IPL 2020 MI vs CSK: आईपीएल 2020 (IPL 2020) के पहले मैच में मुंबई इंडियंस (MI vs CSK) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 162 रन बनाए. सीएसके (CSK) की ओर से कप्तान धोनी ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. धोनी (MS Dhoni) ने आईपीएल करियर में बतौर 100 कैच लेने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. आईपीएल में विकेटकीपर के द्वारा 100 कैच या उससे ज्यादा कैच लेने वाले धोनी दूसरे विकेटकीपर बन गए हैं. आईपीएल में बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा कैच लेने का रिकॉर्ड दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) के नाम है. कार्तिक ने आईपीएल में बतौर विकेटकीपर 109 कैच लिए हैं. लाइव ब्लॉग
Milestone Alert!
— IndianPremierLeague (@IPL) September 19, 2020
catches for @msdhoni in the IPL #Dream11IPL #MIvCSK pic.twitter.com/C1gl2i9jVy
बता दें कि मुंबई के खिलाफ मैच में धोनी ने 2 कैच लपककर आईपीएल में 100 कैच बतौर विकेटकीपर पूरे किए हैं. माही ने मैच में पोलार्ड और क्रुणाल पंड्या का कैच लपकने का कमाल किया. आरसीबी के एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) ने बतौर विकेटकीपर आईपीएल में 95 कैच लिए हैं.
First ever wicketkeeper to reach the 250 dismissals in T20s @msdhoni #WhistlePodu #Yellove pic.twitter.com/QmPTCEMagn
— msd7.7.8.1 (@MSDhonism7) September 19, 2020
गौरतलब है कि 15 महीने के बाद धोनी क्रिकेट के मैदान पर लौटे हैं. इससे पहले आखिरी बार धोनी वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में क्रिकेट के मैदान पर दिखाई दिए थे. इसके साथ-साथ धोनी टी-20 क्रिकेट के इतिहास में बतौर विकेटकीपर 250 शिकार करने वाले पहले विकेटकीपर भी बन गए हैं. धोनी (Dhoni) ने 318 टी-20 मैच में बतौर विकेटकीपर 250 शिकार करने का कमाल कर दिखाया है.
VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं