विज्ञापन

IPL 2026: MS Dhoni नहीं हुए हैं फिट, CSK को अभी खलेगी थाला की कमी, पूर्व कप्तान की चोट पर आया अपडेट

IPL 2026: महेंद्र सिंह धोनी चोट के कारण आईपीएल के शुरुआती मैचों से बाहर हैं. उनकी अनुपस्थिति में चेन्नई सुपर किंग्स का बुरा हाल हुआ है. पांच बार की चैंपियन अभी तक अपना पहला मैच भी नहीं जीत पाई है.

IPL 2026: MS Dhoni नहीं हुए हैं फिट, CSK को अभी खलेगी थाला की कमी, पूर्व कप्तान की चोट पर आया अपडेट
MS Dhoni not Fit Will Miss More Matches For CSK

MS Dhoni Will Miss More Matches For CSK: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स को अभी भी अपनी पहली  जीत का इंतजार है. चेन्नई ने तीन मैच खेले हैं और तीनों में उसे हार झेलनी पड़ी है. अंक तालिका में टीम सबसे नीचे हैं. कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई में टीम हार की हैट्रिक लगा चुकी है. चेन्नई सुपर किंग्स को अपना अगला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलना है और उससे पहले फ्रेंचाइजी के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की फिटनेस को लेकर बड़ा दावा किया गया है. मीडिया रिपोर्ट की मानें तो थाला अभी फिट नहीं हैं और वो कम से कम एक सप्ताह के लिए अभी बाहर रहने वाले हैं. 

MS Dhoni की वापसी में लगेगा समय

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, MS धोनी की फिटनेस चेन्नई के लिए चिंता का विषय बनी हुई है. मंगलवार तक इस स्टार खिलाड़ी की फिटनेस मैच खेलने लायक बिल्कुल भी नहीं है. अभी यह भी साफ़ नहीं है कि वह 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में खेलेंगे या नहीं. चेन्नई के अधिकारियों ने कंफर्म किया है कि है धोनी अपनी पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव के लिए रिहैब से गुजर रहे हैं और मौजूदा स्थिति को देखते हुए, उन्हें खेलने के लिए पूरी तरह फिट होने में कम से कम एक हफ़्ता और लग सकता है. ऐसे में धोनी का दिल्ली के खिलाफ मैच से बाहर रहना तय माना जा रहा है. 

चेन्नई सुपर किंग्स इन 7 दिनों में चेपॉक में दो टीमों की मेज़बानी करने वाली है - 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और 14 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स की. धोनी का दिल्ली कैपिटल्स के ख़िलाफ़ मैच में न खेलना लगभग तय है, और कोलकाता के ख़िलाफ़ मैच में भी उनके खेलने की संभावना बहुत कम है.

चेन्नई में  रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे धोनी

महेंद्र सिंह धोनी ना सिर्फ बाहर हैं, बल्कि वह टीम के डगआउट में भी नजर नहीं आए थे. ऐसे में सवाल उठ रहे थे कि क्या वह टीम के साथ है भी या नहीं. रिपोर्ट में दावा है कि धोनी अपने परिवार के साथ चेन्नई में हैं और चेन्नई के खास सपोर्ट स्टाफ की देखरेख में रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं. कुछ दिन पहले उन्होंने चेन्नई में नेट्स पर बल्लेबाजी का अभ्यास भी किया था.

CEO काशी विश्वनाथन ने बताया,"MS रिहैब कर रहे हैं और इसमें कुछ समय लगेगा. हम यह नहीं कह सकते कि इसमें कितना समय लगेगा." उन्होंने यह भी बताया कि डेवाल्ड ब्रेविस, जो 'साइड स्ट्रेन' के कारण इस सीज़न की शुरुआत के मैच नहीं खेल पाए थे, अब ठीक हो रहे हैं. उन्होंने कहा,"हमें उम्मीद है कि वह अगले मैच के लिए उपलब्ध होंगे, लेकिन यह इस बात पर निर्भर करेगा कि उनकी रिकवरी कैसी रहती है. अगले मैच से पहले हमारे पास कुछ दिन का समय है."

इससे पहले, CSK के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा था कि ब्रेविस पूरी तरह ठीक होने के करीब हैं और उम्मीद है कि वे DC के खिलाफ खेलेंगे. बेंगलुरु के खिलाफ मिली हार के बाद फ्लेमिंग ने ब्रेविस को लेकर कहा था,"हमें उम्मीद है कि वह अगले मैच के लिए पूरी तरह फिट हो जाएंगे. अगले मैच के बीच हमारे पास पांच दिन हैं. हमने सावधानी बरती है और उम्मीद है कि ये अगले पांच दिन हमारी योजना के मुताबिक ही बीतेंगे, और वह खेलने के लिए तैयार होंगे. यह एक बड़ा नुकसान है, लेकिन हम उनके वापस आने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं."

यह भी पढ़ें: 'उन्हें जसप्रीत बुमराह के साथ...' सौरव गांगुली ने मोहम्मद शमी के सेलेक्शन पर अगरकर एंड कंपनी को भेजा मैसेज

यह भी पढ़ें: RR vs MI IPL 2026: मैच हारे पर दिल जीत गए हार्दिक पांड्या, वैभव सूर्यवंशी को देखते ही किया कुछ ऐसा, जीता फैंस का दिल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com