विज्ञापन
This Article is From Apr 01, 2023

IPL 2023: गायकवाड़ की इस क्लास के फैन हुए अनिल कुंबले, पूर्व कप्तान ने की तारीफ

IPL 2023, CSK vs GT: ऋतुराज ने जो पारी गुजरात के खिलाफ खेली, वह विरोधी टीम के बीच भी चर्चा का विषय बनी हुई है.

IPL 2023: गायकवाड़ की इस क्लास के फैन हुए अनिल कुंबले, पूर्व कप्तान ने की तारीफ
IPL 2023: ऋतुराज गायकवाड़ की बैटिंग की चर्चा विरोधी टीमों के बीच भी हो रही है
  • गुजरात ने मैच जीता, गायकवाड़ ने दिल
  • शुक्रवार को 50 गेंदों पर बनाए थे 92 रन
  • बाकी टीमोें के बीच चर्चा बटोर रही पारी
अहमादाबाद:

भारत के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले (Anil Kumble) चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ के छक्के जड़ने की क्षमता से काफी प्रभावित हैं और उन्होंने कहा कि यह इस बल्लेबाज की जबर्दस्त टाइमिंग की देन है. गायकवाड़ ने 50 गेंद में चार चौकों और नौ छक्कों की मदद से 92 रन बनाए. हालांकि शुभमन गिल के 36 गेंद में 63 रन की मदद से गुजरात टाइटंस ने मैच जीता. कुंबले ने आईपीएल के आधिकारिक प्रसारकों द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा, ‘एक पारी में नौ छक्के लगाना अद्भुत है. उसके छक्के भी बेदाग थे. ऐसा नहीं है कि उसने बहुत जोर लगाने की कोशिश की. उसके छक्के जबर्दस्त टाइमिंग का नतीजा थे.'

भारत के पूर्व विकेटकीपर पार्थिव पटेल ने भी गायकवाड़ की तारीफ करते हुए कहा,‘ ऐसा लग रहा था कि गायकवाड़ किसी और ही विकेट पर खेल रहे थे. उसकी तकनीक काबिले तारीफ है.' पटेल ने यह भी कहा कि गिल के फॉर्म को देखकर लग रहा है कि वह इस सत्र में 600 रन बनायेगा. उन्होंने कहा, ‘उसने अपनी ख्याति के अनुरूप बल्लेबाजी की और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के फॉर्म को आईपीएल में कायम रखा. लगता है कि वह इस बार 600 रन बनाएगा.'

इसमें कोई दो राय नहीं कि उदघाटक मुकाबले में जिस अंदाज में गायकवाड़ के बल्ले ने गुजरात के गेंदबाजों पर कहर बरपाया, उससे फैंस ही नहीं, बल्कि प्रतिद्वंद्वी कप्तान हार्दि पांड्या भी उन पर फिदा हो गए. गायकवाड़ ने जिस अंदाज में छक्के लगाए, उससे ऐसा लगा कि मानो गेंद को उड़ाना किसी बल्लेबाज के लिए कितना आसान हो. उन्होंने गुजरात के बॉलरों को घसीटा कम, हवा में ज्यादा मारा. और इस युवा ने सिर्फ 50 गेंदों पर 4 चौकों और 9 छक्कों से 92 रन की पारी खेली.

--- ये भी पढ़ें ---

* CSK vs GT: चेन्नई लगभग जीत चुका था, इस खिलाड़ी ने तपाक से छीन लिया सुपर किंग्स से पहला मुकाबला
* शानदार छ्क्का जड़कर धोनी ने बना दिया बड़ा रिकॉर्ड, विराट कोहली पहले ही कर चुके हैं ये कारनामा

स्पोर्ट्स से जुड़ी खबर के लिए सब्सक्राइब करें NDTV Sports HIndi

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ruturaj Dashrat Gaikwad, Indian Premier League 2023, Gujarat Titans Vs Chennai Super Kings 03/31/2023 Ahmck03312023219154, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com