Women World Cup IND W vs PAK W: महिला वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान (India vs Pakistan Match) को 107 रनों से हरा दिया. पूजा वस्त्राकर को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला. मैच में भारत की कप्तान मिताली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. भारत ने जीत के लिए पाकिस्तान के सामने 245 रनों का लक्ष्य रखा था. राजेश्वरी गायकवाड़ ने भी टीम के लिए चार विकेट हासिल किए. स्कोरकार्ड
That's that from #INDvPAK game at #CWC22.
— BCCI Women (@BCCIWomen) March 6, 2022
Pakistan are bowled out for 137 in 43 overs.#TeamIndia WIN by 107 runs.
Scorecard - https://t.co/ilSub2ptIC #INDvPAK #CWC22 pic.twitter.com/jmP7xCPowi
पाकिस्तान की टीम पहले फील़्डिंग करेगी. भारतीय टीम 50 ओवर वाले महिला वर्ल्ड कप में भी पाकिस्तान से कभी नहीं हारी है. ऐसे में उम्मीद है कि पाकिस्तान के साथ यह मैच भारतीय टीम आसानी के साथ जीत जाएगी. वर्ल्ड कप में एक बार फिर सबकी नजर मिताली राज, स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर और शेफाली वर्मा पर रहेगी तो वहीं झूलन गोस्वामी अपनी गेंदबाजी से पाकिस्तान का काम तमाम करने की भरसक कोशिश करेगी. भारत-पाकिस्तान के इस मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स पर हो रहा है.
पाकिस्तान महिला (प्लेइंग इलेवन): जावेरिया खान, सिदरा अमीन, बिस्माह मारूफ (कप्तान), ओमैमा सोहेल, निदा डार, आलिया रियाज, फातिमा सना, सिदरा नवाज (विकेटकीपर), डायना बेग, नशरा संधू, अनम अमीन
भारत महिला (प्लेइंग इलेवन): स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, हरमनप्रीत कौर, मिताली राज (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटीकीपर), स्नेह राणा, झूलन गोस्वामी, मेघना सिंह, पूजा वस्त्रकर, राजेश्वरी गायकवाड़
विराट कोहली ने पूरा किया 'सेंचुरी', 100 मैच खेलने वाले 12वें भारतीय बनेंगे.