India vs Zimbabwe LIVE Score, T20 World Cup 2026: जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी पारी का पहला पॉवरप्ले समाप्त हो चुका है. टीम ने बिना किसी नुकसान के पहले छह ओवरों में 44 रन बनाए हैं. ब्रायन बेनेट 13 गेंद में 23, जबकि तडिवनाशे मारुमानी 18 गेंद में 20 रन बनाकर खेल रहे हैं. भारतीय टीम की तरफ से अर्शदीप सिंह और हार्दिक पंड्या ने दो-दो, जबकि जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती ने एक-एक ओवरों की गेंदबाजी की है. विपक्षी टीम को जीत के लिए शेष बचे 14 ओवरों में 213 रनों की तरूरत है. (Live Scorecard)
इससे पहले, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी कर रही भारतीय टीम ने अभिषेक शर्मा और हार्दिक पांड्या के अर्द्धशतकों के दम पर 256 रन बनाए हैं. अभिषेक शर्मा भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. उन्होंने 55 रनों की पारी खेली. जबकि हार्दिक पांड्या 23 गेंदों में 50 रनों और तिलक वर्मा 16 गेंदों में 44 रनों की पारी खेलकर नाबाद रहे. भारत ने जारी टी20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा स्कोर किया है जबकि टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है. भारत ने अपनी पारी में 17 छक्के जड़े हैं. भारत के सेमीफाइनल की उम्मीदों के लिए यह मुकाबला करो या मरो का है. इससे पहले, जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. जिम्बाब्वे जहां एक बदलाव के साथ उतरी है, वहीं टीम इंडिया ने दो बदलाव किया है. भारतीय कप्तान ने टॉस के दौरान बताया कि वाशिंगटन सुंदर की जगह अक्षर पटेल आए हैं, जबकि रिंकू सिंह की जगह संजू सैमसन आए हैं.
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
जिम्बाब्वे प्लेइंग इलेवन: तदिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, डायोन मायर्स, रयान बर्ल, सिकंदर रज़ा (कप्तान), टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, टिनोटेंडा मापोसा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी, रिचर्ड नगारवा
भारत प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह
Here are the Live Score and Updates of the India vs Zimbabwe T20 World Cup 2026 Super Eight match
India vs Zimbabwe Live Score:जिम्बाब्वे की धीमी शुरुआत, पहले पॉवरप्ले में बनाए 44 रन, अब भी जीत के लिए 213 रनों की दरकार
जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी पारी का पहला पॉवरप्ले समाप्त हो चुका है. टीम ने बिना किसी नुकसान के पहले छह ओवरों में 44 रन बनाए हैं. ब्रायन बेनेट 13 गेंद में 23, जबकि तडिवनाशे मारुमानी 18 गेंद में 20 रन बनाकर खेल रहे हैं. भारतीय टीम की तरफ से अर्शदीप सिंह और हार्दिक पंड्या ने दो-दो, जबकि जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती ने एक-एक ओवरों की गेंदबाजी की है. विपक्षी टीम को जीत के लिए शेष बचे 14 ओवरों में 213 रनों की तरूरत है.
India vs Zimbabwe Live Score: जिम्बाब्वे की धीमी शुरुआत, 5 ओवरों में बनाए 33 रन
जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी पारी के पांच ओवर समाप्त हो चुके हैं. टीम ने शुरुआती पांच ओवरों में बिना किसी नुकसान के 33 रन बनाए हैं. ब्रायन बेनेट 17 गेंद में 21, जबकि तडिवनाशे मारुमानी 13 गेंद में 11 रन बनाकर खेल रहे हैं. भारतीय टीम की तरफ से अर्शदीप सिंह और हार्दिक पंड्या ने दो-दो, जबकि जसप्रीत बुमराह ने एक ओवर की गेंदबाजी की है.
India vs Zimbabwe Live Score: जिम्बाब्वे ने 3 ओवरों में बनाए 19 रन
बल्लेबाजी के अब गेंदबाजों की तरफ से शानदार गेंदबाजी देखने को मिल रही है. ब्लू टीम ने शुरुआती तीन ओवरों में केवल 19 रन खर्च किए हैं. पारी का तीसरा ओवर अर्शदीप ने डाला. जहां विपक्षी बल्लेबाजों ने कुल नौ रन बनाए.
India vs Zimbabwe Live Score: अर्शदीप का अच्छा ओवर
अर्शदीप ने पहले ओवर में सिर्फ 4 रन दिए हैं. भारत की अच्छी शुरुआत है. भारत को अगर वेस्टइंडीज के रन रेट से आगे निकलना है तो उसे आज का मुकाबला 108 रनों से जीतना होगा. टीम इंडिया यह कर सकती है.
1.0 ओवर: जिम्बाब्वे 4/0
India vs Zimbabwe Live Score: जिम्बाब्वे ने शुरू किया लक्ष्य का पीछा
जिम्बाब्वे ने लक्ष्य का पीछा करना शुरू कर दिया है. भारत के लिए संजू सैमसन विकेटकीपिंग कर रहे हैं. तदिवानाशे मारुमनी और ब्रायन बेनेट की सलामी जोड़ी क्रीज पर है. भारत की कोशिश आज ही वेस्टइंडीज को रन रेट के मामले में पीछे छोड़ने की होगी.
India vs Zimbabwe Live Score: 18 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने से चूकी टीम इंडिया
अगर भारत आज 260 का स्कोर पार लेता तो वह टी20 वर्ल्ड कप में बीते 18 सालों से चले आ रहे विश्व रिकॉर्ड को तोड़ देता.
टी20 विश्व कप में सर्वोच्च स्कोर
260/6 श्रीलंका बनाम केन, जोहान्सबर्ग 2007
256/4 भारत बनाम जिम्बाब्वे, चेन्नई 2026 *
254/6 वेस्ट इंडीज बनाम जिम्बाब्वे, वानखेड़े 2026
235/5 आयरलैंड बनाम ओमान, कोलंबो एसएससी 2026
230/8 इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, वानखेड़े 2016
229/4 दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, वानखेड़े 2016
आखिरी की दो गेंदों पर हार्दिक पांड्या ने छक्के जड़े और भारत ने जिम्बाब्वे को जीत के लिए 257 का लक्ष्य दिया है. आज सभी बल्लेबाजों ने रन बनाए हैं. अभिषेक शर्मा भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. उन्होंने 55 रनों की पारी खेली. जबकि हार्दिक पांड्या 23 गेंदों में 50 रनों और तिलक वर्मा 16 गेंदों में 44 रनों की पारी खेलकर नाबाद रहे. भारत ने जारी टी20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा स्कोर किया है जबकि टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है. भारत ने अपनी पारी में 17 छक्के जड़े हैं.
20.0 ओवर: भारत 256/4
India vs Zimbabwe Live Score: तिलक का बल्ला उगल रहा आग
India vs Zimbabwe Live Score: तिलक वर्मा का बल्ला आग उगल रहा है. क्या टीम इंडिया आज इतिहास रच पाएगी? टी20 वर्ल्ड कप का सर्वोच्च स्कोर श्रीलंका के नाम है, जिन्होंने 260 बनाए थे. 6 गेंद बाकी हैं अब. क्या 21 रन बन पाएंगे आखिरी ओवर से. तिलक और हार्दिक के बीच साझेदारी 69 रनों की हो चुकी है. पिछले ओवर से 21 रन आए हैं. तिलक ने 14 गेंदों में अभी तक 43 रन बना लिए हैं.
19.0 ओवर: भारत 241/4
India vs Zimbabwe Live Score: 19 आए ओवर से
अब 12 गेंद बाकी हैं. तिलक वर्मा छक्कों की बरसात कर रहे हैं. ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का जड़ा. जबकि हार्दिक ने छक्के से ही ओवर की शुरुआत की. यह टी20 वर्ल्ड कप में भारत का सबसे बड़ा स्कोर है. भारत का रन रेट 12 से अधिक का है. टी20 विश्व कप में भारत का सर्वोच्च स्कोर 2007 में डरबन में इंग्लैंड के खिलाफ आया था, जब उन्होंने 218/4 स्कोर बनाया था.
18.0 ओवर: भारत 220/4
India vs Zimbabwe Live Score: 200 रन पूरे
भारत के 200 रन पूरे हुए. तिलक वर्मा ने इवान लुईस क गेंद पर छक्का जड़ा. एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से. शिवम और अक्षर को आना अभी बाकी हैं. क्या भारत 240 तक जा पाएगा? पिछले ओवर से 14 रन आए हैं. हार्दिक और तिलक इसी तरह से खेलते रहे तो कुछ भी संभव है.
17.0 ओवर: भारत 201/4
India vs Zimbabwe Live Score: 4 ओवर बाकी
अब 4 ओवर बाकी हैं. मुजरबानी का आखिरी ओवर बाकी हैं. इस ओवर से सिर्फ 11 रन आए हैं. भारत का स्कोर 200 के करीब है. टीम इंडिया की कोशिश 230 से अधिक का स्कोर करने की होगी. यह संभव है. क्रीज पर हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा है. आज राइड हैंड और लेफ्ड हैंड कॉम्बिनेशन का ख्याल रखा है भारतीय मैनेजमेंट ने पूरी तरह से. आखिरी 5 ओवर से 62 रन आए हैं. भारत का रन रेट 12 के करीब है.
16.0 ओवर: भारत 187/4
IND vs ZIM Live Score: भारत को चौथा झटका
रिचर्ड नगारवा ने भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव को जाल में फंसाया. मुसेकिवा ने तीन कैच टपकाए थे, ऐसे में राहत महसूस कर रहे होंगे. गेंद टप्पा पड़ने के बाद कांटा बदली. सूर्यकुमार यादव 13 गेंदों में 33 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने अपनी पारी के दौरान 3 चौके और 2 छक्के जड़े.
14.5 ओवर: भारत 172/4
IND vs ZIM Live Score: पिछले ओवर से 17 रन आए
आखिरी ओवर से 10 रन आए हैं. ओवर की आखिरी गेंद पर सिकंदर रजा ने शानदार प्रयास किया और टीम के लिए 5 रन बचाए. हार्दिक ने ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का जड़ा था. अब ड्रिंक्स का समय है. भारत का रन रेट 11.5 का है. आखिरी के 5 ओवर में 62 रन आए हैं. टीम इंडिया की नजरें आखिरी के 6 ओवर में 80-90 रन बटोरने की होगी. क्रीज पर मौजूद हैं हार्दिक-सूर्या और ऐसे में यह हो सकता है.
14.0 ओवर: भारत 161/3
IND vs ZIM Live Score: पिछले ओवर से 17 रन आए
अभिषेक के जाने के बाद क्रीज पर हार्दिक पांड्या आए हैं. भारत की नजरें 20 ओवर में 250 के करीब का स्कोर करने की होगी. दूसरे छोर पर खड़े कप्तान सूर्यकुमार यादव की कोशिश यहां पर साझेदारी की होगी. भारत का स्कोर 150 पार हुआ.
13.0 ओवर: भारत 151/3
IND vs ZIM Live Score: भारत को तीसरा झटका
भारत को तीसरा झटका लगा. अभिषेक शर्मा को जाना होगा. 30 गेंदों में 55 रन बनाकर पवेलिन लौट रहे हैं अभिषेक. चार चौके और चार छक्के जड़े हैं. टिनोटेन्डा मापोसा ने शिकार किया. सिकंदर रज़ा ने कैच लपका. पहले ही ओवर में दो चौके और एक छक्का आ चुका था. ऐसे में बड़े शॉर्ट की कोई जरूरत नहीं थी. हालांकि, इस पारी से उन्हें आत्मविश्वास जरूर मिला होगा.
12.5 ओवर: अभिषेक शर्मा 150/3
IND vs ZIM Live Score: 9 रन आए ओवर से
IND vs ZIM Live Score: आखिरी ओवर से 9 रन आए हैं. मुज़ारबानी ने कप्तान सूर्यकुमार यादव का कैच छोड़ा और नतीजा चौका आया. अभिषेक आज अच्छी पारी खेल रहे हैं. अंधाधुन शॉर्ट नहीं खेल रहे हैं. भारत का रन रेट 11 से अधिक का है. पिछले 5 ओवर से 50 रन आए हैं. अब अभिषेक की कोशिश अपने वापस पुराने अंदाज में आने की होगी. जबकि दूसरे छोर पर कप्तान सूर्या भी गियर बदलना चाहेंगे.
12.0 ओवर: भारत 134/2
IND vs ZIM Live Score: ईशान किशन आउट
ईशान किशन आउट हुए. भारत को दूसरा झटका लगा है. सिकंदर रजा ने अपनी टीम को सफलता दिलाई. रिचर्ड नगारवा ने कैच लिया. सिकंदर ने ईशान किशन थोड़ी दूर गेंद रखी, जिससे ईशान को शॉर्ट खेलने के लिए स्ट्रैच करना पड़ा. कट शॉट सीधे बैकवर्ड पॉइंट की तरफ गया. फिर भी एक शानदार पारी. ईशान किशन 24 गेंदों में चार चौके और एक छक्का लगाकर 38 रन बनाकर आउट हुए.
10.4 ओवर: भारत 120/2
IND vs ZIM Live Score: अभिषेक शर्मा ने 26 गेंदों पर ठोका अर्द्धशतक
IND vs ZIM Live Score: अभिषेक शर्मा ने 26 गेंदों पर ठोका अर्द्धशतक. अभी तक 3 चौके और 4 छक्के जड़ चुके हैं. ओवर की पहली गेंद पर सिंगल लेकर अपना पचासा पूरा किया है.
9.1 ओवर: भारत 110/1
IND vs ZIM Live Score: ईशान किशन को जीवनदान
IND vs ZIM Live Score: ईशान किशन को जीवनदान मिला है. ईशान ने स्वीच हिट लगाने का प्रयास किया था. डीप मिड विकेट पर मुसेकिवा ने इसे छोड़ दिया. ब्रायन बेनेट नाराज हैं. इसके साथ ही भारत के 100 रन पूरे हुए.
9.1 ओवर: भारत 100/1
IND vs ZIM Live Score: भारत का स्कोर 100 करीब
IND vs ZIM Live Score: अभिषेक शर्मा-ईशान किशन ने 9 ओवर के अंदर भारत के स्कोर को 99 कर दिया है. टीम इंडिया का रन रेट 11 के करीब है. पिछले 5 ओवर से 50 रन आए हैं. अभिषेक और ईशान के बीच साझेदारी 52 रनों की हो चुकी है. पिछले ओवर से 9 रन आए हैं.
9.0 ओवर: भारत 99/1
IND vs ZIM Live Score: इस ओवर से आए सिर्फ 4 रन
पिछले ओवर से सिर्फ 4 रन आए हैं. सिकंदर रजा यह ओवर फेंकने आए थे. अब दोनों छोर से स्पिन होगी. देखना होगा कि अभिषेक और ईशान का बल्ला कितने देर खामोश रहता है. भारत का रन रेट 11 से अधिक का है. यह पिच काफी बेहतर है बैटिंग के लिए.
7.0 ओवर: भारत 84/1
IND vs ZIM Live Score: पावरप्ले पूरा
पावरप्ले पूरा हुआ. आज अभिषेक ने जिस तरह का इंटेट दिखाया है, वो काफी अहम है. पिछले ओवर से 17 रन आए हैं. अभिषेक ने ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का जड़ा. जबकि ईशान ने ओवर की शुरुआत चौके से की और फिर चौथी गेंद पर चौका जड़ा. यह भारत का टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पावरप्ले का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है. ईशान और अभिषेक पावरप्ले के बाद भी ऐसे ही खेलते रहना चाहेंगे.
6.0 ओवर: भारत 80/1
IND vs ZIM Live Score: पावरप्ले का आखिरी ओवर बाकी
अब पावरप्ले का आखिरी ओवर बाकी हैं. संजू सैमसन के आउट होने के बाद क्रीज पर ईशान किशन आए हैं. अभिषेक आज अच्छे टच में है. पिछले ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने छक्का जड़ा. वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मुकाबले से पहले अभिषेक का फॉर्म में आना भारतीय फैंस के लिए अच्छा संकेत हैं. पिछले ओवर से सिर्फ 14 रन आए हैं. भारत का स्कोर 50 पार हो चुका है.
5.0 ओवर: भारत 63/1
IND vs ZIM Live Score: भारत को पहला झटका
भारत को पहला झटका लगा, संजू सैमसन 24 रन बनाकर आउट. स्लो बॉल थी. सैमसन ने रूम बनाकर मारने का प्रयास किया. डीप मिड विकेट पर शॉर्ट खेला. लेकिन लपके गए. कनेक्शन सही नहीं हुआ. अगर गेंद में गति होती और कनेक्शन सही हुआ होता तो गेंद सीमारेखा पार होती. पहले विकेट के लिए 48 रनों की साझेदारी हुई है. भारतीय टीम की यह जारी टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी है.
3.4 ओवर: भारत 48/1
IND vs ZIM Live Score: तूफानी बल्लेबाजी जारी
अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन पावरप्ले में कितने रन बटोरेंगे? यह देखना दिलचस्प होगा. पिच अच्छी है बल्लेबाजी के लिए. एक छोर से संजू प्रहार कर रहे हैं और दूसरे छोर से अभिषेक. जारी टी20 वर्ल्ड कप में यह भारत की पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है. दोनों ने 3 ओवर में ही 46 रन बटोर लिए हैं. पिछले ओवर से 23 रन आए हैं.
3.0 ओवर: भारत 46/0
IND vs ZIM Live Score: इस ओवर से आए 10 रन
इस ओवर से 10 रन आए हैं. संजू सैमसन आक्रमक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं. पिछले ओवर की चौथी गेंद पर उन्होंने 85 मीटर लंब छक्का जड़ा.
2.0 ओवर: भारत 23/0
IND vs ZIM Live Score: जिम्बाब्वे को हराना होगा 148 से
भारत को जिम्बाब्वे को 148 रन से हराना होगा. अगर उसने ऐसा दिया तो उसका नेट रन रेट वेस्टइंडीज से ऊपर होगा. अगर आखिरी मुकाबले का कोई नतीजा नहीं आया तो फिर नेट रन रेट काफी अहम होगा.
IND vs ZIM Live Score: संजू सैमसन ने दिलाई तूफानी शुरुआत
संजू सैमसन ने तूफानी शुरुआत दिलाई है. छक्के के साथ उन्होंने अपना और भारत का रनों का खाता खोला. भारत ने पहले ओवर से 13 रन बटोरे हैं. पिच बल्लेबाजी के लिए बेहतर लग रही है.
1.0 ओवर: भारत 13/0
IND vs ZIM Live Score: भारत की बल्लेबाजी शुरू
भारत की बल्लेबाजी शुरू हुई. क्रीज पर अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की सलामी जोड़ी मौजूद है. संजू पहली गेंद का सामना करेंगे. ईशान किशन क्रम पर आते हैं देखना मजेदार होगा. टीम इंडिया की नजरें मजबूत शुरुआत पर
IND vs ZIM Live Score: टॉस के दौरान क्या बोले कप्तान सूर्या
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के दौरान कहा,"फैसले से खुश हूं, पहले बल्लेबाजी करने की सोच रहे हैं. लड़के तैयार हैं. टीम में माहौल शांत है. हार्दिक ने जिस तरह से टीम से बात की, वो अनुभवी खिलाड़ी हैं, उन्हें पता है कि टीम के लिए उनका योगदान क्या है. टीम को इसकी जरूरत थी और मुझे लगता है कि आज रात हमारा दिन अच्छा रहेगा. चाहे जीत हो या हार, कुछ न कुछ तो सीखते ही हैं. पिछले मैच में जो हुआ उसे भूल जाओ. वैसे ही खेलो जैसे पिछले पूरे साल खेलते आए हो. खेल का आनंद लो और सब कुछ भूल जाओ. निडर रहो. दो बदलाव: वाशिंगटन की जगह अक्षर और रिंकू की जगह सैमसन आए हैं. संजू विकेटकीपिंग करेंगे."
IND vs ZIM LIVE Score: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
जिम्बाब्वे प्लेइंग इलेवन: तदिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, डायोन मायर्स, रयान बर्ल, सिकंदर रज़ा (कप्तान), टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, टिनोटेंडा मापोसा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी, रिचर्ड नगारवा
भारत प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह
IND vs ZIM LIVE Score: जिम्बाब्वे ने जीता टॉस
जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. जिम्बाब्वे जहां एक बदलाव के साथ उतरी है, वहीं टीम इंडिया ने दो बदलाव किया है. भारतीय कप्तान ने टॉस के दौरान बताया कि वाशिंगटन सुंदर की जगह अक्षर पटेल आए हैं, जबकि रिंकू सिंह की जगह संजू सैमसन आए हैं.
Ind Vs Zim LIVE: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए जिम्बाब्वे की टीम
जिम्बाब्वे की टीम: तदिवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, डियोन मायर्स, रयान बर्ल, सिकंदर रजा (कप्तान), टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, ग्रीम क्रेमर, ब्लेसिंग मुजरबानी, रिचर्ड नगारवा, बेन करन, क्लाइव मडांडे, टिनोटेंडा मापोसा, वेलिंगटन मसाकाद्जा.
Ind Vs Zim LIVE: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम
भारत की टीम: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, संजू सैमसन.
Ind Vs Zim LIVE: हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और जिम्बाब्वे के बीच कुल 13 टी20 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें भारत ने 10 मैच जीते हैं, जबकि जिम्बाब्वे ने 3 मुकाबलों को अपने नाम किया है. इनमें एक मैच विश्व कप में खेला गया, जिसे टीम इंडिया ने 71 रन से जीता था. जिम्बाब्वे ने भारत के खिलाफ भारत में कभी कोई टी20 मैच नहीं खेला है.