विज्ञापन

IPL 2026: 'इगो हर्ट हो गया...' वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेकर काइल जैमीसन ने किया एग्रेसिव सेलिब्रेशन तो भड़का सोशल मीडिया

Kyle Jamieson vs Vaibhav Sooryavanshi: वैभव का विकेट लेने के बाद काइल जैमिसन ने काफी आक्रमक तरीके से इसका जश्न मनाया. साथ ही उन्होंने वैभव के सामने ताली बचाई. हालांकि, आउट होने से पहले वैभव ने जैमिसन की गेंद पर चौका जड़ा था.

IPL 2026: 'इगो हर्ट हो गया...' वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेकर काइल जैमीसन ने किया एग्रेसिव सेलिब्रेशन तो भड़का सोशल मीडिया
Kyle Jamieson Send-Off To 15-Year-Old Vaibhav Sooryavanshi

Kyle Jamieson vs Vaibhav Sooryavanshi: जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में भले ही केएल राहुल और पथुम निसांका की अर्धशतकीय पारियों के पर दिल्ली कैपिटल्स ने जीत दर्ज की हो, लेकिन न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जैमिसन ने जिस तरह से 15 साल के युवा सनसनी को आउट करने के बाद जश्न मनाया, उससे फैंस काफे नाराज दिखे. जैमिसन ने दिया राजस्थान को मैच के दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर अपना शिकार बनाया. तीसरे स्टंप की लाइन में यॉर्कर लेंथ की डाली. वैभव बैट नीचे लाने में देरी कर गए और गेंद सीधे स्टंप्स पर लगी. सूर्यवंशी चार रन बनाकर आउट. वैभव जिस तरह से मौजूदा सीजन में खेल रहे हैं, उसने विरोधी टीमों के बीच दहशत मचा रखी है. इस विकेट के बाद काइल जैमीसन ने काफी एग्रेसिव सेलिब्रेशन किया. वहीं अब उन्हें यह महंगा पड़ता दिख रहा है. सोशल मीडिया पर न्यूजीलैंड के इस खिलाड़ी की जमकर आलोचना हो रही है.

वैभव का विकेट लेने के बाद काइल जैमिसन ने काफी आक्रमक तरीके से इसका जश्न मनाया. साथ ही उन्होंने वैभव के सामने ताली बचाई. हालांकि, आउट होने से पहले वैभव ने जैमिसन की गेंद पर चौका जड़ा था. जैमिसन के इस सेलिब्रेशन से पता चल रहा था कि दिल्ली के लिए यह विकेट कितना महत्वपूर्ण है.

सोशल मीडिया रिएक्शन 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com