विज्ञापन

कर्नाटक में हनीट्रैप का खौफनाक खेल: शादी का झांसा देकर महिलाओं का यौन शोषण, मोबाइल में मिले 20 से ज्यादा अश्लील वीडियो

कर्नाटक में हनीट्रैप का सनसनीखेज मामला सामने आया है. रामनगर बाल कल्याण समिति के सदस्य पर शादी का झांसा देकर महिलाओं का यौन शोषण, गुप्त वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग और उगाही के आरोप हैं. आरोपी के मोबाइल से 20 से ज्यादा अश्लील वीडियो बरामद किए गए हैं.

कर्नाटक में हनीट्रैप का खौफनाक खेल: शादी का झांसा देकर महिलाओं का यौन शोषण, मोबाइल में मिले 20 से ज्यादा अश्लील वीडियो
प्रतीकात्मक तस्वीर
बेंगलुरु:

कर्नाटक में हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का एक गंभीर मामला सामने आया है. पुलिस ने हनियूरु चंद्रेगौड़ा को गिरफ्तार किया है, जो रामनगर जिला बाल कल्याण समिति (Child Welfare Committee) का सदस्य बताया जा रहा है. आरोप है कि उसने कई महिलाओं से झूठे नाम और पहचान के सहारे संबंध बनाए, उनकी निजी वीडियो रिकॉर्ड कीं और बाद में उन्हें ब्लैकमेल कर यौन शोषण व उगाही की.

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने खुद को कभी पुलिस अधिकारी, कभी वकील तो कभी मीडिया प्रतिनिधि बताकर महिलाओं को डराया. जांच में यह भी सामने आया है कि उसने अपनी धमकियों को विश्वसनीय दिखाने के लिए फर्जी पहचान पत्र (ID कार्ड) तक बनवाए थे.

यह भी पढ़ें- न मोबाइल, न सोशल मीडिया… डेढ़ साल अंडरग्राउंड रहा D‑कंपनी का सलीम डोला, एक चूक ने कर दिया बेनकाब

मोबाइल से 20 से ज्यादा वीडियो बरामद

आरआर नगर पुलिस ने बताया कि आरोपी के मोबाइल फोन से 20 से अधिक वीडियो और तस्वीरें बरामद की गई हैं, जिनमें अलग‑अलग महिलाओं के साथ की गई रिकॉर्डिंग शामिल है.

शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

पुलिस के मुताबिक, एक मामले में आरोपी ने हाल ही में पति से अलग हुई एक महिला से संपर्क किया और खुद को लेक्चरर बताया. उसने दावा किया कि वह तलाकशुदा है और महिला से शादी करेगा. भरोसा जीतने के बाद उसने उससे शारीरिक संबंध बनाए और बिना जानकारी के वीडियो रिकॉर्ड कर लिया. बाद में उसी वीडियो के जरिए आरोपी ने महिला को धमकाया और 5 लाख रुपये की उगाही की.

यह भी पढ़ें- तो सिस्टम पर से भरोसा उठ जाएगा... TMC ने चुनाव आयोग से कहा- स्ट्रॉन्ग रूम CCTV का चौबीसों घंटे एक्सेस दीजिए

फोन की जांच से खुला राज

पीड़िता को तब शक हुआ जब उसने आरोपी का फोन देखा और उसमें कई अन्य महिलाओं के साथ चैट्स और वीडियो मिलीं. इसके बाद उसने आरआर नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आशंका है कि और भी पीड़ित सामने आ सकते हैं.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी का बाल कल्याण समिति जैसे संवेदनशील पद पर होना बेहद गंभीर है और मामले में कानूनी कार्रवाई का दायरा बढ़ाया जा सकता है. जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com