विज्ञापन

IPL 2026, RCB vs SRH: सीजन ओपनर में इतिहास रचेंगे भुवनेश्वर कुमार! 2 विकेट लेते ही मचाएंगे तहलका

IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार पर नजरें होंगी. अगर वह इस मैच में दो विकेट लेने में सफल होते हैं तो एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम करेंगे.

IPL 2026, RCB vs SRH: सीजन ओपनर में इतिहास रचेंगे भुवनेश्वर कुमार! 2 विकेट लेते ही मचाएंगे तहलका
Bhuvneshwar Kumar on verge of Big Record

IPL 2026, RCB vs SRH: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2026 का सीजन ओपनर खेला जाना है और इस मुकाबले में ही तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. पिछले सीजन आरसीबी के लिए 17 विकेट लेने वाले स्विंग किंग लीग में 200 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बनने से सिर्फ 2 शिकार दूर हैं और चिन्नास्वामी स्टेडियम में वह विकटों का दोहरा शतक लगाना चाहेंगे. भुवनेश्वर लीग में दूसरे सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. 

दो विकेट और पूरा होगा विकटों का दोहरा शतक

भुवनेश्वर ने आईपीएल के 190 मैचों में 198 विकेट झटके हैं. उन्होंने इस दौरान 14 मेडन ओवर फेंके हैं. उनका बॉलिंग औसत 27.33 का है और इकॉनमी 7.69 का. भुवनेश्वर ने दो बार 4 विकेट हॉल और 2 बार फाइव विकेट हॉल लिया है. भुवनेश्वर कुमार पहले ही लीग में सर्वाधिक विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज हैं. उनके बाद इस लिस्ट में जसप्रीत बुमराह हैं, जिनके नाम 183 विकेट हैं. 

SRH के खिलाफ सर्वाधिक विकेट

आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद और आरसीबी के बीच खेले गए मुकाबलों में सर्वाधिक विकेट चटकाने का रिकॉर्ड भुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज है. भुवनेश्वर ने 20 पारियों में एसआरएच के 19 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई है. इस दौरान उनका इकोनॉमी 8.47 का रहा है. भुवनेश्वर ने आईपीएल 2025 में आरसीबी को चैंपियन बनाने में अहम किरदार निभाया था. भुवी लंबे समय तक सनराइजर्स हैदराबाद टीम का हिस्सा भी रहे थे. भुवनेश्वर साल 2016 में चैंपियन बनी एसआरएच टीम का हिस्सा भी रहे थे.

ऐसा है हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

आईपीएल इतिहास में इन दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 26 मुकाबले खेले गए हैं. इसमें से 13 मैच सनराइजर्स हैदराबाद ने जीते हैं, जबकि 11 मुकाबलों में आरसीबी को जीत नसीब हुई है. वहीं, 2 मुकाबले बेनतीजे रहे हैं. 

कागज पर आरसीबी दमदार

कागज पर आरसीबी की टीम इस बार भी काफी दमदार नजर आ रही है. बल्लेबाजी में विराट कोहली और फिल साल्ट पिछले सीजन टीम को तूफानी शुरुआत देने में सफल रहे थे. कोहली-साल्ट की सलामी जोड़ी आगामी सीजन में भी टीमों के लिए बड़ा सिरदर्द बन सकती है. वहीं, देवदत्त पडिक्कल के लिए घरेलू सीजन कमाल का रहा है. 

पडिक्कल इस बार नंबर तीन पर खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं. टिम डेविड और जितेश शर्मा ने भी आईपीएल 2025 में अपनी आतिशी बल्लेबाजी से खासा प्रभावित किया था. वहीं, रोमारियो शेफर्ड और क्रुणाल पांड्या से इस सीजन भी टीम को धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी. वेंकटेश अय्यर के आने से टीम का बल्लेबाजी क्रम अब और भी ज्यादा संतुलित दिख रहा है.

आरसीबी के लिए बुरी खबर यह है कि टीम के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड शुरुआती मुकाबलों के लिए उपलब्ध नहीं होंगे. हेजलवुड की गैरमौजूदगी में भुवनेश्वर कुमार के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी होगी. न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी का प्रदर्शन भी आरसीबी टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा.

यह भी पढ़ें: IPL 2026: SRH के खिलाफ आग उगलता है किंग कोहली का बल्ला, विराट रिकॉर्ड देख ईशान किशन की बढ़ेगी टेंशन

यह भी पढ़ें: IPL 2026: 'लोग कौन होते हैं उसे बताने वाले...' MS Dhoni को लेकर योगराज सिंह के बदले सुर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com