विज्ञापन

IND vs ZIM: अभिषेक OUT, 4 खिलाड़ियों की एंट्री, 1 खिलाड़ी चोटिल, तीसरे टी-20 में ऐसा बन रहा भारतीय प्लेइंग 11 का समीकरण

Shreyas Iyer hints at big change in India's playing XI for 3rd T20I: भारत और जिम्बाब्वे के बीच सीरीज का आखिरी मैच हरारे में खेला जाएगा. उम्मीद है कि आज उन खिलाड़ियों को जगह मिलेगी, जो अबतक बेंच पर बैंठे हैं.

IND vs ZIM: अभिषेक OUT, 4 खिलाड़ियों की एंट्री, 1 खिलाड़ी चोटिल, तीसरे टी-20 में ऐसा बन रहा भारतीय प्लेइंग 11 का समीकरण
ND vs ZIM Playing 11 Prediction Today Match : हरारे में तीसरा टी-20 मैच

India's Likely Playing 11 For 3rd Zimbabwe T20I: भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच को 90 रन से जीतकर सीरीज पर 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. भारतीय टीम अब तीसरे टी-20 को भी जीतकर जिम्बाब्वे के पूर्ण सफाया करने की कोशिश करेगी. आजके मैच में भारत की प्लेइंग 11 में बदलाव की पूरी संभावना है. दरअसल, दूसरे मैच के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने साफ किया था कि टीम का एक खिलाड़ी चोटिल हैं, ऐसे में उम्मीद है कि आखिरी टी-20 में टीम में बदलाव हों. 

प्रिंस यादव चोटिल, खेलना मुश्किल

प्रिंस यादव का जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरा T20I मैच न खेल पाने की संभावना है. जिस खिलाड़ी की बात कप्तान अय्यर ने मैच के बाद की है वह खिलाड़ी प्रिंस यादव हैं. जिन्हें मैच के दौरान चोट लग गई थी. टॉप-ऑर्डर के दो विकेट जल्दी लेकर तुरंत असर दिखाने के बाद, यादव अपने दूसरे ओवर के रन-अप के दौरान अचानक रुक गए थे. उन्होंने अपनी हैमस्ट्रिंग पकड़ी और फिर लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर चले गए. उनके बाहर होने से पिछले कुछ महीनों में भारत के लिए फिटनेस से जुड़ी चिंताओं की सूची और लंबी हो गई है.

अभिषेक को मिल सकता है रेस्ट

खराब फॉर्म में चल रहे अभिषेक शर्मा को आखिरी मैच में रेस्ट दिया जा सकता है. उनकी जगह प्रभसिमरन सिंह को मौका दिया जा सकता है. टीम मैनेजमेंट के लिए प्रभसिमरन सिंह को आजमाने का यह सबसे सटीक समय है. प्रभसिमरन सिंह जिनका घरेलू ्क्रिकेट में परफॉर्मेंस धमाकेदार रहा है. ऐसे में अभिषेक की जगह पर प्रभसिमरन को प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है. 

हर्ष दुबे को मौका

स्पिन ऑलराउंडर हर्ष दुबे को भी अपना T20 डेब्यू करने का मौका मिल सकता है. वहीं, रवि बिश्नोई, जिन्होंने पहले दो मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया था, उन्हें आराम दिया जा सकता है. हर्ष ने इससे पहले अपने वनडे डेब्यू मैच में अच्छा प्रदर्शन कर अपनी काबिलियत दिखाई है.

अशोक शर्मा को भी मिल सकता है मौका

दूसरी ओर तेज गेंदबाज़ अशोक शर्मा को  प्लेइंग 11 में शामिल नहीं किया गया था. अब, चोटिल प्रिंस यादव की जगह वह टीम में वापसी कर सकते हैं.

सूर्यांश शेडगे IN तो कौन होगा बाहर

सूर्यांश शेडगे के लिए देखना दिलचस्प होगा कि उन्हें किस खिलाड़ी की जगह इलेवन में शामिल किया जाए.  हो सकता है कि शिवम दुबे की जगह शेडगे को मौका दिया जा सकता है. हर्ष और शेडगे मिलकर बैटिंग में वह गहराई दे सकते हैं, और दुबे की भरपाई कर सकते हैं. 

तीसरे टी-20 के लिए भारत की संभावना 11

प्रभसिमरन सिंह/अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, सूर्याश शेडगे/शिवम दुबे, हर्ष दुबे/रवि बिश्नोई, अशोक शर्मा/प्रिंस यादव, यश ठाकुर और मयंक यादव

ये भी पढ़ें-'उसे लगातार यही कहते हैं' ईशान किशन ने बताया वैभव सूर्यवंशी को कैसे प्रोटेक्ट करती है टीम इंडिया

ये भी पढ़ें- जिम्बाब्वे को धोते ही आईसीसी T20I टीम रैंकिंग में फिर से बॉस बना भारत, टॉप-5 में इन देशों का दबदबा

ये भी पढ़ें- अभिषेक पीछे, तिलक नंबर 1, पिछले 2 सालों में T20I में चेज करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बैटर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Zimbabwe, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com