- आईपीएल के आगाज से पहले सीएसके ने खेला प्रैक्टिस मैच
- धोनी और वॉट्सन की ताड़तोड़ बल्लेबाजी
- रविंद्र जडेजा ने अभ्यास के दौरान दीपक चाहर को दिए टिप्स
IPL 2020: आईपीएल 2020 से (IPL 2020) पहले चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) के खिलाड़ियों ने आपस में मिलकर अभ्यास मैच खेला जिसका वीडियो सीएसके ट्विटर ने शेयर किया है. वीडियो में टीम के खिला़ड़ी मन लगाकर अभ्यास करते नजर आए. वीडियो में खिलाड़ियों के परफॉर्मेंस को देखकर आपको लगेगा कि ये खिलाड़ी असली में कोई मैच खेल रहे हैं. बिल्कुल असली मैच की तरह धोनी (Dhoni) विकेट के पीछे अपनी विकेटकीपिंग से कमाल कर रहे हैं तो गेंदबाज पूरे जोश के साथ बल्लेबाज को गेंद डालते हुए नजर आ रहा है. वीडियो में शेन वॉट्सन (Shane Watson), केदार जाधव और धोनी बल्लेबाजी के दौरान बड़े-बड़े शॉट मारते हुए भी नजर आ रहे हैं.
बता दें कि 13वें सीजन में सभी की नजह एम एस धोनी (MS Dhoni) पर है जिन्होंने अगस्त में ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया है. फैन्स अपने प्रिय धोनी की बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग देखने को लेकर काफी उत्साहित हैं.
A complete #YelloveGame when the Kings Clash! #WhistlePodu pic.twitter.com/QxRfeqXmdP
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) September 15, 2020
भले ही सीएसके की टीम में इस बार सुरेश रैना और हरभजन सिंह नजर नहीं आएंगे लेकिन अभी भी टीम की सबसे मजबूत कड़ी धोनी हैं. इसके अलावा टीम के पास पीयूष चावला जैसे लेग स्पिनर हैं जो मैच में अहम मौके पर विकेट लेकर मैच का पासा पलट सकते हैं.
फाफ डुप्लेसिस, अंबाती रायुडू, शेन वॉटसन जैसे बड़े नाम टीम में हैं जिनके पास अनुभव हैं और सीएसके के लिए काफी महत्वपूर्व हैं. टीम चेन्नई टूर्नामेंट का पहला मैच मुंबई इंडियंस के साथ 19 सितंबर को खेलने वाली है.
सीएसके टीम (CSK Team IPL 2020)
महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), ड्वेन ब्रावो, फाफ डुप्लेसिस, शेन वॉटसन, रवींद्र जडेजा, अंबाती रायुडू, पीयूष चावला, केदार जाधव, कर्ण शर्मा, इमरान ताहिर, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, लुंगी नगिदी, मिशेल सेंटनर, सैम कुर्रन, मुरली विजय, जोश हेजलवुड, रुतुराज गायकवाड़, जगदीसन एन (विकेटकीपर), केएम आसिफ, मोनू कुमार, आर साई किशोर।
VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं