलाड़ियों को मिलता है और कुछ स्पोर्ट स्टाफ को भी जाता है, लेकिन किसने कितना मिलता है, इसका आखिरी फैसला फ्रेंचाइजी करती है. फ्रेंचाइजी चाहे तो इसे बढ़ाकर भी दे सकती है. 

इस बार कितनी मिलेगी प्राइज मनी?

इस बार का प्राइज पूल कितना है, विजेता और उपविजेताओं को कितनी प्राइज मनी मिलेगा, इसका अधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है. लेकिन जिस तरह से टीमों के बिकने से बीसीसीआई की झोली भरी है, उसके आधार पर बोर्ड प्राइज मनी को बढ़ा सकता है.

यह भी पढ़ें: IPL 2026: 'लोग कौन होते हैं उसे बताने वाले...' MS Dhoni को लेकर योगराज सिंह के बदले सुर

यह भी पढ़ें: IPL 2026, RCB vs SRH: सीजन ओपनर में इतिहास रचेंगे भुवनेश्वर कुमार! 2 विकेट लेते ही मचाएंगे तहलका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Royal Challengers Bengaluru, Indian Premier League 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com