IPL 2026 Playoff Race Top 2 Palace in Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 59वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया. अब लीग स्टेज के 11 मैच बाकी हैं, लेकिन अभी भी किसी भी टीम का नॉकआउट स्टेज का टिकट कंफर्म नहीं हुआ है. चार स्पॉट के लिए आठ दावेदार हैं. हालांकि, लीग स्टेज के बाद टॉप-2 में कौन रहेगा, इसकी तस्वीर थोड़ी साफ होती जा रही है. टॉप-2 में फिनिश करने से टीम को अहम फायदा यह मिलता है कि क्वालीफायर-1 जीतकर वह सीधे फाइनल का टिकट हासिल कर सकती हैं और अगर वह इस मैच में हारीं भी तो उनके पास एक और मौका होता है. इस सीजन तीन टीमें- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद टॉप पर फिनिश करने की रेस में सबसे आगे हैं.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 12 मैचों में 8 जीत, चार हार के बाद 16 अंक हैं. बेंगलुरु का नेट रन रेट +1.053 का है. बेंगलुरु को अब पंजाब और हैदराबाद का सामना करना है और अगर यह टीम दोनों मैच जीत जाती है तो वह अधिकतम 20 अंकों पर फिनिश करेगी. बेंगलुरु का ऐसे में टॉप पर रहना तय है, क्योंकि गुजरात के अलावा कोई अन्य टीम इतने अंक हासिल नहीं कर सकती है.
गुजरात टाइटंस
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के अलावा गुजरात टाइटंस की 20 अंकों तक जा सकती है. गुजरात को अब चेन्नई और कोलकाता से मैच खेलना है. दोनों मैच जीतने पर उसका टॉप स्लॉट कंफर्म हो जाएगा, जबकि एक जीत उसे प्लेऑफ का टिकट दे देगी.
सनराइजर्स हैदराबाद
सनराइजर्स हैदराबाद के मुकाबले चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से है. अगर हैदराबाद जीती तो वह अधिकतम 18 अंक तक जा सकती है. बेंगलुरु, गुजरात और हैदराबाद के अलावा कोई अन्य टीम 18 अंक हासिल नहीं कर पाएगी. अगर बेंगलुरु ने पंजाब को हरा दिया, लेकिन वह हैदराबाद से हार गई तो भी बेंगलुरु का प्लेऑफ का टिकट को कंफर्म होगा, क्योंकि बेंगलुरु के तब 18 अंक होंगे. हालांकि, वह दूसरे स्थान पर रहेगी या तीसरे, यह इस पर निर्भर करेगा कि बेंगलुरु और हैदराबाद में किसका नेट रन रेट बेहतर होगा. फिलहाल बेंगलुरु का रन रेट हैदराबाद से काफी अच्छा है.
अगर कोई और नतीजा आया तो
प्लेऑफ की रेस में मौजूद पंजाब (अधिकतम 17 अंक), राजस्थान (अधिकतम 18), चेन्नई सुपर किंग्स (अधिकतम 16) अंक हासिल कर सकती हैं. अगर गुजरात और बेंगलुरु अपने बचे मैच हार जाती हैं तो ऐसी सूरत में टॉप पर कौन फिनिश करेगा, और किसे प्लेऑफ का टिकट मिलेगा, यह देखना रोमांचक होगा. इस सूरत में हैदराबाद, बेंगलुरु और गुजरात के 16-16 अंक होंगे.
यह भी पढ़ें: IPL 2026 Playoff scenarios: 11 मैच, 4 जगह, 8 दावेदार...रोमांचक होती जा रही प्लेऑफ की जंग, ऐसा है समीकरण
यह भी पढ़ें: अहमदाबाद में होगी ICC मीटिंग, PCB को भी मिला न्योता, मोहसिन नकवी के आने पर सस्पेंस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं